Back
धनबाद की रुई फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का नुकसान
NMNitesh Mishra
Feb 20, 2026 11:57:58
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक रुई फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। इस आग में एक मजदूर भी झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन दमकल गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। तब तक आग ने फैक्ट्री सहित आस-पास के झाड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास पानी की व्यवस्था नही होने के कारण स्थानी लोग और फैक्ट्री संचालक आग रोकने के लिए कुछ भी नही कर सकें। वहीं, घटना के संबंध में फैक्ट्री के संचालक तारिक अनवर ने बताया कि इस फैक्ट्री में कपड़े से रुई बनाने का काम किया जाता था। आज अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की किसी को कुछ सोचने समझने का मौका ही नही मिला। उन्होंने बताया कि इस आग में एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं रुई बनाने वाली मशीन और एक मोबाइल फोन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आग की वजह से उन्हें करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 20, 2026 13:39:070
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 13:38:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 20, 2026 13:38:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 13:38:220
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 13:38:030
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 20, 2026 13:37:310
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 13:35:340
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 20, 2026 13:34:540
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 20, 2026 13:34:260
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:33:290
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 13:33:090
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:32:330
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:32:150
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:31:460
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 20, 2026 13:31:340
Report