Back
व्हनट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार
NMNitesh Mishra
Mar 08, 2026 10:36:31
Dhanbad, Jharkhand
व्हाट्सऐप के जरिए खुद को हिलटॉप हाई राइज प्राइवेट कंपनी का डायरेक्टर बताकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ने में धनबाद साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कर्नाटक से मो. अफसर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जनवरी को सरायढेला थाना क्षेत्र के वनस्थली कॉलोनी निवासी अभय कुमार अग्रवाल ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से खुद को हिलटॉप हाइराइज प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद का डायरेक्टर बताकर भुगतान के नाम पर 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कर्नाटक के हुबली स्थित आर्या दुर्गा लॉज में छापेमारी कर संयुक्त खाता धारक मो. अफसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की राशि ट्रांसफर कराने में सहयोग करता था। इस खाते के दो अन्य साझेदार भी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने समय रहते खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे करीब 12 लाख रुपये की निकासी होने से बच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:17:28Noida, Uttar Pradesh:Ahmedabad (Gujarat): Kuldeep Yadav (Indian Cricketer) On India Wins ICC T20 Men’s World Cup 2026 By 96 Runs
0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 09, 2026 02:16:410
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 09, 2026 02:16:290
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 09, 2026 02:15:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 02:15:39Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
VIP रोड पर युवतियों ने करीब चार वाहनों को उड़ाया
एक्सीडेंट में घायल भी हुए लोग
घायलों को दी जमकर गाली-गलौज और की मारपीट
कोहेफिजा थाना में भी किया जमकर हंगामा
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 09, 2026 02:15:290
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 02:15:150
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:00:370
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 09, 2026 02:00:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:46:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:550
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 09, 2026 01:45:450
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:13Noida, Uttar Pradesh:संभल टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया
0
Report