Back
धनबाद स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान; 24 घंटे में कब्जा हटाने का आदेश
NMNitesh Mishra
Nov 07, 2025 10:17:41
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क पर अतिक्रमण को देखते हुए धनबाद नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान रणधीर वर्मा चौक से लेकर श्रमिक चौक तक चला, जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से बनी दुकानों, ठेलों और शेड को हटाया गया। टीम ने सड़क पर फैले सामान को जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे तय सीमा से अधिक कब्जा न करें। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड पर लगातार यातायात जाम की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क के दोनों ओर अस्थायी दुकानों और स्थायी प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध कब्जा कर सड़क को संकीर्ण कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। इस अवधि में वे स्वयं अपने दुकानों के आगे अवैध कब्जे को हटा लें, अन्यथा नगर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा। निगम की ओर से मुनादी कर दुकानदारों को पहले ही आगाह किया जा चुका है। वहीं यातायात प्रभारी लव कुमार ने कहा कि बरमसिया में 45 दिनों के मरम्मत कार्य के दौरान बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसके कारण स्टेशन रोड से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया है ताकि सड़क पर सुचारू रूप से यातायात बहाल रखा जा सके。
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowNov 07, 2025 12:38:580
Report
TCTanya chugh
FollowNov 07, 2025 12:38:480
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 12:38:170
Report
TCTanya chugh
FollowNov 07, 2025 12:38:020
Report
0
Report
NJNeetu Jha
FollowNov 07, 2025 12:37:380
Report
APAshwini Pandey
FollowNov 07, 2025 12:37:280
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 12:37:200
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 12:37:100
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 07, 2025 12:37:010
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 12:36:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 07, 2025 12:36:370
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 07, 2025 12:36:270
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 07, 2025 12:35:350
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 07, 2025 12:35:080
Report