Back
दादरी परिवार ने राहुल गांधी के आरोप पर बोला—हमारे वोट फर्जी नहीं
PKPushpender Kumar
Nov 07, 2025 12:35:35
Charkhi Dadri, Haryana
राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के बाद सुर्खियों में आया दादरी का परिवार, नहीं कोई फर्जी वोट: जिस मकान को राहुल गांधी ने जीरो बताकर आरोप लगाए, परिवार बोला कि नहीं बने उनके फर्जी वोट काफी सालों से रहता है परिवार, वाइस चेयरमैन का भी जीरो मकान नंबर विधायक सुनील सांगवान ने कांग्रेस पर लगाए वोट चोरी के आरोप, बिहार चुनाव में हार से बौखलाए राहुल गांधी चरखी दादरी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पत्रकार वार्ता में हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए दादरी शहर की मतदाता सूची में नरेंद्र नामक युवक के घर का फोटो दिखाने के बाद से ही परिवार सुर्खियों में आ गया है। मतदाता सूची में नरेंद्र का मकान नंबर जीरो नंबर दिखाया गया है, जबकि उसके पास खुद का घर है। मामले में नरेंद्र का परिवार मीडिया के सामने आया और कहा कि वे काफी सालों से दादरी में रहते हैं और उनका कोई फर्जी वोट नहीं है। वे लगातार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वोटिंग भी करते हैं। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट के वोटर कार्ड में भी मकान नंबर जीरो दिखाया है। वहीं विधायक सुनील सांगवान ने राहुल गांधी के सवालों को गलत बताते हुए हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पर ही वोट चोरी करने के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दादरी के जिस नरेंद्र पुत्र शायर का जिक्र किया है, वह पिछले 30 वर्षों से दादरी में रह रहा है। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला यह परिवार करीब 30 वर्ष पहले दादरी आकर बसा था और नरेंद्र अपने परिवार के साथ वर्तमान में वार्ड 4 स्थित अपने मकान में रहता है। नरेंद्र के पिता शायर ने बताया कि परिवार लेडीज सूट बेचने का काम करता है। नरेंद्र व उसकी पत्नी ज्योति, पिता Shayar, माता संतरा, भाई सोनू, भाभी पूजा आदि सभी के मतदाता पहचान-पत्र में मकान नंबर शून्य दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले राहुल गांधी की टीम आई थी और मकान का फोटो लेकर चले गए। पूछने पर टीम ने कोई जवाब नहीं दिया था। वे लगातार सभी चुनावों में वोट डालते हैं। अब राहुल गांधी ने जिक्र किया तो उनको पता चला कि मकान नंबर शून्य है। अब वे पूरे परिवार के वोटर कार्ड को अपडेट करवाएंगे। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन संदीप फोगाट ने अपना वोटर कार्ड में जीरो मकान नंबर दिखाते हुए कहा कि ये तकनीकी फाल्ट है। उनकी कई पीढ़ियों से दादरी में निवास करते हैं और जल्द ही वे पूरा परिवार के वोटर कार्ड को अपडेट करवाएंगे। ये परिवार सभी चुनाव में वोट डालता रहा है, जो किसी भी प्रकार से फर्जी नहीं है। विधायक सुनील सांगवान का कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने कांग्रेस पार्टी पर ही वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। कहा कि कांग्रेस की पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया व उनके यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बेटे पर फर्जी वोट के सैंकड़ों केस कोर्ट में चल रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुडraagdा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कभी ईवीएम से हारने की बात करते हैं तो कभी पैसा व सरकारी मशीनरी के प्रयोग का आरोप लगाते हैं। कांग्रेस अपने कर्मों से और भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के हरियाणा में हारी है। इनपुट: वाइस चेयरमैन का मकान, नरेंद्र का मकान, दस्तावेज व वोटर कार्ड दिखाते शॉट्स
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSandeep Kumar
FollowNov 07, 2025 17:35:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 07, 2025 17:35:060
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 07, 2025 17:34:460
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 17:34:130
Report
MMMohammad Muzammil
FollowNov 07, 2025 17:33:330
Report
Unnao, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव के थाना बीघापुर क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी के बाद पत्नी की हत्या करने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर आरोपी का साथी युवक फरार
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 07, 2025 17:33:060
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 17:32:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 17:32:34Noida, Uttar Pradesh:161 विधिक सलाहकारों की नियुक्ति。
DLB ने विधिक सलाहकारो की नियुक्ति के आदेश किये जारी
अलग अलग निकायों में की गई नियुक्ति。
पूर्व से लगे विधिक सलाहकारो की नियुक्ति निरस्त。
0
Report
AJAnil Jain
FollowNov 07, 2025 17:32:230
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 07, 2025 17:32:000
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 17:31:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 07, 2025 17:31:200
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 07, 2025 17:30:250
Report
0
Report