Back
धनबाद नगर निगम ने सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने और चापानल लगाने का निर्णय लिया
NMNitesh Mishra
Mar 30, 2026 14:48:43
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में खासतौर पर जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखते हुए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वर्तमान में अलग-अलग वार्डों में सफाईकर्मियों की संख्या असमान है। कहीं 6 तो कहीं 10 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। अब इसे बढ़ाकर प्रत्येक वार्ड में लगभग 15 सफाईकर्मी नियुक्त करने पर जोर दिया गया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन वार्डों में चापानल लगाने का निर्णय लिया गया है, जहां पानी की समस्या अधिक रहती है। यह कदम आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। हर पांच वार्डों पर एक जोनल अध्यक्ष का चयन किया गया है। उनके बैठने और कार्य निष्पादन के लिए किसी एक सरकारी भवन को चिन्हित कर कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम शहर के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है और वार्ड पार्षद जनता और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 30, 2026 16:03:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 30, 2026 16:03:04Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।सचिवालय सेवा के 237 अधिकारियों के तबादले। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 30, 2026 16:02:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 16:02:200
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 30, 2026 16:01:340
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 30, 2026 16:01:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:01:060
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 30, 2026 16:00:530
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:00:320
Report
SVShweta Verma
FollowMar 30, 2026 16:00:210
Report
745
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:*शिकारपुर: में हुआ विशाल ब्राह्मण सम्मेलन।* भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। बेटे कुश का राजनीति में पदार्पण कराने की बात कही
773
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 30, 2026 15:47:14824
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 30, 2026 15:47:02737
Report