Back
देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में राज्यपाल की पूजा-आराधना, सुख-समृद्धि की कामना
VRVikash Raut
Jan 02, 2026 12:08:17
Deoghar, Jharkhand
देवघर
देवघर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य और देश की खुशहाली के लिए बाबा भोलेनाथ से मंगल कामना की इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यशस्वी रहे और उनके नेतृत्व में आने वाले समय में भारत चौथी अर्थव्यस्था से और मजबूत हो यह भी भोलेनाथ से कामना की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल का मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मंदिर पहुंचने के बाद राज्यपाल ने सबसे पहले संकल्प लिया और इसके उपरांत बाबा बैद्यनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा की।बाबा बैद्यनाथ की पूजा के पश्चात राज्यपाल माता पार्वती मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने माता पार्वती की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरभ, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल देवघर से दुमका के बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे भगवान बासुकीनाथ की पूजा करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 02, 2026 13:52:210
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 02, 2026 13:51:330
Report
0
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 02, 2026 13:50:380
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowJan 02, 2026 13:50:130
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 02, 2026 13:49:160
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowJan 02, 2026 13:48:440
Report
NKNished Kumar
FollowJan 02, 2026 13:48:300
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 02, 2026 13:48:190
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 02, 2026 13:48:010
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 02, 2026 13:47:37Chatra, Jharkhand:स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड का चतरा पुलिस ने किया उद्भेदन
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowJan 02, 2026 13:47:220
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 02, 2026 13:46:290
Report
JPJai Pal
FollowJan 02, 2026 13:45:570
Report