Back
सवाई माधोपुर में 263वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय बाघ और अमरूद महोत्सव
ASArvind Singh
Jan 02, 2026 13:52:21
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला कलक्टर काना राम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी । प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने अमरूद महोत्सव पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान जिला कलक्टर कानाराम ने बताया कि सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के 263वे स्थापना के अवसर पर 17 से 19 जनवरी, 2026 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे , कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सवाई माधोपुर की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, खेल, पर्यावरण चेतना, कृषि नवाचार और जनसहभागिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के माध्यम से जिलेवासियों सहित देशी-विदेशी पर्यटको को सवाई माधोपुर जिले की कला, संस्कृति एवं गौरव से रूबरू कराया जाएगा। जिला कलक्टर ने मीडिया को बताया कि सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के तीन दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन, 17 जनवरी को कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9 बजे रणथम्भौर दुर्ग में श्री त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे दशहरा मैदान में फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं लाइव आर्ट कैंप, दोपहर 12 बजे में गणेशधाम/अटल सेवा केंद्र खिलचीपुर में परंपरागत खेल कठपुतली-शो तथा सांय 5 बजे रामेश्वर घाट, खण्डार में दीपदान का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, उत्सव के दूसरे दिन, 18 जनवरी को प्रातः 8 बजे लवकुश वाटिका चौथ का बरवाड़ा में नेचर वॉक, प्रातः 10 बजे पुलिस लाइन में फुटबॉल मैच, प्रातः 11 दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में कन्हैया एवं पद दंगल तथा सांय 7 बजे दशहरा मैदान में राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ہوگا।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 02, 2026 15:49:390
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 02, 2026 15:49:100
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 02, 2026 15:48:460
Report
VVvirendra vasinde
FollowJan 02, 2026 15:48:320
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 02, 2026 15:47:540
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 02, 2026 15:47:120
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 02, 2026 15:46:530
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 02, 2026 15:46:230
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 02, 2026 15:46:050
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 02, 2026 15:45:550
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 02, 2026 15:45:140
Report
0
Report
0
Report