Back
छह माह के बच्चे की बरामदगी पांच दिन बाद; आरोपी महिला हिरासत में
DPDharmendra Pathak
Dec 16, 2025 02:34:02
Chatra, Jharkhand
गुम हुए छह माह के बच्चे को पांच दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। लेकिन लावालोंग थाना प्रभारी के लगातार प्रयास औऱ गहन छानबीन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे को उसके ही अपनी चाची के मायके कुंदा थाना क्षेत्र के मेघाबर गांव से बरामद कर लिया। बच्चे के बरामद होते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। इस मामले में आरोपी महिला सुगिया देवी से पुछे जाने पर उसने स्वीकार किया कि उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने पहले सरोज से जुड़वा बच्चों में से एक को देने की बात कही थी। लेकिन इनकार होने पर उसने बच्चे को उठाकर ले जाने की योजना बनाई।आरोपी के अनुसार विगत 9 दिसंबर को वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से रात के समय आई और मां के साथ सो रहे छह माह के सुदर्शन को उठा ले गई। इसी मामले में बच्चے के पिता निलेश कुमार गंझू ने थाना में मामला दर्ज कराया था। सिमरिया एसडीपीओ ने मौखिक तौर पर बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित कोई निर्णय लिया जा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report