303303
मेहंदीपुर बालाजी होली महोत्सव का समापन, भक्तों ने रंग-गुलाल से जमकर होली खेली
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेंहदीपुर बालाजी में होली महोत्सव का समापन श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल लगाकर जमकर खेली होली जय श्रीराम ओर जय बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठी बालाजी नगरी मेहंदीपुर बालाजी में चल रहे होली महोत्सव के छठे दिन बालाजी नगरी आस्था और भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। मंदिर परिसर सहित कस्बे के मुख्य बाजार में भगवान श्री राम और बालाजी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। आज होली महोत्सव के समापन के दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास नजर आया। बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज ने भी श्रद्धालुओं सहित सभी को होली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को हुए चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद आज विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ खोल दिए गए। ग्रहण काल के दौरान परंपरानुसार मंदिर के पट बंद रखे गए थे। सुबह मंदिर परिसर में वैदिक शुद्धिकरण किया गया। वहीं मंदिर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के सान्निध्य में बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर और विधिवत सोने का चोला चढ़ाकर भव्य आरती की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए पिछले कई दिनों से मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज भी सुबह से ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर के बाहर कतारबद्ध होकर दर्शन की प्रतीक्षा करते दिखे। जैसे ही पट खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता बरती। श्रद्धालुओं से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान दौसा व करौली जिला पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी। होली महोत्सव पर्व के उल्लास में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के साथ होली की “राम-राम” की। इस दौरान मंदिर परिसर अबीर और गुलाल से रंगीन हो उठा। देशभर से आए भक्तों ने निशान ध्वज चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की。0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पुलिस ने AAP नेताओं की सूची बनाई, हिरासत की तैयारी की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने अपनी इंटेलिजेंस ब्रांच के ज़रिए सभी स्थानीय AAP नेताओं और वॉलंटियर्स की एक लिस्ट तैयार की है। अब वे इन सभी स्थानीय नेताओं और वॉलंटियर्स के पते पता करने की कोशिश कर रहे हैं। 10 अक्टूबर की सुबह-सुबह, वे पुलिस भेजकर उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में ले लेंगे। शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार है, जवाबदेही मांगना भी एक लोकतांत्रिक अधिकार है। प्रदर्शन जारी रहेगा!!0
0
Report
जम्मू-कश्मीर विधानसभा: आम लोगों के मुद्दे उठाने में नाकामी, बेरोजगारी-बिजली दरों पर सवाल
Srinagar, Uttarakhand:Abrar Ahmad Bhat, General Secretary, JD(U) J&K UT & Chief Spokesperson, said: “First of all, it is unfortunate that the ten-day Assembly session failed to adequately address the issues concerning the common people. Instead of focusing on public concerns, we witnessed arguments, personal attacks and political confrontations inside the House. If issues are to be raised in the Assembly, they should be related to the rights and welfare of the people. The government has completed two years in office, but on the ground, many of its major promises have still not been implemented. The government had promised six free LPG cylinders to eligible poor families. But where is that promise today? Many BPL families are still waiting for the benefit. Were these merely election promises, or were they actually meant to be implemented on the ground? We have around 80,000 daily wagers, ASHA workers, vocational trainers and thousands of unemployed youth whose issues are still awaiting solutions. Look at the condition of our roads—proper macadamisation is not taking place in many areas. Electricity tariffs have increased, putting an additional burden on ordinary households. Yet these issues were not given the seriousness they deserve in the Assembly. Instead, the debate repeatedly revolved around Article 370, political rhetoric and personal attacks. The common man today wants answers on employment, roads, electricity, inflation and basic services. The National Conference sought votes from the people on the basis of several promises, and people had high expectations from the government. But after two years, if the impact of those promises is still not visible on the ground, it raises serious questions about the government's performance. Unemployment remains one of the biggest challenges in Jammu and Kashmir. Rising electricity tariffs have further burdened ordinary families. The government must also explain what has happened to the commitments it made before coming to power. The Assembly is meant to be the voice of the people. It should be a platform for discussing the problems of daily wagers, ASHA workers, unemployed youth, poor road infrastructure, electricity and development—not a platform for personal attacks and political confrontation.”0
0
Report
Advertisement
INDIA ब्लॉक का संयुक्त प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में; CEC के इस्तीफे की मांग
Srinagar, Uttarakhand:INDIA Bloc Announces Joint Protest Across J&K Srinagar: Members of the INDIA bloc comprising the National Conference, Congress and Peoples Democratic Party held a meeting at the Congress headquarters in Srinagar and announced plans for a joint protest across Jammu and Kashmir. Congress spokesperson Adil Mir Lasjan, PDP General Secretary Ghulam Nabi Lone Hanjura and representatives of the ruling National Conference said the protest would seek the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. The leaders also criticised the Delhi Police over its handling of protests by students and opposition leaders in the national capital. Adil Mir Lasjan and Ghulam Nabi Lone Hanjura alleged that protesters were being subjected to injustice while peacefully demonstrating against the Chief Election Commissioner. The INDIA bloc leaders said the joint protests would be held across Jammu and Kashmir to raise their concerns over the issue.0
0
Report
5.12 लाख की साइबर ठगी: झारखंड से 7 गिरफ्तार, डेटा बरामद
Faridabad, Haryana:अडानी गैस बिल के नाम पर 5.12 लाख रुपये की साइबर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार इसके अलावा करोड़ों की कर चुके हैं लोगों के साथ साइबर फ्रॉड फरीदाबाद। अडानी गैस बिल जमा कराने के नाम पर एपीके (APK) फाइल भेजकर 5 लाख 12 हजार 334 रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में झारखंड से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार से अधिक लोगों का डेटा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-37 निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज मिला था, जिसमें अडानी गैस का बिल जमा कराने के लिए कहा गया था। मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि बिल जमा नहीं कराने पर गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के तहत साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिए शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ 5 लाख 12 हजार 334 रुपये की ठगी कर ली। मामले की जांच करते हुए साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर झारखंड से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 10 हजार से अधिक लोगों का डेटा भी मिला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी के तरीकों और डेटा के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने लोगों को इस तरीके के फ्रॉड करने वाले लोगों से बचने की सलाह देते हुए कहा की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कर अपनी मेहनत की कमाई को ना जाने दे बाइट -बशंत (थाना प्रभारी साइबर )0
0
Report
द्वारका पुलिस ने पेशी से फरार आरोपी अमित बंसल को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:कोर्ट में चल रहे चेक से जुड़े मामले में पेशी से बचकर फरार चल रहे आरोपी को द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 15 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में पहुंचकर निगरानी शुरू की। काफी देर इंतजार करने के बाद मुखबिर के इशारे पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। गिरफतार आरोपी की पहचान अमित बंसल के रूप में हुई है जो कि डाबरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: दनकौर के कॉलेज जमीन विवाद, बच्चों ने अवैध बाउंड्री तोड़ी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज मैनेजमेंट और अन्य लोगों के बीच कॉलेज की जमीन को लेकर चल रहा है विवाद,दूसरे पक्ष पर जमीन पर अवैध कब्जा करके बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप, अवैध रूप से की जा रही बाउंड्री को स्कूली बच्चों ने तोड़ा, मैनेजमेन्ट पर स्कुली बच्चों को भड़काकर लाने का आरोप, सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची मौके पर, पुलिस ने मामला कराया शांत, एसीपी को सौंपी गई पूरे प्रकरण की जांच, दनकौर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।0
0
Report
कोटपूतली में खाद की कमी नहीं, लगातार गाड़ियाँ पहुंच रही हैं
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली तहसील एवं आसपास के क्षेत्रों में रबी फसल की बुवाई के सीजन के बीच खाद (डीएपी और यूरिया) को लेकर पिछले 8-10 दिनों से किसानों की लम्बी लाइने देखी जा रही हैं, जिससे किसान अल सुबह लाइनों में लग जाते हैं। एक किसान को कई घंटों बाद एक-दो कट्टे डीएपी और यूरिया मिलते हैं। कृषि विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है कि खाद की कमी नहीं है और किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पिछले ढाई-तीन महीनों में कोटपूतली क्षेत्र में लगभग 650 मीट्रिक टन डीएपी तथा 750 मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया जा चुका है। कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि खाद आपूर्ति प्रतिदिन reviews हो रही है। कोटपूतली केंद्र पर सप्ताह में 2-3 गाड़ियाँ खाद लेकर पहुँच रही हैं। चालू सप्ताह में भी 2 नई गाड़ियाँ मंगाकर पारदर्शी तरीके से वितरण किया गया है। क्षेत्र की विशाल कृषि भूमि को देखते हुए प्रति सीजन औसतन 2000 मीट्रिक टन डीएपी और 2500-3000 मीट्रिक टन यूरिया की मांग है, जिसकी आपूर्ति इफ्को (IFFCO) एवं कृभको (KRIBHCO) के समन्वय से हो रही है। KVSS के चेयरमैन हंसराज कसाना ने कहा कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। आस-पास के क्षेत्रों से भी किसान कोटपूतली पहुँच रहे हैं क्योंकि यहाँ खाद की गाड़ियाँ लगातार आ रही हैं। जयपुर में विभागीय मंत्रियों तथा दिल्ली में सप्लायर्स से संपर्क कर अब तक 750 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया है। प्रतिदिन खाद गाड़ियाँ पहुँचने की व्यवस्था है। इस सप्ताह के भीतर क्षेत्र के सभी किसानों की मांग पूरी कर दी जाएगी। वर्ष पिछले वर्ष केवल 40 मीट्रिक टन ही मिल पाता था, जिससे नुकसान हुआ, पर इस वर्ष जीएम मनीष अग्रवाल और स्टाफ के प्रयासों से रिकॉर्ड आपूर्ति सुनिश्चित है। किसानों से अफवाह फैलाने से बचने और आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराए जाने की अपील है। जैविक खाद (गोबर खाद व कंपोस्ट) के उपयोग को बढ़ाने की अपील भी की गई है ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं के तहत जैविक मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान अपने घर-आंगन में उपलब्ध संसाधनों से जैविक खाद बना सकते हैं।0
0
Report
सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के सहयोग से थानागाजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
Thanagazi, Rajasthan:पीएम श्री विद्यालय में अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित थानागाजी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत बाघ संरक्षण एवं सतत पर्यटन विषय पर अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन बाघ परियोजना सरिस्का एवं सरिस्का टाइगर फाउंडेशन की ओर से किया गया。 प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मूलचंद मीणा ने बताया कि “सरिस्का में पर्यटन का विस्तार बाघ संरक्षण का सहयोगी या चुनौती” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहारीसर, थानागाजी विद्या मंदिर, शिव विद्या मंदिर और पीएम श्री विद्यालय थानागाजी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया。 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक डीसीएफ अभिमन्यु सिंह सहारण (आईएफएस) और सरिस्का टायगर फाउंडेशन के सचिव दिनेश कुमार वर्मा दुर्रानी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया。 प्रतियोगिता के पक्ष में पीएम श्री विद्यालय थानागाजी की पायल मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में इसी विद्यालय की तमन्ना प्रजापत प्रथम रहीं। कार्यक्रम में मातादीन शर्मा, व्याख्याता लेखराज, लोकेश कुमार गुर्जर, बृजमोहन, भोजराज सैनी, पूनम मीणा, सविता मीणा, कमलेश कुमार शर्मा और सचिन जाजोरिया सहित अन्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
विपक्ष-आयोग टकराव: धामी पारदर्शिता के दावे के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश में 20 बार हो चुका है। लेकिन अब जब पारदर्शिता से यह प्रक्रिया हो रही है तो विपक्ष के अंदर बौखलाहट है । ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले भी भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही थी। लेकिन फेक वोट को लेकर परेशान है। बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
उन्नाव में विकसित भारत यात्रा के भव्य कार्यक्रम के साथ मोदी के जन्मदिन की खास संकल्प यात्रा
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन। पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है विशेष कार्यक्रम। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में रहीं मौजूद। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई संकल्प यात्रा। MLC संतोष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी रहे मौजूद। डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। विधायक ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प。0
0
Report
महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के लिए सुरक्षा अलर्ट, पीस कमेटी ने सख्त निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर :शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा समेत आगामी त्योहारों को लेकर महराजगंज में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और डीजे संचालकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि त्योहार की आड़ में नियमों की अनदेखी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। आपको बता दे कि महराजगंज जिला भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अभी से सुरक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। नौतनवा में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने आयोजकों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसडीएम कुणाल ने बताया कि शासन की ओर से आगामी त्योहारों को लेकर स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत नौतनवा सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल, डीजे संचालन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आयोजकों को जानकारी दी गई। बाइट: कुणाल,एसडीम नौतनवा0
0
Report
Advertisement
औरैया में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर निकाली गई संकल्प ज्योति यात्रा
Auraiya, Uttar Pradesh:भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और आज 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के 25 वर्ष कार्यकाल पूरे हो जाने पर औरैया जनपद में निकल गई संकल्प ज्योति यात्रा इस यात्रा में जिला प्रभारी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , सदर विधायिका , जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । औरैया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शहीद पार्क में एकत्र हुए औरैया जनपद के भाजपा के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भाषण सुना इसके उपरांत पार्क में मौजूद जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष सदर विधायिका समय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर संकल्प ज्योति यात्रा को प्रज्वलित करके यात्रा शुरू की । इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को था , 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प मनाया जा रहा है, आज 7 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण हुए इसके उपलक्ष्य में आज संकल्प ज्योति यात्रा निकाली जा रही है । बाइट - डाक्टर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष भाजपा0
0
Report
उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी टूटने की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी; केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन बड़ा दिन
Patna, Bihar:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि आपके तीनों विधायकों ने आपको चैलेंज कर दिया है कि हम पार्टी को लेकर भी सोचेंगे आपकी पार्टी टूटने वाली है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा है पत्रकार जी आपका माथा भी टूट जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा पटना से औरंगाबाद गए हैं. केंद्र में जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे तो उन्होंने औरंगाबाद में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई थी आज उसका उद्घाटन है उसे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन मेरे लिए भी है क्योंकि मेरे मंत्री रहते हुए वहां हमने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की थी आज उसका उद्घाटन करने जा रहा हूं निश्चित तौर पर यह बड़ा दिन है।0
0
Report
उत्तरकाशी: सीएम धामी ने सेवा संकल्प अभियान व ज्योति यात्रा में शिरकत की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में सीएम धामी हुआ शामिल0
0
Report
Advertisement
