Back
फर्रुखाबाद में दो सड़क हादसों में पाँच युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
ASARUN SINGH
Mar 04, 2026 12:31:58
Farrukhabad, Uttar Pradesh
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पाँच युवक हुए घायल, लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती. पहली घटना में शहर क्षेत्र में होली खेलकर घर लौट रहा युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. फतेहगढ़ के मोहल्ला रखा निवासी आकाश पुत्र रविंद्र, मोहित पुत्र दिनेश के साथ बाइक से होली खेलकर जा रहे थे; अचानक एक्सीडेंट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया. घायल आकाश के चाचा महावीर ने बताया कि हादसे की सूचना फोन से मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे. हादसा कहाँ हुआ इसकी जानकारी नहीं है. बताया कि आकाश के दोनों पैर टूट गए हैं और उसका इलाज जारी है. अनोखे लाला की दुकान के पास दूसरा हादसा: कादरी गेट थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर मोहल्ला बढ़पुर में एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्राम नरायनपुर निवासी सूरज और अंकित एक साथ बाइक से फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे. सूरज ने बताया कि फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद जा रहे थे तभी अचानक सामने फतेहगढ़ निवासी हर्ष ने बाइक क्रॉस कर दी थी जिससे एक्सीडेंट हो गया. उसके साथ बैठा अंकित घायल हो गया व सूरज के होंट पर मामूली चोट आई है, वहीं दूसरा बाइक सवार युवक हर्ष के सिर में चोट आई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 08, 2026 17:16:430
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 08, 2026 17:15:580
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 08, 2026 17:15:470
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 08, 2026 17:15:320
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 17:15:090
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 08, 2026 17:01:120
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 08, 2026 17:00:110
Report
0
Report
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट ने पकड़ा तूल,किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने 14 मार्च को पंचायत बुलाने का किया ऐलान
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 08, 2026 16:45:530
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 08, 2026 16:45:410
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 08, 2026 16:45:330
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 08, 2026 16:45:200
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 08, 2026 16:45:130
Report
0
Report