Back
बिजली पोल गिरने से मिस्त्री की मौत, सेफ्टी किट की कमी से हादसा
DPDharmendra Pathak
Nov 30, 2025 15:49:09
Chatra, Jharkhand
चतरा: चतरा 22 कोर्ट और उपायुक्त कार्यालय में बिजली मेन्टेनेंस कार्य में लगे एक मिस्त्री की मौत पोल से गिरने से हो गई। यह घटना बिना सेफ्टी किट के काम करने के कारण घटी है। अगर ठेकेदार के द्वारा सेफ्टी किट की सुविधा दी गई होती तो शायद उसकी जान नहीं जाती। ठेकेदार का नाम अंतु कुमार अग्रवाल है। मृतक मिस्त्री का नाम शिशुपाल कुमार, पिता फागु प्रजापति, कुन्नू बोकारो का निवासी है। शिशुपाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामला बिगड़ता देखकर ठेकेदार सदर अस्पताल चतरा पहुंचा और मामले को रफा दफा करते हुए शव को लेकर सदर अस्पताल से फरार हो गया। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी को इसकी सूचना मिली और गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़कर अस्पताल लाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SNShashi Nair
FollowDec 12, 2025 09:15:110
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 12, 2025 09:08:110
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 12, 2025 09:07:540
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 12, 2025 09:07:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 12, 2025 09:07:220
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 12, 2025 09:06:240
Report
MTManish Thakur
FollowDec 12, 2025 09:06:110
Report
SBSantosh Bhagat
FollowDec 12, 2025 09:04:490
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 12, 2025 09:04:090
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 12, 2025 09:02:390
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 12, 2025 09:02:200
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 12, 2025 09:02:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 12, 2025 09:01:460
Report