Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chatra825401

घोरीघाट में दृष्टि कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का भव्य शुभारंभ; नामांकन निःशुल्क

DPDharmendra Pathak
Oct 19, 2025 08:16:22
Chatra, Jharkhand
झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित घोरीघाट इलाके में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने फीता काटकर किया। विधायक जनार्दन पासवान ने इस अवसर पर कहा कि घोरीघाट जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में यह संस्थान खुलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अब तक यहाँ के बच्चों, खासकर लड़कियों को कंप्यूटर सीखने के लिये शेरघाटी या गया जैसे इलाकों में जाकर रहना पड़ता था। अब यहाँ क्लास खुलने से बच्चियां भी कंप्यूटर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। संस्थान के संचालक अविनाश कुमार पाठक ने बताया कि उनका यह सेंटर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यहाँ कम पैसे में अच्छी शिक्षा दी जाएगी। शुरुआती बैच में 30 बच्चों को मौका मिलेगा। सबसे बड़ी घोषणा यह है कि 31 अक्टूबर तक नामांकन पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा, जिसके बाद 500 रुपये का शुल्क लगेगा। संस्थान में बाहर से शिक्षक बुलाए गए हैं और यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। इस शुभारंभ के दौरान मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार, मारिया मेरिटोरियस स्कूल निर्देश कौशल कुमार पाठक, पिकेट पुलिस प्रभारी मोहन तिर्की, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोरीघाट रंजन पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय राय, एक्सिलेंस पब्लिक स्कूल के निदेशक मुजम्मिल हुसैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDAVESH KUMAR
Oct 19, 2025 10:47:13
Delhi, Delhi:दिल्ली दिवाली के स्वागत में जगमग है. चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, इंडिया गेट पर अलग ही रंग नजर आ रहा है. दिल्ली के चांदनी चौक में भी दिवाली मेले की गजब रौनक देखने को मिल रही है. अलग अलग जगहों से लोग खरीदारी करने पहुंच रहे है. चांदनी चौक एशिया के बड़े बाजारों में एक है. यहां पर कपड़े, ज्वेलरी और इलेक्ट्रिक सामान और मेवे के लिए फेमस है. अलग अलग हिस्सों से लोग यहां दिवाली की शॉपिंग करने पहुंचते है. दिल्ली के अलग-अलग कोनों से लोग यहां पहुंचे है. दिल्ली के जहांगीरपुरी से आए युवक ने कहा कि स्काई शॉट लिए हैं, प्रदूषण ज्यादा है ऐसे में कम से कम पटाखे जलाएंगे। पटाखे फोड़ने की 8 से 9 साल बाद मंजूरी मिली है. चांदनी चौक ग्रीन पटाखे लेने भी लोग पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रिक सामान लिया है यहां पर सस्ता मिलता है गाजियाबाद से आए हुए लोगों ने कहा है. मुजफ्फरनगर से भी यहां आए लोग उनका कहना की शॉपिंग करने और यहां घूमेंगे भी। दिवाली के टाइम पर यहां पर रौनक देखने को मिलती है इसलिए भी यहां आए हैं。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 19, 2025 10:46:59
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଜବତ ଯାନ ବାହାନ ଓ ମୋବାଇଲ ଫେରସ୍ତ ଉତ୍ସବ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି । ସମସ୍ତ ଜବତ ବାଇକ ଓ ମୋବାଇଲ ର କାଗଜ ପତ୍ର ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଇ ମାଲିକ ମାନଙ୍କୁ ଡକାଯାଇ ଆଜି ଦିନ ପ୍ରାୟ ଗୋଟାଏ ସମୟରେ ଏସପି ଙ୍କ କାର୍ୟାଳୟ ପରିଷରରେ ଏସପି , ଡିଏଫଓ ଏବଂ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ସହ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତ ରେ ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ଥାନା ରେ ଜବତ ହୋଇଥିବା ୫୦୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଦ ବାଇକ ଓ ୧୦୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଦ ମୋବାଇଲ କୁ ମେଳା ମାଧ୍ୟମରେ ମାଲିକଙ୍କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଛି । ବାଇକ ଓ ମୋବାଇଲ ଫେରି ପାଇଥିବା ଲୋକ ମାନେ ହଜି ଯାଇଥିବା ଜିନିଷ ପାଇ ବେଶ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତି କରିବା ସହ ପୋଲିସ ର ସଫଳତା କୁ ନେଇ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି । ଏପରିକି ୫ ବର୍ଷ ତଳେ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କର ହଜି ଯାଇଥିବା ଏକ ସ୍କୁଟର ନେବା ପାଇଁ ତାଙ୍କ ପୁଅ ଓ ନାତି ବିହ୍ୱଳ ହୋଇ କହିଛନ୍ତିଆଜି ଆମା ଗହଣରେ ନାହାନ୍ତି; ହେଲେ ଆଜି ତାଙ୍କର ଏ ସନ୍ତକ ଟି ଫେରି ପାଇ ବହୁତ ଖୁସି ହେବା ସହ ପୋଲିସ ର ଏପରି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ସାଧାରଣ ରେ ମଧ୍ୟ ଭୁରି ଭୁରି ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଇଛି ।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 19, 2025 10:46:44
Palwal, Haryana:पलवल सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : पलवल उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल की अनाज मंडी का किया निरीक्षण किसानों व आढ़तियों से की बातचीत किसानों के धान की नियमानुसार खरीद करने के मिलर्स को दिए निर्देश मंडी में पहुंचे धान के सैंपल लेकर मशीन से नमी और गुणवत्ता की जांच की अनाज मंडी में साफ-सफाई दुरूस्त रखने के दिए कड़े निर्देश इससे पूर्व उन्होंने मार्किट कमेटी पलवल के कार्यालय में किसानों तथा मिलर्स और आढ़तियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। जिला उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश भी दिए। मौके पर किसानों ने विशेष रूप से धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर अपने अनुभव और व्यावहारिक कठिनाइयां उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार दिवाली पर्व से पहले किसान के धान की खरीद हर हाल में सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने कहा है कि दीवाली के त्योहार पर किसान अपने घर रहने के बजाय मंडियों में न रहें। इसके लिए खरीद एजेंसियां तत्काल प्रभाव से सभी किसानों के धान की फसल की खरीद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप फसलों की खरीद सुनिश्चित करें। किसी भी किसान को मंडी में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और यदि कोई समस्या आती है तो उसका समाधान तत्काल प्रभाव से होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने किसानों और मिलर्स को भरोसा दिलाया कि उनके विषयों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने धान की नमी की मात्रा जांचने के लिए रैंडम तरीके से कुछ सैंपल उठाए और उन्हें मशीन पर परीक्षण कराया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बारदाना उपलब्धता समेत तमाम व्यवस्थाएं करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और फसल का भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 19, 2025 10:46:03
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 19, 2025 10:45:53
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:एमपी के मैहर के पटाखे मार्केट में आग, मची भगदड़ - मैहर जिले के अमरपाटन के पुरानी लंका मैदान में लगी पटाखों मार्केट में भीषण आग... - 3 दुकाने जलकर हुई खाक... - बताया जाता है कि किसी अज्ञात के द्वारा पटाखा खरीदने के बाद एक पटाखे की टेस्टिंग के बाद हुआ हादसा। गनीमत थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। 37 दुकान अमरपाटन के दशहरा मैदान में लगाई गई थी। मो. जुवेद खान, मो. वसीम और दो अन्य की दुकान जलकर हुई खाख। मौके पर अमरपाटन नगरपरिषद की फायर टीम एवं दुकानदारों के पास फायर सिलेंडर से तत्काल आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि जिस वक्त पटाखों की दुकान में आग लगी दशहरा मैदान में उस वक्त 500 लोग पटाखों की खरीदारी कर रहे थे। गनीमत थी कि कोई जनहानि या दुर्घटना में घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना पर तत्काल अमरपाटन थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। व्यवस्था को संभाला गया। जिला प्रशासन से एडिशनल एसपी चंचल नागर पटाखा दुकानों का निरीक्षण पर पहुंचे और पूरे पटाखा क्षेत्र में बेरिकेडिंग करा कर नो पार्किंग जोन करवाया गया। 3 दुकानदारों के लाखों के पटाखे जलकर नष्ट हुए, जबकि कुछ दुकानदारों के पटाखे गीले होने के कारण नुकसान हुआ।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 19, 2025 10:45:41
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 19, 2025 10:45:27
Keonjhar, Odisha:ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସର ନବନିଯୁକ୍ତ ସଭାପତି ନଳିନୀକାନ୍ତ ମହାନ୍ତିଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଆୟୋଜିତ hୋଇଛି । ତେବେ ଏହି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଜିଲ୍ଲାକୁ ସୁସଂଗଠିତ କରିବା ଏବଂ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ପୁରୁଖା ଏବଂ ଦକ୍ଷ ନେତାଙ୍କୁ ସାମିଲ କରିବା ନେଇ କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି । ଜିଲ୍ଲାରେ ଭୁଷୁଡି ପଡ଼ିଥିବା କଂଗ୍ରେସର ଦୁର୍गକୁ ପୁଣି ଥରେ ସଂଜୀବନୀ ଦେଇ ଜୀବନ୍ତ କରିବାକୁ ଯଥେଷ୍ଟ ଉଦ୍ୟମ କରିବା ସହ ଆଗାମୀ ନିର୍ବାଚନର ଜିଲ୍ଲାକୁ ସମସ୍ତ 5 ବିଧାନସଭା କ୍ଷେତ୍ର ରେ କଂଗ୍ରେସ କୁ ଶକ୍ତିଶାଳୀ କରିବା ନେଇ ଲକ୍ଷ୍ୟ ରଖିଚନ୍ତି । କଂଗ୍ରେସର କୌଣସି ଗୋଟେ କର୍ମୀଙ୍କୁ ହାତ ଛଡା ନକରି ସମସ୍ତଙ୍କୁ ନେଇ ପୁଣି ଥରେ ଘର ବାହୁଡ଼ା କରିବା ସହ କଂଗ୍ରେସକୁ ସଜାଡ଼ିବା ନେଇ ପଣ କରିଥିଲେ । ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସରେ କେହି ବି ଅସନ୍ତୋଷର ଶୀକାର ନେହେବେ ସେଥିପାଇଁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ କଂଗ୍ରେସରେ ସାମିଲ ହେବାକୁ ଅନୁରୋଧ କରିଥିଲେ ।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 19, 2025 10:45:15
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकरोंजबलपुर में दूध शाकाहारी नहीं है इस तरह के पोस्टर ग्वारीघाट इलाके में लगाए गए जीसके बाद जबलपुर पुलिस ने इन्हें जप्त किया है बताया जा रहा है कि भोपाल की विज्ञापन एजेंसी शहर के रामपुर से लेकर ग्वारीघाट तक इन पोस्टरो को मजदूरों से लगवा रही थी देर रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच सीएस पी एम डी नागोटिया और थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल को इसकी सूचना मिली जिसके बाद में मौके पर पहुंचे मौके पर उन्होंने देखा कि एक छोटा हाथी वाहन में पोस्टर रखे हुए तीन युवक इन्हें सड़क किनारे चिपका रहे थे जब उनसे नगर निगम की अनुमति मांगी गई तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।इसके बाद पुलिस ने तीन youths को हिरासत में ले लिया और गाड़ी और पोस्टर जप्त किए हैं पुलिस ने उनके पास से 50 से अधिक पोस्ट जप्त किए हैं युवकों ने बताया कि इससे पहले फ्लाईओवर ब्रिज को उद्घाटन के समय भी इस शहर में पोस्टर लगा चुके हैं पोस्ट में लिखा था कि मिल्क इज नॉट वेजीटेरियन दूध शाकाहारी नहीं है इसके बाद अब इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है बाइट एम डी नागोटिया सी एस पी ग्वारीघाट
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 10:43:31
Bethania Kandhai Di, Uttar Pradesh:कोतवाली गैसडी के नगर पंचायत मे मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे महिला कांस्टेबल ज्ञानवती महिला कांस्टेबल सोनम महिला कांस्टेबल प्रभासिंह द्वारा किया गया ने बहू बेटियो को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे टोल-फ्री नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 112 और 1076 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्होंने फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की सलाह दी और सभी छात्राओं को हैंडबिल वितरित किए। महिला कांस्टेबल सनम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं।
0
comment0
Report
Oct 19, 2025 10:41:14
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:इकदिल। क्षेत्र में कबाड़ जलाने के दौरान झोपड़ी में लगी भीषण आग से दो भैसों के साथ लवारा झुलस घर घायल हो गए। गांव नगला गोधन दामोदरपुर के रहने वाले पशुपालक रामप्रकाश पुत्र कन्हैया लाल ने बताया उसने अपने पशुओं को बांधने के लिए घर के पास एक घास फूंस की झोपड़ी बनाई जिसमें उसकी दो भैंस एक भैंस का लवारा रोज की भांति बांध कर जिला अस्पताल अपने ताऊ पहलाद को देखने के लिए रविवार दोपहर दोपहर गया था बच्चे घर पर थे तभी गांव के पड़ोसी दिव्यांग युवक ने आसपास से कबाड़ एकत्रित कर उसमें आग लगाई जिसमें आग की चिंगारी से पशुओं के झोपड़ी आग सुलग गई। आग की लपटें देकर असपास के लोगों के साथ परिजनों के साथ दौड़ कर पहुंचे और हैडपंप से बाल्टियों में पानी भरगक आग पर आग पर काबू पाया।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 19, 2025 10:35:19
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार। रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो कंटेनर वाहनों से साढ़े तीन करोड़ रुपये के नशीले कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है। तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी फरार बताया जा रहा है। सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस लाइन चुर्क मोड़ से कुछ ही दूरी पर दो कंटेनर वाहनों की तलाशी ली गई। और जब ट्रक के अंदर रखी बोरियां खोली गईं तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इन बोरियों में छिपाई गई थीं प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप ESKUF COUGH SYRUP की 1 लाख 19 हजार 675 शीशियां, जिनकी बाजार कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि इस कफ सिरप में कोडिन नाम का रासायनिक तत्व मौजूद है जो NDPSACT के तहत निषिद्ध औषधि की श्रेणी में आता है। तस्कर इस खेप को गाजियाबाद से झारखंड ले जा रहे थे जहां नमकीन और चिप्स के कार्टनों के बीच ये अवैध सिरप छिपाकर भेजा गया था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हेमन्त पाल, ब्रजमोहन शिवहरे और रामगोपाल धाकड़ के रूप में हुई है। तीनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि झारखंड पहुंचने पर उनका साथी राम माल खाली कराने का लोकेशन बताने वाला था। पुलिस अब इस फरार साथी की तलाश में दबिशें दे रही है। बरामद सिरप Laborate Pharmaceutical India Ltd. कंपनी का बताया जा रहा है, जो हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित यूनिट में तैयार होता है। सोनभद्र पुलिस अब कंपनी के वितरण नेटवर्क और आपूर्ति चैन की भी जांच कर रही है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोनभद्र पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह सख्त और चौकन्नी है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top