icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
829104
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow6 Nov 2024, 04:50 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

फरीदाबाद में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद पर परमजीत की हत्या

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- धनतेरस की रात पार्किंग विवाद में परमजीत की गोली मारकर हत्या, सिंगापुर से दो दिन पहले ही लौटे थे घर परमजीत धनकड़ के रूप में मृतक की पहचान करसूटी गई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की। इनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। परमजीत मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। दो दिन पहले ही वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी। परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परमजीत के शव का पोस्टमार्टम ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।
0
0
Report

दुमका का आधुनिक स्विमिंग पूल छह साल बाद भी नहीं चालू, खिलाड़ी मायूस

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में बड़े शहरों की तरह लोगों को मनोरंजन और तैराकी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा पुराना बस स्टैंड परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि निर्माण के करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी यह स्विमिंग पूल शुरू नहीं हो सका और आज बदहाली का शिकार है।दुमका का एकमात्र आधुनिक स्विमिंग पूल आज तैराकी के शौकीनों और खिलाड़ियों के लिए महज सपना बनकर रह गया है। देखरेख और रखरखाव के अभाव में स्विमिंग पूल पूरी तरह वीरान पड़ा है। पूल में पानी नहीं है, वहीं तैराकी के लिए लगाए गए उपकरण और अन्य संसाधन भी टूटकर बर्बाद हो चुके हैं।जिस उद्देश्य से सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर इस सुविधा का निर्माण कराया था, वह उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अगर समय रहते इसकी सुध ली जाती तो दुमका के युवाओं और उभरते तैराकों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सकता था।अब स्थानीय लोग और खेल प्रेमी सरकार तथा जिला प्रशासन से इस स्विमिंग पूल की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द चालू कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि दुमका के लोगों को तैराकी की सुविधा मिल सके और यहां के खिलाड़ी भी तैराकी प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर सकें।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहाँपुर: शातिर चोर कमली गिरफ्तार, हाफ-एनकाउंटर में पैर में गोली

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है।इसी अभियान के तहत थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने घरों में चोरी करने में माहिर शातिर बदमाश राजेश उर्फ कमली को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल थाना रामचंद्र मिशन पुलिस इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई हाफ एनकाउंटर के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश राजेश उर्फ कमली मूल रूप से पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी घरों में नकबजनी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर, लखीमपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों और थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 25 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किया गया बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव: बिहार की लोक कला से बना माहौल, 30 लाख दीप जलेंगे

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की भव्यता में बिहार की लोक संस्कृति भी चार चांद लगा रही है। बिहार की पारंपरिक झिझिया लोककला और मनमोहक नृत्य-संगीत के जरिए दीपोत्सव की झांकियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। ढोल-मंजीरे की थाप और लोकगीतों की गूंज से पूरी रामनगरी भक्तिमय और उत्सवी रंग में रंगी नजर आ रही है। आज अयोध्या में दीपों का महाकुंभ सजेगा। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।
0
0
Report

नाथद्वारा दीपोत्सव: 350 साल पुरानी परंपरा में गौमाताओं की रंगबिरंगी शृंगार से चढ़ा उत्साह

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में दीपोत्सव का अनोखा रंग: 350 साल पुरानी परंपरा के साथ मोरपंख और मेहंदी से सजीं प्रभु श्रीनाथजी की प्रिय 'नंदवंशी' गायें। दीपावली पर नाथद्वारा बना मिनी ब्रज: गोवर्धन पूजा और गौ-क्रीड़ा के साक्षी बनेंगे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम。 नाथद्वारा, राजसमंद (एडिटर/कैमरा सहित प्रचारक सामग्री को हटाकर) नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में दीपावली का पर्व किसी बड़े मेले से कम नहीं होता। यहाँ दीपोत्सव की शुरुआत शरद पूर्णिमा से हो जाती है। लेकिन इस उत्सव की सबसे अनूठी बात है। प्रभु श्रीनाथजी की प्रिय गौमाताओं का विशेष शृंगार और 350 सालों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा। वीओ 01- नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में दीपोत्सव का पर्व केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि प्रभु और गौमाता के अटूट प्रेम का जीवंत प्रमाण है। करीब 350 साल पहले जब प्रभु श्रीनाथजी ब्रज (गिरिराज गोवर्धन) से नार्थद्वारा पधारे थे, तब उनके साथ उनकी अतिप्रिय नंदवंशी गायें भी यहाँ आई थीं। मान्यता है कि इन्हीं नंदवंशी गायों के वंशज आज भी नाथूवास गोशाला में मौजूद हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है। दीपावली के अवसर पर इन्हीं नंदवंशी गायों की विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार करने की परंपरा पिछले साढ़े तीन सौ वर्षों से अनवरत चली आ रही है। वीओ 02 - दीपावली से 15 दिन पहले शरद पूर्णिमा से ही ब्रजवासी अपनी श्रद्धा और स्वेच्छा से गोशाला पहुँचकर गायों की सेवा में जुट जाते हैं। रूप चतुर्दशी पर गौमाताओं के सींगों को रंगा जाता है, हाथों-पांवों में मेहंदी लगाई जाती है और गले में घुंघरू-घंटियां बांधी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोरपंख से बनी आकर्षक पट्टियों—जिन्हें स्थानीय भाषा में 'टिपारा' कहा जाता है—को गौमाता के सिर पर सजाया जाता है। वीओ 03 - दीपावली और खेंखर (गोवर्धन पूजा) के दिन इन सजी-धजी नंदवंशी गौमाताओं को श्रीनाथजी मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष लाया जाता है, जहाँ 'कान जगाई' की रस्म होती है। इसके बाद ग्वालबालों और ब्रजवासियों के साथ अद्भुत 'गौक्रीड़ा' होती है और शाम को गोवर्धन पूजा संपन्न की जाती है। इस अलौकिक नजारे को देखने और ब्रजमयी माहौल का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से 1 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के सांवरिया पारस अस्पताल में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा, परिजनों के आरोप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित सांवरिया पारस हॉस्पिटल में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान कातूराम गाडिया लोहार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गाडिया लोहार समाज के लोगों सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सदर और कोतवाली थाना पुलिस के साथ पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश की। बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच सहमति बनने पर मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर रवाना हुए।
0
0
Report

बिहार में शराब तस्करी: 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Chapra, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने धेनुकी चौक के पास कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी और इसे छपरा के भेल्दी इलाके में सप्लाई किया जाना था। मिली जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा डायल 112 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर बिहार में प्रवेश कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और धेनुकी चौक के समीप मुख्य सड़क पर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 77 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया और शराब समेत ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस बड़ी खेप के पीछे तस्करी का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था, उत्तर प्रदेश में शराब किसने उपलब्ध कराई थी और भेल्दी में इसकी सप्लाई किसके यहां होनी थी। पुलिस की जांच में इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
0
0
Report

लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में गुटखा-पान मसाला पर छापेमारी, कोटपा उल्लंघन पर जुर्माना

Latehar, Jharkhand:लातेहार निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगने के बाद को लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत की गई। स्टेशन रोड इत्यादि स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाई गई । जांच के दौरान कुल कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई,जिसमें दुकान खाद्य प्रतिष्ठान के थे। जिन्होंने खाद्य सामग्रियों जैसे मिठाई, पेड़ा लड्डू बुंदिया गाजा इत्यादि की जांच की गई एवं दुकानों को साफ सफाई का ध्यान रखने एवं और अखाद्य रंग का इस्तेमाल न करने सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाने पर कई दुकानों को नोटिस दिया गया है। जिन दुकानों में कोटपा अधिनियम 2003 का उल्लंघन पाया गया,उन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, सभी खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों को यह सख्त हिदायत दी गई कि वे निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला न बेचें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top