Back
चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के निर्वाचन 2026 घोषित; आचार संहिता लागू
MMMRITYUNJAI MISHRA
Jan 27, 2026 17:32:44
Bokaro Steel City, Jharkhand
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 घोषणा के साथ ही चास नगर निगम क्षेत्र - फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागूः डीईओ सह डीसी 29 जनवरी 2026 से प्रत्याशियों का नाम निर्देशन होगा शुरू, 04 फरवरी होगी आखिरी तिथि 23 फरवरी को मतदान - 27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, मतगणना एवं बज्रगृह का स्थल कृषि उत्पादन बाजार समिति, चास (बोकारो) निर्धारित बिना त्रुटि निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जाएगा - तैयारियां है मुक्कमल, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः होगा अनुपालन समाहरणालय सभागार में संवाददाता सम्मेलन कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा - पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने दी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की औपचारिक घोषणा किए जाने के साथ ही जिले के चास नगर निगम क्षेत्र एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार आदि उपस्थित थे। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी, जो 04 फरवरी 2026 तक चलेगी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 05 फरवरी, नाम वापसी 06 फरवरी तथा चुनाव चिन्हों का आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। आरक्षण व्यवस्था अधिसूचित - निर्वाचन पदाधिकारियों की नियुक्ति पूर्ण राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 68 एवं 69 (दिनांक 08 जनवरी 2026) के अंतर्गत महापौर/अध्यक्ष पदों सहित वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। आरक्षण से संबंधित विस्तृत विवरण प्रपत्र-3 में जिला गजट में प्रकाशित कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। वहीं, चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। सभी पदाधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। नगरपालिका निकायों की संरचना एवं जनसंख्या विवरण मौके पर डीईओ सह डीसी के निर्देश पर जिला उप निर्वचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मो. सफीक आलम ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जिले के दो नगर निकाय शामिल हैं - चास नगर निगम (वर्ग–ख), कुल वार्ड – 35 , जनसंख्या (जनगणना 2011 अनुसार) – 1,56,888 - फुसरो नगर परिषद (वर्ग–ख), कुल वार्ड – 28, जनसंख्या (जनगणना 2011 अनुसार) – 89,178 मतदाता सूची अद्यतन, वेबसाइट पर उपलब्ध 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची तैयार की गई है। फोटो रहित मतदाता सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।- चास नगर निगम: मतदाता संख्या - पुरुष – 83,106 | महिला – 78,950 | तृतीय लिंग – 17, कुल मतदाता – 1,62,073- फुसरो नगर परिषद: मतदाता संख्या - पुरुष – 33,292 | महिला – 31,790, कुल मतदाता – 65,082 मतदान केंद्र/भवनः चास नगर निगम - मतदान केंद्र – 130 | मतदान भवन – 54 मतदान केंद्र/भवनः फुसरो नगर परिषद: मतदान केंद्र – 65 | मतदान भवन – 43 मतगणना एवं बज्रगृह का स्थल कृषि उत्पादन बाजार समिति, चास (बोकारो) में स्थापित किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम निम्न हैंः- अधिसूचना प्रकाशन – 28 जनवरी 2026, नाम निर्देशन – 29 जनवरी से 04 फरवरी 2026, जांच – 05 फरवरी 2026, नाम वापसी – 06 फरवरी 2026, प्रतीक आवंटन – 07 फरवरी 2026, मतदान – 23 फरवरी 2026 (सुबह 7 से शाम 5 बजे तक), मतगणना – 27 फरवरी 2026 नोटा का विकल्प नहीं रहेगा। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में नोटा (None of the Above) का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। निर्वाचन व्यय की सीमा तय। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिए अधिकतम निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित की गई है। चास नगर निगम: महापौर – ₹15 लाख एवं वार्ड पार्षद – ₹3 लाख। फुसरो नगर परिषद: अध्यक्ष – ₹6 लाख एवं वार्ड पार्षद – ₹1.5 लाख। मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान की अपील। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है तथा प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करने का अनुरोध किया है। बाइट -- अजय झा, उपायुक्त, बोकारो। बाइट --- हरविंदर सिंह, बोकारो एसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 19:01:150
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 27, 2026 19:00:590
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 27, 2026 19:00:180
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 27, 2026 18:47:270
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 27, 2026 18:47:150
Report
SASARWAR ALI
FollowJan 27, 2026 18:46:590
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 27, 2026 18:46:440
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 27, 2026 18:46:140
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 27, 2026 18:45:520
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 27, 2026 18:45:320
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 27, 2026 18:31:02Noida, Uttar Pradesh:We were asleep in the tent when a pack of wolves attacked… and my Pitbull charged out to protect us. No fear. No hesitation. Just instinct. He fought them off and came back standing.
0
Report