Back
नलखेड़ा, आगर मालवा में सज्जन सिंह वर्मा का दर्शन-पूजन; यूजीसी बिल और कानून-व्यवस्था पर चर्चा
KYKaniram yadav
Jan 27, 2026 18:46:44
Agar, Madhya Pradesh
एंकर- आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पहुंचे। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और विशेष हवन अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सज्जन वर्मा ने यूजीसी बिल और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बयान दिया है।
वीओ- यूजीसी बिल के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यूजीसी का मामला बेहद पेचीदा है। इस पर बिना गहराई से अध्ययन किए बयान देना ठीक नहीं है। यह केंद्र सरकार का निर्णय है और जनता इसे कितना स्वीकार करती है, यह आने वाला समय बताएगा।
वीओ- वहीं मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के हालात बेहद खराब हैं। अपहरण, लूट और डकैती जैसी घटनाएं अब मामूली बात हो गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सज्जन वर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान केंद्र सरकार से कर्ज मांगने में लगा रहता है। हर महीने पांच हजार करोड़ की जगह पंद्रह हजार करोड़ का कर्ज मिल जाए, इसी के लिए वे दो-चार दिन में दिल्ली के चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश आज बलात्कार के मामलों में देश में दूसरे नंबर पर है, जो प्रदेश सरकार की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 19:01:150
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 27, 2026 19:00:590
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 27, 2026 19:00:180
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 27, 2026 18:47:270
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 27, 2026 18:47:150
Report
SASARWAR ALI
FollowJan 27, 2026 18:46:590
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 27, 2026 18:46:140
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 27, 2026 18:45:520
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 27, 2026 18:45:320
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 27, 2026 18:31:02Noida, Uttar Pradesh:We were asleep in the tent when a pack of wolves attacked… and my Pitbull charged out to protect us. No fear. No hesitation. Just instinct. He fought them off and came back standing.
0
Report