Back
रेत खनन के विवाद में सोनू चक्रधारी की हत्या, फरार दो पुलिसकर्मी तलाश में
SASARWAR ALI
Mar 17, 2026 14:34:25
Muju, Jeonbuk State
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉर्डर से गुजरी बरने नदी से रेत खनन करते युवक की मारपीट से मौत के मामले में शहडोल पुलिस के फरार दो जवानों की मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की पुलिस दो सप्ताह से तलाश कर रही है। वारदात में मध्यप्रदेश के दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग शामिल थे। केल्हारी थाना क्षेत्र के पसौरी का रहने वाला मृतक सोनू चक्रधारी की रेत उत्खनन के दौरान आरोपियों ने युवक की पहले डंडे से बेदम पिटाई की थी, फिर उसके सिर पर बेलचा मारकर जान ले ली थी। इस मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दोनों पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है। छत्तीसगढ़ के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरी में तीन मार्च को रेत घाट पर युवक की हत्या की गई थी। मृतक और उसके अन्य साथी मजदूर बरने नदी से रेत लाने ट्रैक्टर लेकर गए थे। उसी दौरान मध्यप्रदेश की दरशीला पुलिस चौकी के दो पुलिस जवान गाड़ी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत परिवहन को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। बातचीत के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद ट्रैक्टर चालक सोनू चक्रधारी से मारपीट की गई। बेलचा से प्रहार किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। केल्हारी थाना में पुलिस के दो जवान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद दर्शीला चौकी प्रभारी को लाइन अटैच और आरोपी दो जवान निलंबित कर दिए गए थे। निलंबित एवं फरार पुलिस के दो जवानों की केल्हारी पुलिस दो सप्ताह से खोजबीन कर रही है पर अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। मामले में केल्हारी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी मधु जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शेष दो आरोपी नितिन शुक्ला प्रधान आरक्षक और राजू प्रजापति आरक्षक पुलिस की पकड़ से दूर है। कांग्रेस नेता जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं वही एसपी रत्ना सिंह का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 17, 2026 15:32:400
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 17, 2026 15:32:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 15:32:12Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attends the wedding reception of Indian cricket team's World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Lucknow.
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 17, 2026 15:31:560
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 17, 2026 15:31:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 17, 2026 15:31:290
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 17, 2026 15:31:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 17, 2026 15:30:470
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 17, 2026 15:30:290
Report
864
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 17, 2026 15:19:28694
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 17, 2026 15:19:12891
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 17, 2026 15:18:59868
Report