Back
नालागढ़ बम ब्लास्ट के पीछे खालिस्तानी समर्थक और ISI से कनेक्शन का दावा
NLNAND LAL
Jan 02, 2026 15:22:17
Solan, Himachal Pradesh
नालागढ़ में हुए बम ब्लास्ट को लेकर अब देश-विरोधी साजिश की आशंका और गहरी हो गई है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने इसे लेकर बड़ा और कड़ा बयान दिया है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने नालागढ़ में हुए बम ब्लास्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे खालिस्तान समर्थक और देश-विरोधी ताकतों का हाथ हो सकता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नालागढ़ की सीमाएं पंजाब से जुड़ी हुई हैं, और खालिस्तान समर्थक संगठन पहले भी पुलिस थानों को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने अमृतपाल सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे गुरुद्वारा गुरु Granth Sahib की आड़ में पुलिस थानों को टारगेट किया गया। शांडिल्य ने दो टूक कहा कि खालिस्तानी संगठनों के पाकिस्तान की आईएसआई से कनेक्शन जगजाहिर हैं। इनके मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों में डर और दहशत फैलाना है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से मांग की है कि नालागढ़ ब्लास्ट की जांच हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में या फिर राष्ट्रीय जांच एजेंसी – NIA से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है, इसलिए सरकार अगर चाहे तो इस मामले की उच्च स्तरीय जांच तुरंत करवा सकती है। वीरेश शांडिल्य ने इस पूरे मामले में नालागढ़ पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी खालिस्तानी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने देवभूमि हिमाचल में हमलों की धमकी दी थी, और प्रदेश में खालिस्तानी समर्थक पोस्टर भी सामने आए थे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowJan 02, 2026 16:48:300
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 02, 2026 16:47:530
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 02, 2026 16:47:28Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SEVERAL ROUND FIRING REPORTED IN ROHINI/ VISUALS/ RAJEEV RANJAN (DCP, ROHINI) S/B & REAX
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowJan 02, 2026 16:47:180
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 02, 2026 16:46:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 02, 2026 16:46:310
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 02, 2026 16:45:590
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 02, 2026 16:45:460
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 02, 2026 16:36:040
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 02, 2026 16:35:330
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 02, 2026 16:35:180
Report