Mandi - पड्डल इनडोर स्टेडियम के स्थानांतरण की खबरों का मंडी सदर विधायक ने किया खंडन
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया वर्गों में चल रही उन खबरों का जोरदार खंडन किया है। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में स्थित इनडोर स्टेडियम को रघुनाथ के पधर क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि ये खबरें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि पड्डल मैदान स्थित इनडोर स्टेडियम को कहीं और स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है और यह अपने वर्तमान स्थान पर ही रहेगा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
