icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
175015
Abhishek SharmaAbhishek SharmaFollow15 Apr 2025, 06:24 am

Jogindernagar - पार्टी के बाद हुई हिंसक झड़प, एक घायल, टांडा रेफर

Chattar, Himachal Pradesh:

जोगिंद्रनगर में एक लड़की की जॉब की खुशी में आयोजित पार्टी के बाद हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया. सूत्रों के अनुसार विपिन सोनी निवासी चौंतडा ने अपनी दोस्तों संतोष वालिया, सजल और रैंबो के लिए चौगान में पार्टी आयोजित की थी. पार्टी के बाद जब सभी चौंतडा लौटे तो किसी बात को लेकर संतोष ने सजल को थप्पड़ मार दिया. विपिन ने इसका विरोध किया, जिसके बाद संतोष ने विपिन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया. विपिन को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्जी फेसबुक आईडी से डिप्टी स्पीकर के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रुपये मांगने पर शहर थाने पुलिस ने डिप्टी स्पीकर के मीडिया कार्डिनेटर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया कोर्डिनेटर सन्नी मग्गू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डा. कृष्ण लाल मिड्ढा विदेश दौरे पर गए थे। गत 22 सितंबर को उनके जानकार के पास डा. कृष्ण लाल की फेसबुक से एक लाख 15 हजार रुपये मांगने का मैसेज आया। आरोपित ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया। साथ ही डिप्टी स्पीकर द्वारा उसका नंबर दिए जाने का मैसेज भी दिया गया। मैसेज में रुपयों के बदले घरेलू सामान ले जाने की बात कही है। पेमेंट गूगल पे नंबर पर करने के लिए कहा है। जब उन्होंने फेसबुक ID को देखा तो वह फर्जी बनाई गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल की फेसबुक आईडी बना कर लोगों को ठगने की कोशिश की गई है। शहर थाना पुलिस ने सन्नी मग्गू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की कोशिश करने, IT Act समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोर्डिनेटर ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दुरूपयोग की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बरमनिया नदी घाट पर डूबे आजाद पासवान की मौत; शव 15 घंटे बाद मिला

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमनिया गांव स्थित भौंड़ी नदी घाट में पैर फिसलने के बाद गिरकर श्रवण पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार पासवान डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 घंटे बाद छात्र के शव को निकल गया और शनिवार की दोपहर 1:00बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। छात्र की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।परिजन के अनुसार आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा मुंद्रिका पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम आजाद गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ शौच करने के लिए भौड़ी नदी घाट गया था। शौच के बाद पानी लेने के दौरान नदी किनारे आजाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इसके साथ मौजूद दूसरा लड़का डरकर गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम से ही नदी में आजाद की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर ग्रामीण दोबारा नदी में उतरे और खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर आजाद का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शव को नदी से निकलने के लिए किसी विशेष बचाव दल की मदद नहीं मिली। जिस वजह से गांव के ही लोगों ने मिलकर करीब 15 घंटे की कड़ी मोशाकत के बाद आजाद के शव को ढूंढ कर बाहर निकाला।
0
0
Report

गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत: करंट का हादसा

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की बिजली चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना आज शनिवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप वार्ड 12 की है। बताया गया है कि पति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था; इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी बिजली के करंट से आ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को ऑटो से मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव मुठभेड़: हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:उन्नाव: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। उन्नाव, उत्तर प्रदेश: CO सिटी विनी सिंह ने बताया, "आज दिनांक 26/09/2026 को समय करीब पौने नौ बजे मुखबिर के जरिए यह सूचना प्राप्त ہوئی कि नांदाखेड़ा आम के बाग में ग्राम सिकंदरपुर में कल रात में जो घटना हुई थी, उससे संबंधित अभियुक्त इस बाग में मौजूद है। अगर जल्दी की जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया..."
0
0
Report
Advertisement

भूपेंद्र यादव: अलवर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जनता को धन्यवाद

Alwar, Rajasthan:अलवर केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र में हुई बंपर जीत पर मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार के कराए कामों पर जनता ने मोहर लगाई है साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए फिर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने पहले भी कहा था सजन रे झूठ मत बोलो ..पता नहीं कहा जाएंगे ये लोग , साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के बाद आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया अलवर लोकसभा क्षेत्र में 20 निकायों में से 16 निकायों में भाजपा का बोर्ड बना है । यह खुशी की बात है । उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल पर बताया उन्हें विश्वास था जो हमने अलवर जिले के लिए काम किया है लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखा है उसका जनता ने आशीर्वाद दिया है । इससे हमें प्रेरणा मिलती है हम और विकास और मजबूती के साथ अलवर के लिए काम करे । इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी , पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव आदि मौजूद रहे । इस दौरान भिवाड़ी ,तिजारा , किशनगढ़बास, मुंडावर और बहरोड़ से आए नव निर्वाचित पार्षदों और निकाय अध्यक्षों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की ।
0
0
Report

बीजापुर में नाबालिग से छेड़छाड़: कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार बीजापुर। रूद्रारम स्थित स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र कुमार दहिया को राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है。 पीड़िता की मां की शिकायत पर 12 सितंबर को थाना भोपालपटनम में BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT की दो टीमें राजस्थान और हरियाणा भेजी गई थीं। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

ACB traps broker in 2 crore bribe case against SOG ADSP Mukesh Kumar Soni

Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर एसीबी मुख्यालय से बड़ी खबर 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को घूस लेते पकड़ा SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए ली जा रही थी 2 करोड़ की घूस मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी जा रही थी बड़ी रकम ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को किया ट्रैप, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश कुमार सोनी पर अजमेर रहते हुए लग चुके आरोप, ड्रग्स मामले में की गई एसीबी कार्रवाई के बाद लगे थे आरोप, डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की कार्रवाई, डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर ट्रैप
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में भारी बारिश से पेड़ गिरे, यातायात ठप, विभागों पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर भारी-भरकम पेड़ अचानक बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक दोपहिया वाहन चालक घायल हो गया और सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, साथ ही बिजली व्यवस्था भी कुछ समय तक बाधित रही। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर रास्ता खाली कराया। इसके अलावा एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में भी पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
0
0
Report

बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला का एक्शन मोड, दीपावली तक साफ शहर

Bikaner, Rajasthan:महापौर बनने के बाद एक्शन मोड में नजर आए अनिल कल्ला स्वच्छता को लेकर मोहता चौक से शुरू किया रात्रिकालीन सफाई अभियान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने दिखाई हरी झंडी दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का रखा गया लक्ष्य विधायक जेठानंद व्यास पर सवाल हुआ तो अनिल कल्ला का तंज—“किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते” बीकानेर नगर निगम के नए महापौर अनिल कल्ला पदभार संभालने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अनिल कल्ला ने रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की। मोहता चौक से शुरू हुए इस अभियान को पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने हरी झंडी दिखाई अभियान के जरिए दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है महापौर बनने के बाद अनिल कल्ला का ये पहला बड़ा मैदानी अभियान है जिसमें उन्होंने सफाई व्यवस्था को सीधे मॉनिटर करने का संदेश दिया अभियान के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया इसी दौरान सफाई अभियान को लेकर विधायक जेठानंद व्यास से तुलना किए जाने पर महापौर अनिल कल्ला ने तंज कस दिया अनिल कल्ला ने कहा कि किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 1991 से काम करते हुए खुद को साबित किया है यानी पदभार संभालने के बाद महापौर अनिल कल्ला ने सफाई व्यवस्था को अपनी शुरुआती प्राथमिकताओं में शामिल किया है एक तरफ शहर को दीपावली तक साफ-Suthra बनाने का लक्ष्य रखा गया है तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आ रही है अब देखना होगा कि रात्रिकालीन सफाई अभियान का असर शहर की जमीनी सफाई व्यवस्था पर कितना दिखाई देता है और महापौर के इस एक्शन मोड से नगर निगम की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव आता है。
0
0
Report

बलरामपुर में 72 घंटे बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 470 पोल क्षतिग्रस्त

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के तमाम ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया है। बिजली गुल होने से लोगों को मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति समेत रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने में सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार बारिश और आंधी-तूफान से जिले में करीब 470 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त या गिर चुके हैं। वहीं 45 से अधिक ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 3 स्थानों पर 33/11 केवी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गई हैं। कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम सुधरते ही तेज होगा मरम्मत का काम जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर पोल, तार, ट्रांसफॉर्मर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि बारिश और तेज हवाएं कम होते ही मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जा सके। प्रशासन के अनुसार कई स्थानों पर विद्युत विभाग की टीमों ने मरम्मत का काम पूरा कर आपूर्ति बहाल भी कर दी है। हालांकि जहां अभी तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, वहां विद्युत लाइनों पर काम करना जोखिम भरा है। ऐसे में जल्दबाजी में बिजली चालू करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। पहले सुरक्षा, फिर बिजली बहाली जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता जनसुरक्षा है। मौसम अनुकूल होते ही अतिरिक्त संसाधनों और टीमों को लगाकर क्षतिग्रस्त लाइनों और विद्युत उपकरणों की मरम्मत तेजी से कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति को भी सुरक्षा जांच के बाद चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा。 उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को हो रही परेशानी का प्रशासन को पूरा संज्ञान है। विद्युत विभाग की टीमें चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच लगातार काम कर रही हैं। जहां परिस्थितियां सुरक्षित हैं, वहां आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। गिरे तार-पोल से रहें दूर, प्रशासन को दें सूचना जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी गिरे हुए विद्युत पोल, टूटे तार या जमीन पर पड़े विद्युत उपकरणों को छूने का प्रयास न करें। खासकर जलभराव वाले स्थानों पर टूटे तार दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें। ऐसी स्थिति की तत्काल सूचना विद्युत विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने लोगों से मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मियों का सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ ही बिजली बहाली के काम में और तेजी लाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top