Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175015

Joginder Nagar - भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया झूठे प्रचार का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

Abhishek Sharma
May 13, 2025 04:46:18
Joginder Nagar, Himachal Pradesh
भाजपा मंडल चौंतड़ा ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर झूठा और भ्रामक प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार और प्रवक्ता केहर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता पर खुद उनके ही साथी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जो पार्टी की आंतरिक सच्चाई को उजागर करते हैं। भाजपा ने एक कथित नेता की कार्यशैली, जनहित योजनाओं की विफलता और प्रशासनिक निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में जोगिंदर नगर क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की गई।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement