Back
कुल्लू के जंगलों में सर्दी की आगजनी: 21 मामले, 635 हेक्टेयर नुकसान, रैपिड एक्शन सक्रिय
MTManish Thakur
Feb 20, 2026 09:09:20
Kullu, Himachal Pradesh
कुल्लू जिला में सर्दियों में जंगलों में आगजनी की घटनाओं से हर साल बड़े स्तर पर पेड़ पौधे जीव जंतुओं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है जिससे इसका असर वातावरण पर पढ़ रहा है ऐसे में इस सर्दी में नवंबर दिसंबर जनवरी फरवरी में अब तक आगजनी के 21 मामले रिपोर्ट हुए हैं जिसमें करीब 635 वन भूमि पर वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है वहीं करीब 28 हेक्टेयर वन भूमि पर पेड़ पौधे और जंगली जीव जंतु के साथ-साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ है वन विभाग कुल्लू सर्कल के द्वारा 635 हेक्टेयर बंद भूमि पर आगजनी से करीब साढ़े चार लाख रुपए की संपत्ति का प्रारंभिक तौर पर आकलन किया गया है ऐसे में वन विभाग के द्वारा जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय लोगों की मदद से जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। वही बीते कल रात को बिजली महादेव की पहाड़ी में घासनी में आगजनी की घटना को काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया
वन विभाग कुल्लू सर्कल के कंजरवेटर संदीप शर्मा ने कहा कि कुल्लू सर्कल में फायर सीजन सर्दियों में नवंबर ,दिसंबर,जनवरी,फरवरी मार्च माह में जब घास सूखता है उस दौरान जंगलों में आग देने की घटनाएं होती है उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाकी जिलों में मार्च, अप्रैल ,मई माह में आग की घटनाएं होती है उन्होंने कहा कि वन विभाग कुल्लू सर्कल में इस वर्ष अब तक 635 हेक्टेयर वन भूमि में आगजनी से नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि 607 हेक्टेयर बनभूमि घनी है जबकि 28 हेक्टेयर भूमि जंगल में पेड़ पौधे को नुकसान हुआ है जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट करीब साढ़े रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट बरसात के बाद होगी जब विस्तृत तौर पर नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष वन भूमि पर आगजनी की घटनाएं कम हुई है और इसके लिए इस वर्ष वन विभाग के द्वारा रैपिड एक्शन टीम डिवीजन लेवल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर लोकल लोगों की सहायता से आग को बुझाने में सहयोग लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि वन विभाग कुल्लू सर्कल में जंगलों में आगजनी के 21 मामले रिपोर्ट हुए हैं जिसमें पार्वती वन मंडल में 16 मामले है जबकि बंजार वन मंडल के 4 मामले हैं एक मामला वन मंडल लाहौर का है उन्होंने कहा कि वन विभाग के फायर इंजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी जनरल पब्लिक भी ऑनलाइन देख सकते हैं उन्होंने कहा कि डिवीजन लेवल पर फायर इंजन ऑनलाइन पोर्टल में जंगलों में आगजनी की घटना और उसमें कितना नुकसान हुआ है उसकी पूरी जानकारी अपलोड की जाती है। उन्होंने कहा कि पार्वती वन मंडल में ज्यादातर एरिया घनी है जहां पर जब सर्दियों में घास सूखती है तो वहां पर आगजनी की ज्यादा घटनाएं होती है और लोगों में एक मीठे भी बना हुआ है कि अगर घसिनियों में सर्दियों में आग लगाएंगे तो अगले सीजन में उसमें अच्छी घास उगेगी और एक कारण यह भी है कि जंगलों में आग देने की घटनाएं हो रही है उन्होंने कहा कि वन विभाग का ज्यादातर एरिया दूर दराज के क्षेत्र में है जहां पर जब शाम के समय लगती है तो उसे आग को बुझाने के लिए कुछ एरिया में पहुंच पाना भी असंभव होता है जिसके चलते ज्यादातर नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आगजनी की घटनाओं से पर्यावरण जीव जंतुओं को भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक होकर जंगलों की आग को रोकने के लिए सहयोग करते हैं।
बाइट- संदीप शर्मा, कंजरवेटर वन विभाग कुल्लू सर्कल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 10:31:240
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 20, 2026 10:31:020
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 20, 2026 10:30:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 20, 2026 10:30:340
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 10:30:220
Report
100
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 20, 2026 10:20:130
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 20, 2026 10:18:310
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 20, 2026 10:18:120
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 20, 2026 10:17:58Dehradun, Uttarakhand:मार्शल आर्ट का अद्भुत प्रदर्शन
0
Report