Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kinnaur172110
रामपुर के लवी मेले का हिमाचल के राज्यपाल ने शुभारम्भ; नशे और पर्यावरण पर चिंता
BNBISHESHWAR NEGI
Nov 11, 2025 11:00:29
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh
शिमला जिले के रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेला का आज हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विधिवत शुभारम्भ किया। विशेष रूप से इस व्यापारिक मेले में स्थानीय उत्पादों के बिक्री के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी व्यापार के लिए आते हैं। उद्घाटन अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल ने बढ़ते नशे और पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत युवाओं को मौत के मुंह में धकेलना का प्रयास हो रहा है। खासकर हिमाचल एवं आसपास के सीमाओं से जुड़े राज्यों के युवा जहां से सैनिक तैयार होते हैं वे नशे के दलदल में फंस रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि नशा पहाड़ी क्षेत्र में पहले भी चलता था लेकिन वह पारंपरिक होता था और जानलेवा नहीं होता, लेकिन यह जो सिंथेटिक नशा है, यह घातक साबित हो रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की भी बात कही। राज्यपाल ने कहा नशे को रोकना और पर्यावरण को बचाना न केवल सरकारी तंत्र बल्कि हर नागरिक को सजग होना पड़ेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के बारे में कहा यह मेल सदियों पुराना है और भारत-तिब्बत के आपसी मैत्री को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि तिब्बत के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से भी बात की और इस दिशा में प्रयास तेज हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मेलों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती हैं तथा आपसी मैत्री भावना भी उत्पन्न होती है। दिल्ली कार विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सशक्त कदम उठा रही है और ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों को सलाखों के पीछे धकेल कर कड़ी सजा दी जाएगी। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी हुईं जिनकी राज्यपाल ने सराहना की।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKhem Chand
Nov 11, 2025 12:32:12
Kot Kapura, Punjab:ਦਿੱਲੀ ਬਲਾਸਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਡੀਐਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਬੰਬ ਧਮਾਕੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਅਧੀਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ。 ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਮਾਨ, ਪਲੇਟਫਾਰਮ, ਟਿਕਟ ਘਰ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਆਰਪੀਐਫ,ਜੀਆਰਪੀ ਅਤੇ ਐਂਟੀ ਸਬੋਟੇਜ ਸਕਵਾਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਰਹੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿਚ ਖੜੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ। ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਚੌਕਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੱਲ ਰਾਤ ਤੋਂ ਹੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀਆਂ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ‘ਤੇ ਕੜੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਸਮੇਂ ਐਕਟਿਵ ਮੋਡ ਵਿੱਚ ਹੈ。 迪ਐਸਪੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਕਿ ਅਮਨ-ਚੈਨ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਜਾ ਸਕੇ。 ਬਾਈਟ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:30:25
Patna, Bihar:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जोरों पर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 122 सीटों पर 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए 45,399 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राज्य पुलिस ने 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं, किशनगंज में 51% से अधिक मतदान हुआ है जबकि मधुबनी में रफ्तार थोड़ी धीमी है, जहां अब तक केवल 43% वोटिंग हुई है। नवादा के एक बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आई है। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:27:04
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 11, 2025 12:25:15
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 11, 2025 12:24:19
Jaipur, Rajasthan:जमवारामढ़ का जिला- जयपुर लोकेशन जमवारामगढ़ इन्फॉर्मर-पीयुष गुप्ता मो. 6367136568 ZeeJamwaramgarh जमवारामगढ़ बजट घोषणा के कार्यों में भी की जा रही लीपापोती, जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा के निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की पोल, निर्माण कार्य मे बजरी की जगह लगाई जा रही थी घटिया सामग्री, वहीं घटिया सामग्री हुआ मिला निर्माण कार्य, विधायक ने मौके से RVPNL के अधिकारियों को लगाई फटकार, जीएसएस के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की कमेटी गठित कर जांच करवाने के दिए निर्देश, घटिया सामग्री से बने निर्माण कार्य को भी तोड़ने की कही बात, निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिला जिम्मेदार अधिकारी, निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के लोग भी नहीं दे पाए विधायक के सवालों का जवाब, मौके से वर्क शीट भी मिली गायब, अब जल्द विधायक मामले को लेकर CMD से करेंगे मुलाकात, विधायक की अधिकारियों को खरी खरी- जो भी निर्माण कार्य मे मिला दोषी उसके खिलाफ होगी कार्रवाई
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Nov 11, 2025 12:22:32
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री नागर ने सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया मंत्री हीरालाल नागर ने शिक्षा की जानी स्थति मामोर की झोपड़िया में नहीं आते शिक्षक ऊर्जा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को डेपुटेशन निरस्त करने के निर्देश दिए मंत्री नागर ने सांगोद में कर रहे जनसंुनवाई ऊर्जा मंत्री नागर ने कनवास क्षेत्र में लगाई चौपाल मंत्री नागर ने जर्जर भवनों को सूचीबद्ध करने को कहा कोटा/ कनवास, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज अपनी विधानसभा क्षेत्र कनवास पहुंचे। जहां उन्होंने सारोला, पानाहेड़ा, मामोर, मामोर की झोपड़ियां, , कनवास समेत कई गांवो में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली और स्कूलों से संबंधित विभिन्न समस्याएं बतائیं। जिन्हें अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही विस्तारित कराया गया। इस दौरान मामोर की झोपड़िया में ग्रामीणों ने शिक्षकों के महीना तक भी स्कूल नहीं आने की शिकायत की। जिसे तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर क्षेत्र के सभी स्कूलों से शिक्षकों के डेपुटेशन रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी शिक्षकों को उनके नियुक्ति स्थल पर भेजा जाए। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजने के लिए कहा।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 11, 2025 12:20:44
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे अजमेर पहुंचे और रामनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इससे पूर्व सचिन पायलट का अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने अशोक उद्यान के पास स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव सुधांशु पंत के ट्रांसफर को लेकर पायलट ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सत्ता और अफसरों में आपसी द्वंद चल रहा है सरकार पूरी तरह से विफल साबित है। पायलट ने दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताया और SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा पायलट ने अंता चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और बिहार इलेक्शन को लेकर कहा बिहार की जनता बदलाव चाहती है
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 11, 2025 12:20:28
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में युवक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण आरोपी की गर्लफ्रेंड पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी थी, जिसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई थी, जो अपने दोस्त पीयूष के साथ शहर में नौकरी के इंटरव्यू देने आया था। इंटरव्यू के बाद दोनों एक चाय की दुकान पर पहुंचे, तभी चार युवक वहां आए और हर्ष पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। खजराना थाना पुलिस ने आरोपियों ऋषभ, विजेंद्र, आदित्य और रितुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों ने पहले से योजना बनाकर हर्ष की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि मृतक हर्ष रतलाम का रहने वाला था, जबकि आरोपी जबलपुर से इंदौर में काम की तलाश में आए थे। दोनों पक्षों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बहस हुई थी, जिसके बाद यह विवाद व्यक्तिगत स्तर पर बढ़ गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत दुश्मनी में हिंसा का रास्ता न अपनाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंदौर पुलिस ने इसे एक सॉल्व इन सिक्स आवर्स केस बताते हुए अपनी पीठ थपथहाई है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Nov 11, 2025 12:19:11
Sirsa, Haryana:दिल्ली में कल हुए कार ब्लास्ट को लेकर रेलवे पुलिस मुस्तैद दिख रही है। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस अलर्ट मोड पर हैं और चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत सिरसा के रेलवे स्टेशन पर आज चेकिंग अभियान चलाया गया; आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग और यात्रियों के सामान की जांच की गई। जीआरपी चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने कहा कि सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है और यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है; अगर कोई संदिग्ध मिलता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आमजन से अपील है कि अफवाहें न फैलाएं और पुलिस का सहयोग करें; किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही सूचना दें。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top