176215
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने जाने पर किया हंगामा!
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:घर से बाहर रह रहे पति को उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी रंगे हाथ पकड़ा। जहां प्रेमिका के घर पहुंचकर पत्नी और बेटी ने जूतों और चप्पलों से पिटाई की। पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने महिलाओं को प्रेमिका की पिटाई करते हुए देखा। महिलाओं ने प्रेमिका को बुरी तरह से पीटा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन अलर्ट पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।0
0
Report
बामनवास नगरपालिका चुनाव का वायरल वीडियो बना विपक्ष के लिए बड़ा मौका
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur (बामनवास) बामनवास में नगर निकाय चुनाव से राजनीति में वायरल वीडियो से आया बड़ा भूचाल, उपखंड पर आयोजित एक उम्मीदवार के कार्यालय उद्घाटन का बताया जा रहा वीडियो, वीडियो में पूर्व प्रधान शशिकला मीणा के द्वारा मतदाताओं को थाने के चक्कर काटने की कही जा रही बात, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय से लेकर जयपुर तक विपक्षी दलों को मिला अच्छा मौका, वीडियो में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी भी बैठे आ रहे नजर, कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो डाल बीजेपी की हार का किया दावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शशिकला मीणा ने वीडियो की कांट-छांट का किया जिक्र, उन्होंने कहा- कि बामनवास है मेरा खुद का परिवार, धमकाने वाली बात है पूरी तरह निराधार, कांग्रेस सरकार के समय निर्दोष लोगों को थाने में बंद करवाया गया था, उन सभी को मैंने थाने जाकर छुड़वाया था उसका किया था जिक्र, कांग्रेस पार्टी के लोग मेरी वीडियो को तोड़मरोड़कर गुमराह करना चाहते हैं मतदाताओं को।0
0
Report
नोहर-जयपुर मार्ग पर पेयजल संकट: ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के नोहर की सहारणों की ढाणी में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने नोहर-जयपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटके लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गईं, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ढाणी में पीने के पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में बार-बार प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। पानी के लिए ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद प्रशासन नहीं चेता तो मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर चक्का जाम करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। चक्का जाम के चलते नोहर-जयपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नागौर निकाय चुनाव 2026: भाजपा से नाराज़ नेता कांग्रेस-रालोपा के पक्ष में वोट मांग रहे
Nagaur, Rajasthan:नागौर निकाय चुनाव 2026 नागौर में भाजपा नेता अपनी ही पार्टी से हुए नाराज, भाजपा के सामने कांग्रेस व रालोपा के समर्थन में मांग रहे वोट, मूण्डवा नगरपालिका में भाजपा के खिलाफ भाजपा नेता वोट मांगते आये नजर, वार्डो में जाकर कांग्रेस व रालोपा पार्टी के समर्थन में कर रहे हैं वोटों की अपील, भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण मूण्डेल का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, भाजपा का नगरपालिका में बोर्ड नहीं बनाने व कांग्रेस व रालोपा का बोर्ड बनाने की कर रहे हैं बात, पिछले नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा के दो पार्षदों को रालोपा में समर्थन में वोट देकर मूण्डवा में रालोपा का बोर्ड बनाने की भी कर रहे हैं बात0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: 10,000 इनामी गौ तस्कर नईम मेरठ गिरफ्तार; फरार आरोपी जेल भेजा गया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना दनकौर पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे 10,000 रूपये के ईनामी गौ तस्कर नईम निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 1 वर्ष से लगातार फरार चल रहा था,आरोपी नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चपरगढ एच्छेजा के जंगल मे सितम्बर 2025 में दो गौवशीय पशुओं का वध करने की घटना को अंजाम दिया था,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और इस मामले में राजा निवासी ग्राम हापुड़ को 10 अक्तूबर 2025 पुलिस मुठभेढ और 30 अगस्त 2026 को आरोपी आसिफ निवासी हापुड को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में नईम तभी से फरार चल रहा था,नईम के विरुद्ध अन्य थानों में भी दर्जनो मुकदमें गोकशी, गैगस्टर एक्ट , आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास के दर्ज है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
जन्माष्टमी में लव जिहाद की झांकी ने रामनगर में जागरूकता का संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:जन्माष्टमी में ‘लव जिहाद’ पर झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को जागरूक करने का दिया संदेश विजय कश्यप रामनगर झांकी लगाने वाले हिंदूवादी नेता राजू राव ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह झांकी लगाई,उनका कहना था कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम का संदेश दिया था, लेकिन वर्तमान समय में प्रेम के नाम पर महिलाओं के साथ शोषण और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. राजू रावत ने कहा कि झांकी के माध्यम से उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष या समुदाय को निशाना बनाना नहीं बल्कि महिलाओं को कथित तौर पर लव जिहाद के मामलों से बचाने के प्रति जागरूक करना है,उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतें करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने झांकी में दिखाए गए दृश्यों को लेकर कहा कि इसमें उन घटनाओं को प्रतीकात्मक तौर पर प्रदर्शित किया गया, जिनमें महिलाओं की हत्या कर शव को छिपाने या ठिकाने लगाने की बात सामने आई है,उनका कहना था कि झांकी के जरिए शहर के लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की गई कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए. वहीं झांकी में एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए लिखा था— तू दुर्गा बन, तू काली बन, पर कभी न बुर्के वाली बना,पोस्टर और झांकी में प्रदर्शित दृश्यों को लेकर आयोजन स्थल पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ. राजू रावत ने कहा कि उनका किसी समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति से विरोध नहीं है और उनके अनुसार हर समाज में अच्छे और बुरे लोग हो सकते हैं,उन्होंने कहा कि उनका विरोध केवल उन लोगों से है, जो उनके आरोप के अनुसार प्रेम के नाम पर महिलाओं का शोषण और हिंसा करते हैं. जन्माष्टमी के धार्मिक उत्सव के बीच लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित इस झांकी ने लोगों के बीच चर्चा जरूर पैदा कर दी. हालांकि, झांकी में लगाए गए आरोपों और प्रदर्शित घटनाओं को लेकर किसी स्वतंत्र जांच या आधिकारिक पुष्टि का उल्लेख सामने नहीं आया है.0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में चेकिंग तेज, 20 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई; शराब व ट्रैफिक नियमों पर सख्ती
Ujjain, Madhya Pradesh:शहर से देहात तक सघन चेकिंग, एसपी के साथ एडिशनल एसपी करणजीत सिंह भी रहे मौजूद; 20 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, शराबी वाहन चालकों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी चला पुलिस का डंडा उज्जैन। आगामी त्योहारों को देखते हुए उज्जैन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनी रहे और त्योहारों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। खास बात यह रही कि एसपी प्रदीप शर्मा खुद सड़क पर उतरकर पुलिस की कार्रवाई का जायजा लेते नजर आए। उनके साथ एडिशनल एसपी करणजीत सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखी गई और 20 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक कार्रवाई की गई। वहीं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। आबकारी अधिनियम के तहत 13 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। पुलिस का कहना है कि त्योहार हर किसी के लिए खुशी और उत्सव का समय हैं। इसी खुशी के माहौल को सुरक्षित बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसलिए शहर और देहात में चेकिंग, निगरानी और संदिग्ध लोगों का सत्यापन लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी उखाड़ दी, कान पकड़कर उठक-बैठक कराई
Ujjain, Madhya Pradesh:बदमाश की निकली हेकड़ी , कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पुलिस ने सिखाया सबक उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शादाब पिता शाला रहमत, उम्र 28 साल, निवासी बेगमपुरा के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ने के बाद क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते और माफी मांगते हुए नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद बदमाशों में कानून का डर पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना बताया जा रहा है। महाकाल पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
चित्रकूट बाढ़ उतरने के बाद राहत कार्य जारी, पीड़ितों के सामने सवाल—कैसे शुरू होगी जिंदगी
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:लोकेशन- चित्रकूट टॉप लीड - चित्रकूट में बाढ़ का पानी उतरा...लेकिन छोड़ गया तबाही के निशान! धार्मिक नगरी चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका फिलहाल थम गई है, लेकिन बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही सामने आ रहा है तबाही का वो मंजर, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। घरों में घुसा पानी, बर्बाद सामान और जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा चुके परिवार...अब इनके सामने सबसे बड़ा सवाल है— आखिर दोबारा जिंदगी पटरी पर कैसे आएगी? चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ भले ही उतर गई हो, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश का चित्रकूट इलाका— बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास की चुनौती बड़ी है। सरकारी मदद पहुंच रही है, लेकिन बाढ़ की भयावहता के सामने पीड़ितों की जरूरतें कहीं ज्यादा दिखाई दे रही हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और शिक्षक संगठनों ने भी मदद का मोर्चा संभाल लिया है। मानिकपुर के पाठा इलाके में अटेवा शिक्षक संगठन ने डोडा माफी और आसपास के गांवों में बाढ़ पीड़ितों को खाना वितरित किया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने बंधवईन और आसपास के प्रभावित इलाकों में लंच पैकेट बांटे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मकरी पहरा गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। यानी बाढ़ के बाद चित्रकूट में एक तरफ तबाही का मंजर है, तो दूसरी तरफ इंसानियत की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। इस पूरी आपदा के बीच जिलाधिकारी पुलकित गर्ग लगातार मोर्चे पर डटे हैं। रात-दिन प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक अतिवृष्टि से कर्वी तहसील के रामघाट समेत 19 गांव, मानिकपुर के 10 गांव और राजापुर के 7 गांव, यानी कुल 36 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में करीब 14,562 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 688 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बाढ़ पीड़ितों के लिए 31,770 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रशासन को मिले 4 हजार राशन किट में से 3,236 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। अगले दो दिनों में 2 हजार और राहत किट बांटने की तैयारी है। बाढ़ में मकानों को हुए नुकसान के लिए भी राहत राशि जारी की जा रही है। अब तक 311 मामलों में 15 लाख 28 हजार रुपये पीड़ितों के खातों में भेजे जा चुके हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या राहत की ये कोशिशें उन परिवारों के जख्म भर पाएंगी, जिन्होंने बाढ़ में अपना आशियाना, सामान और रोजी-रोटी तक गंवा दी? बाइट- बाढ़ पीड़ित बाइट- पुलकित गर्ग जिलाधिकारी चित्रकूट0
0
Report
Advertisement
कैराना सांसद इकरा हसन सहरानपुर में मस्जिद ढहने के मामले को लेकर जाएगा हाईकोर्ट,
Kairana, Uttar Pradesh:शामली कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा .......कि वो सहरानपुर में मस्जिद ढहने के मामले में कोर्ट जाएगी।हमे तानाशाही के तहत हाउस अरेस्ट किया गया है। हमारे संविधान का गला घोंटने की बात कही है। इस मामले में कोई मोहलत नही दी गई। जब कि टेरिस्ट को मोहलत दी जा रही है।1947 से पहले की मस्जिद बनी हुई है। सभी लोगों को दर किनारा करते हुए वहां पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। संविधान का गला घोंटा जा रहा है और नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।इस मामले को लेकर हम लोग कोर्ट जाएंगे।0
0
Report
82 शिक्षकों का चयन; राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, पीएम ने नशे से सतर्क रहने कहा
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 82 शिक्षकों और शिक्षाविदों का चयन किया गया प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से युवा छात्रों में नशे की लत की समस्या के प्रति सतर्क रहने और इससे उबरने में उनकी मदद करने का आग्रह किया प्रधानमंत्री ने बच्चों के अत्यधिक स्क्रीन समय को खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से कम करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से बचपन को संरक्षित करने और बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा को पोषित करने का आग्रह किया शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए अपनाए गए रचनात्मक तरीकों को साझा कि0
0
Report
जयपुर के चांदपोल के मन्नू पब्लिक स्कूल पर अभिभावकों के उग्र आरोप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - चांदपोल की मन्नू पब्लिक सेकेंडरी स्कूल विवादों में।स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप।RTE के बच्चों के साथ भेदभाव करने के लगाए आरोप।बच्चों के साथ भेदभाव पेरेंट्स से पैसे मांगने के लगाए आरोप।किसी भी सांस्कृतिक व खेल गतिविधि में शामिल नहीं करने के लगाए आरोप। कल जन्माष्टमी पर भी बच्चों को नहीं किया गया किसी भी कार्यक्रम में शामिल।आक्रोशित परिजन पहुंचे स्कूल मुख्य द्वार पर जाता है विरोध।मामले की शिकायत को लेकर पारिजात पहुंचे पुलिस थाना।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में बाबा साहब की मूर्ति खंडित, आरोपी हिरासत में; शांति बनाये रखने के कदम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में बाबा साहब की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के मार्कुण्डी गांव के ओवरी टोला का है। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और लंबे समय से इसी मूर्ति पर जाकर पूजा करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले मूर्ति पर माला-फूल चढ़ाकर पूजा की और इसके कुछ देर बाद पत्थर से मूर्ति पर प्रहार कर दिया, जिससे मूर्ति का हाथ खंडित हो गया। फिलहाल मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बाबा साहब की मूर्ति जहां रोजाना पूजा और श्रद्धा का माहौल रहता था, वहीं अचानक मूर्ति खंडित होने की घटना से इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही चोपन थाना प्रभारी के साथ सीओ रणधीर मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से बाबा साहब की मूर्ति पर जाकर माला-फूल चढ़ाता था और पूजा करता था। घटना के दिन भी आरोपी पहले मूर्ति के पास पहुंचा और माला-फूल चढ़ाकर पूजा की। इसके कुछ देर बाद उसने हाथ में पत्थर उठाया और मूर्ति पर प्रहार कर दिया। पत्थर से किए गए प्रहार में बाबा साहब की मूर्ति का हाथ खंडित हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ के मुताबिक घटनास्थल पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह की लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है。 वहीं पुलिस प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की भी पहल शुरू कर दी है। इसके लिए मूर्ति का ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही मौके पर दूसरी मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।0
0
Report
गाजीपुर के दीवानी न्यायालय में 13 मांगों के लिए कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में न्यायालय कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 13 मांगों ko लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने आमसभा कर सरकार के सामने उठाई आवाज मुख्यमंत्री से लंबित मांगों पर एक माह में सकारात्मक कार्रवाई की मांग लिपिकीय भर्ती में न्यूनतम योग्यता स्नातक और लेवल-5 वेतनमान की मांग जस्टिस के.एल. शर्मा समिति की संस्तुतियां लागू करने की भी मांग अतिरिक्त कार्यभार के बदले भत्ता और एजुकेशन-ट्रांसपोर्ट-मेडिकल अलाउंस की मांग ई-कोर्ट व डिजिटल काम करने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष डिजिटल भत्ते की मांग प्रमोशन में 5 साल की बाध्यता खत्म करने समेत 13 मांगों पर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा गाजीपुर के दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जिला शाखा गाजीपुर ने आमसभा आयोजित कर मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर एक माह के भीतर सकारात्मक कार्रवाई का आदेश जारी करने की मांग की है। इस बात की जानकारी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यायालयों के लिपिकीय संवर्ग में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित करने और प्रारंभिक वेतनमान ₹2800 ग्रेड पे के समकक्ष लेवल-5 निर्धारित करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही जस्टिस के.एल. शर्मा समिति की रिपोर्ट की संस्तुतीयों को लागू करने, स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की कमी के कारण अतिरिक्त काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार के अनुपात में भत्ता देने और चिल्ड्रेन एजुकेशन, ट्रांसपोर्ट/पेट्रोल तथा मेडिकल अलाउंस देने की मांग भी उठाई गई है। कर्मचारियों ने ई-कोर्ट, ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड, स्कैनिंग, कंप्यूटरीकरण और ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष तकनीकी/डिजिटल कार्य भत्ता, आउटलाइन न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता तथा सभी न्यायालयों में CIS/Statement कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सृजित करने की मांग रखी है। प्रमोशन को लेकर भी कर्मचारियों ने बड़ा मुद्दा उठाया है। उनकी मांग है कि प्रथम प्रमोशन में 5 साल की बाध्यता समाप्त की जाए और प्रोबेशन पीरियड पूरा होते ही सीट रिक्त होने पर प्रमोशन दिया जाए। देरी होने की स्थिति में पूर्व निर्धारित तिथि से प्रमोशन लागू कर एरियर देने की मांग भी की गई है。0
0
Report
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए 2 साल महाअभियान: नए भवन बनेंगे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने ऐलान किया है कि बारिश खत्म होते ही प्रदेशभर के स्कूलों के कायाकल्प का महाअभियान शुरू किया जाएगा。 सरकार ने 2 साल का लक्ष्य तय किया है, जिसके तहत 100% जर्जर भवनों को हटाकर नए भवन और अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे, साथ ही सभी आवश्यक भवनों का मेंटेनेंस पूरा किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में पानी और 100% बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग (MPEB) को बजट जारी कर दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
