icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
176215
VSVipan SharmaFollow30 Jul 2024, 01:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी में लोहिया और केजीएमयू में हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू, सरकारी लागत कम

Lucknow, Uttar Pradesh:आज अंतर्राष्ट्रीय हार्ट दिवस के मौके पर यूपी सरकार ने हृदय रोगियों को बड़ी सौगात दी है। अब लखनऊ के लोहिया अस्पताल और केजीएमयू में भी हार्ट ट्रांसप्लांट हो सकेगा अभी तक यूपी में सिर्फ एक हार्ट ट्रांसप्लांट पीजीआई में हुआ है। लोहिया अस्पताल के कार्डियो सर्जन डॉक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीनरी पूरी तरह से तैयार है सरकार का पूरा सहयोग है अब जल्द हम भी ट्रांसप्लांट शुरू करेंगे प्राइवेट अस्पताल में 35 से 50 लाख रुपए तक का खर्च आता है लेकिन सरकारी में 10 से 15 लाख रुपए में हो सकेगा। मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में लोहिया में सर्जरी डिपार्टमेंट का उद्घाटन किया है।
0
0
Report

राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा में उपस्थिति से हलचल तेज, नक्सल मुक्त बस्तर पर उम्मीदें बढ़ीं

Raipur, Chhattisgarh:मुरिया दरबार में शामिल होने राष्ट्रपति आएंगी बस्तर. इस मामले में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, कहा- बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति ने सहमति दी है. नक्सलवाद से बस्तर के मुक्त होने बाद बस्तर आ रही हैं राष्ट्रपति. इसका बहुत सकारात्मक असर होगा बीजेपी ने AI वीडियो में राहुल गांधी को जोकर बताया. इस मामले में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, कहा- भारत की जनता राहुल गांधी को जोकर के रूप में स्वीकार करती है. राहुल गांधी को जनता आशीर्वाद नहीं देती है, जनता मनोरंजन की दृष्टि से सभा में जाती है. बीजेपी ने सच को उजागर किया है. बाइट- राजेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़
0
0
Report
Advertisement

कोरबा के आंगन में दुर्लभ पैंगोलिन, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित प्राकृतिक आवास लौटाया

Korba, Chhattisgarh:कोरबा में रात के अंधेरे में एक घर के आंगन में ऐसा मेहमान पहुंचा, जिसे देखकर परिवार ही नहीं, पूरा गांव हैरान रह गया। दरअसल आंगन में घूम रहा था दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन जिस देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव को सुरक्षित बचा लिया। मामला कोरबा जिले के ग्राम पाली पढ़निया की हैं जहां ग्रामीण रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में रात के वक्त एक दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। आंगन में पैंगोलिन को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर पैंगोलिन यहां पहुंचे कैसे और इसके साथ क्या किया जाए। ग्रामीणों ने बिना कोई जोखिम उठाए वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही DFO के मार्गदर्शन में नोवा नेचर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची。 टीम ने बेहद सावधानी के साथ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान वन्यजीव को किसी तरह की चोट या नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंगोलिन को उसके अनुकूल प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ने की कार्रवाई की गई। रिहायशी इलाके में दुर्लभ वन्यजीव की दस्तक ने जहां ग्रामीणों को हैरान किया, वहीं समय पर सूचना और रेस्क्यू टीम की सतर्कता से पैंगोलिन को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया जा सका।
0
0
Report
Advertisement

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच बैंक हड़ताल पर बड़ा आरोप, विपक्ष पर आर्थिक साजिश

Lucknow, Uttar Pradesh:बैंक हड़ताल को लेकर भारतीय मजदूर संघ के फाइनेंशियल सेक्टर के प्रभारी गिरीश आर्या ने बड़ा आरोप लगाया है लखनऊ पहुंचे आर्या ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने सुनियोजित तरीके से दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हड़ताल कार्रवाई उसके बाद 25 से 30 और फिर 2 अक्टूबर तक छुट्टी के लिए यह योजना बनाई गई मुख्य रूप से बैंकर्स और भारतीय मजदूर संघ का इस स्ट्राइक से कोई लेना देना नहीं था कुछ पार्टियों से जुड़े हुए संघ के लोगों ने भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने की प्लानिंग थी। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को बदनाम करने और दुनिया को दिखाने कि भारतीय बैंक सरकार के खिलाफ हैं इसलिए ऐसा किया गया फाइव डे ऑफिस और pli को टूल बनाकर यह लोग आगे भी ऐसा कर सकते हैं
0
0
Report

RCA चुनाव परिणाम अभी सीलबंद लिफाफे में, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना रोकी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनावों की मतगणना पर रोक लगा दी है... एडॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी... याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन जिला संघों के अध्यक्ष पद के मतदान पर रोक लगाने का आदेश दिया...मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी...खैरथल-तिजारा, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन जिलों को जोड़ने का है मामले को लेकर रोक लगाई है... डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं.... न्यायालय ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए.... जब तक कि उच्च न्यायालय इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं कर देता....सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा
0
0
Report
Advertisement

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ भ्रष्ट चुनाव आयुक्त के विरोध में मोर्चा निकालेंगे

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MNS CHIEF RAJ THACKERAY AND SHIVSENA (UBT) CHIEF UDDHAV THACKERAY JOINT PRESS CONFERENCE 2 तारीख को कॉकरोच जनता पार्टी का जो आंदोलन है उसको हमारा पूरा समर्थन है। किसी भी पार्टी का राजनितिक झंडा नहीं बल्कि सबके हाथो में तिरंगा होगा 4 October को सुबह 10 बजे से भायखला से लेकर BMC तक SIR में हो रही धांधली और ज्ञानेश कुमार को लेकर मोर्चा निकाला जायेगा जहाँ शिवसैनिक और मनसे कार्यकर्ताओ के आलावा समाज के दूसरे संगठन भी शामिल रहेंगे बकिबर राजनीतिक दल भी इसमें शामिल होंगे, हालाँकि किसी को फॉर्मल invite नहीं किया जायेगा राज ठाकरे - हम सभी राजनीतिक पार्टियों को इसमें आमंत्रित करते हैं। ये किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि देश में भ्रष्ट इलेक्शन कमिश्नर के विरोध में ये मोर्चा होगा… ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है
0
0
Report

विनीत मिनोचा केस: बहू शालू की जमानत के बाद नया मोड़, मास्टरमाइंड सुब्रत पर शक

Lucknow, Uttar Pradesh:कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में कहानी ने यू-टर्न ले लिया है। बहू शालू मिनोचा को शुरू में हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजा गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं पाया और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। 21 दिन जेल में रहने के बाद शालू को कोर्ट से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 21 दिनों में उन्होंने क्या-क्या सहा, यह सब हमारे कैमरे पर साझा किया। अब परिवार के दूसरे सदस्य सुब्रत मीनोचा के साथ धमाकेदार खुलासे सामने आए हैं—पुलिस के मुताबिक सुब्रत ने कथित तौर पर शालू को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि शालू के खिलाफ हत्या की साजिश में कोई स्वतंत्र और विश्वसनीय सबूत नहीं मिला। कॉल डिटेल, CCTV आदि के आधार पर कहानी बदली। कोर्ट ने 28 सितंबर को शालू की न्यायिक अभिरक्षा खत्म कर ₹50 हजार के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया, पर जरूरत पड़ने पर पेश होना होगा। अब शक का दायरा परिवार के दूसरे सदस्य तक गया है; सुब्रत मीनोचा को मास्टरमाइन्ड बताया गया है, जिसने लगभग 40 लाख रुपये का कर्ज होने के कारण हत्या की साजिश के पीछे होने की बात कही गई। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या एक बेगुनाह बहू को सिर्फ एक बयान के आधार पर 21 दिन जेल में रहना पड़ा?
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में स्वाइन फ्लू के 16 मरीज, दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Sirsa, Haryana:एंकर रीड स्वाइन फ्लू का प्रभाव अब सिरसा जिला में बढ़ता जा रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिल चुके है। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते दो व्यक्तियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। वोल 1 सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजوں की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वोल 2 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वोल 3 स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का भी प्रबंध किया है। इसके साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल एडमिट किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के जल्द से जल्द टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी संभावित मरीज की पहचान समय रहते हो सके और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। वोल 4 स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से लोगों कोड़ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। खासकर बाजारों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। वोल 5 स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो वह खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सीय सलाह ले और समय पर जांच करवाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। वोल 6 फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के साथ-साथ संक्रमण की संभावित स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है। सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जल्द टेस्ट और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। वोल 7 स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें और स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों पर बनी हुई है और विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top