डाडा सिबा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाएं खराब, मरीजों को बैठने के लिए नहीं हैं बेंच
Dadasiba, Himachal Pradesh:सरकार हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे काम करने का दावा करती है लेकिन डाडा सिबा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाएं काफी खराब हैं। यहां मरीजों के बैठने के लिए बेंच तक उपलब्ध नहीं हैं जिससे उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल के चारों ओर आवारा कुत्तों का जमावड़ा देखा जा सकता है क्योंकि बाउंड्री वॉल नहीं है। ये आवारा कुत्ते किसी भी समय एक हादसे को जन्म दे सकते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
