Back
अटल स्मृति वर्ष के दौरान पवन काजल का सुख्खू सरकार पर कटाक्ष
BSBhushan Sharma
Dec 30, 2025 13:52:44
akhra, Himachal Pradesh
अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में पवन काजल और संजय गुलेरिया ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोपओबीसी वित्त निगम में अपने लोगों को तरजीह, जनता के हितों की अनदेखी
जिला कांगड़ा के तहत भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की विधानसभा जवाली के द्वारा भरमाड़ में अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाली भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने की।
इस मौके पर नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन काजल ने प्रदेश की सुख्खू सरकार पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला।
अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सुशासन का आदर्श उदाहरण है।
इसके बाद पवन काजल ने प्रदेश की सुख्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों के सहारे जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
जब कांग्रेस के केंद्रीय नेता चुनावों से पहले झूठी गारंटियों का पुलिंदा लेकर जनता के बीच जाने की बात कर रहे थे , तभी मुझे साफ समझ आ गया था कि इस तरह की राजनीति के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को केवल भ्रमित किया है। आज हालात यह हैं कि विकास के काम रुक चुके हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है और जनता निराश है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए ईमानदार और विकासोन्मुख राजनीति करती है। आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी।
वहीं इस अवसर पर जवाली विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने जवाली के विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार तथा उनके बेटे और पूर्व विधायक नीरज भारती पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह परिवार क्षेत्र की जनता और समाज के हितों की बजाय केवल अपने परिवार के विकास में लगा हुआ है। संजय गुलेरिया ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश ओबीसी वित्त निगम में हुई नियुक्ति में जवाली क्षेत्र के किसी भी अन्य ओबीसी नेता को मौका नहीं दिया गया, जबकि कांग्रेस के ओबीसी कार्यकर्ता लंबे समय से इस पद की प्रतीक्षा कर रहे थे।
यह मामला साफ तौर पर परिवारवाद और पक्षपात को दर्शाता है। जवाली क्षेत्र में कई योग्य और समर्पित ओबीसी नेता मौजूद थे, लेकिन उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। अपने ही भतीजे को ओबीसी वित्त निगम में पद देकर यह साबित कर दिया गया कि कांग्रेस सरकार और उसके नेता केवल अपने परिवार का ही विकास चाहते हैं। जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले समय में ऐसे नेताओं को करारा जवाब देगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 30, 2025 15:33:270
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 30, 2025 15:30:570
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 30, 2025 15:30:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 30, 2025 15:28:580
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowDec 30, 2025 15:28:37Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में विवादित बयानबाजी करने वाले हिंदूवादी नेता को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। बता दें की हिंदूवादी नेता मोहन चौहान को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 30, 2025 15:28:210
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 30, 2025 15:27:530
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 15:27:410
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 30, 2025 15:27:060
Report
MMManoranjan Mishra
FollowDec 30, 2025 15:26:100
Report
NGNakibUddin gazi
FollowDec 30, 2025 15:25:220
Report
मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक 6 किमी लंबी लाइन पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न, संचालन की दिशा में अहम क
Kuan Khera, Uttar Pradesh:मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक 6 किमी लंबी लाइन पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न ✅
यह ट्रायल शहर की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जल्द ही आगरा को मिलेगा तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का नया अनुभव।
0
Report