Back
हमीरपुर में ग्रामीण कैफे से महिलाओं को रोजगार और पर्यटन सुविधा
ASARVINDER SINGH
Nov 05, 2025 08:55:41
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर। अब कैहडरू में जल्द ही डीआरडीए की ओर से मल्टी पर्पज कैफेटेरिया यानि ग्रामीण कैफे निर्माण होगा। यहां पर जिला की महिला स्वयं सहायता की समूहों की महिलाओं के हाथों से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं यहां पर बने रेस्टारेंट में हिमाचली व्यंजनों का जायका लोग चख सकेंगे। इस पर प्रोजेक्ट पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास विभाग निदेशक को जिला प्रशासन की ओर से इस प्रोजेक्ट की विस्तृत प्रपोजल भेजी गई है। इस प्रपोजल के मंजूर होते ही धरोग पंचायत के कैहडरू गांव में यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। यह स्थल शिमला-मटौर एनएच के किनारे है ऐसे में यहां पर पर्यटकों को घर जैसा खाना ग्रामीण कैफे में मिल सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के दिनचर्या से जुड़े अन्य उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि यहां पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्किंग शैड बनेंगे। इन शैड में महिलाएं अपने उत्पादों का निर्माण भी कर पाएंगी। इसके अलावा उत्पादों को बेचने के लिए ग्रामीण कैफे में काउंटर की सुविधा भी मिलेगी। जिला में सैंकड़ों स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे है। यह समूह जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक अपने उत्पादों को बेचने के लिए कार्य कर रहे हैं। मंच न मिलने से कई दफा उत्पादों की बिक्री में दिक्कत आती है लेकिन इस योजना के सिरे चढ़ने से यह स्थायी ठिकाना समूहों को मिलेगा। डीआरडीए हमीरपुर की ओर से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट की प्रपोजल तैयार की गई है। प्रपोजल के मंजूर होने से महिलाओं को रोजगार और पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि जिला में 2738 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। हजारों महिलाएं इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है। यह समूह स्थानीय पारंपरिक उत्पादों संवर्र्द्धन में अहम भूमिका अदा कर रहे है। समूह आचार, मुरब्बा, पपीते की बफीर् के साथ दिनचर्या से जुड़े हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उत्पाद भी बना रहे है। कैहडरू में मल्टीपर्पज कैफेटेरिया बनने से इन उत्पादों को बेचने में भी आसानी होगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowNov 05, 2025 11:30:250
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 05, 2025 11:29:540
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 05, 2025 11:29:390
Report
VKVishal Kumar
FollowNov 05, 2025 11:29:190
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 05, 2025 11:29:050
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 05, 2025 11:28:450
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 05, 2025 11:28:330
Report
ASAmit Singh
FollowNov 05, 2025 11:28:120
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 05, 2025 11:27:410
Report
गर्भवती महिला ने सीएचसी में किया हाई वोल्टेज ड्रामा,प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव की जिद पर अड़ी महिला
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 05, 2025 11:27:260
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 05, 2025 11:26:570
Report
0
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 05, 2025 11:26:390
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 05, 2025 11:26:200
Report