Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301

छपरा में प्रथम चरण के मतदान की तैयारी पूरी, 29 लाख मतदाता होंगे मतदान

RSRAKESH SINGH
Nov 05, 2025 11:27:26
Chapra, Bihar
छपरा में कल होगा प्रथम चरण का मतदान, डिस्पैचセン터 से पोलिंग पार्टियां जिलाधिकारी, छपरा में प्रथम चरण को लेकर कल छह नवंबर को मतदान होना है, जिले में दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल चार डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां से 3510 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सभी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे है, जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि तकरीबन सभी जगहों से डिस्पैच लगभग हो गई है, छपरा जिले के दस विधानसभाओं में कुल 108 प्रत्याशी मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला कुल 29 लाख 10 हजार 309 मतदाता मतदान करेंगे। वही शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Nov 05, 2025 13:33:05
Ranchi, Jharkhand:बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया में प्रकृति की गोद में बसे पवित्र स्थल लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 2025 का पारंपरिक विधि-विधान और भक्तिपूर्ण माहौल में समापन हुआ।मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री चमरा लिंडा मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान समिति केद्वارة सरना कोड लागू करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाने संथाली भाषा की पढ़ाई विश्वविद्यालय तक करने संथाली को हिंदी के साथ प्रथम राज्य भाषा का दर्जा देने सहित कई मांगे में मुख्यमंत्री से की गई जय लुगुबाबा के जयघोष, मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तमाम अतिथियों का यह स्वागत लुगू बुरू महोत्सव 2025 के मुख्य दिन हो रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन पवित्र स्थल पहुंचने के बात सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक कल्पना सोरेन और तमाम अतिथियों ने लुगू बाबा की पूजा की जिसके बाद उनके स्वागत में भी आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री और अतिथियों के स्वागत में नृत्य स्वागत गान की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। विजुअल्स लुगू बुरू महोत्सव में न सिर्फ झारखंड के विभिन्न जिलों से बल्कि देश और विदेश से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना पूरा संबोधन संथाली भाषा में जोहर के साथ शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली बार आप सबसे इस पवित्र स्थल पर मुलाकात हो रही है और तीन दिन के सम्मेलन में आए सभी मेहमानों भाई बहनों को मेरा जोहार। बाइट... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा समाज सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर कैसे मजबूत रहे और नई पीढ़ी को हम कैसे साथ लेकर चलें इसके लिए हर रोज वह कार्य कर रहे हैं। ये सम्मेलन सिर्फ मेले का सम्मेलन नहीं बल्कि शुद्ध रूप से धर्म की जगह है। इस महोत्सव के दौरान समाज के लोग क्या-क्या काम करेंगे इसकी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे सभी धर्म के लोग अपने समाज के लिए काम कर रहे हैं हम सबको भी मिलकर हमारे समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म सभी धर्म से अलग है और जल जंगल जमीन हमारा घर है हम पर्यावरण की रक्षा करते हैं लेकिन दुनिया भर में आज पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं और पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। बाइट..... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था धीरे-धीरे उसे सपने को साकार करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं हालांकि सामाजिक व्यवस्था में हम काफी पिछड़े हैं लेकिन सबके साथ-साथ हमें भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री ने खुद के ऊपर किए गए केस का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया था लेकिन ऐसी व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की गुरु जी भी बहुत बार जेल गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा है कि यह धर्म यात्रा अच्छे से संपन्न हुआ होगा और जिसकी जो मन्नत है लुगू बाबा उसे पूरा करें। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनकर उन्हें आदिवासी समाज और पूरे राज्य की सेवा का जो जिम्मा मिला है वह उसे पूरा करते रहेंगे। बाइट.... मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लुगुबुरू महोत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि यह झारखंड की आदिवासी अस्मिता, लोक संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत उत्सव है। लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ सांताली समाज का पवित्रतम तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु एकत्र होकर धरती, जल, जंगल और जन के इस पवित्र रिश्ते का उत्सव मनाते हैं।यह पर्व झारखंड की उस आत्मा को अभिव्यक्त करता है, जिसमें प्रकृति ही ईश्वर है, और लुगुबाबा उसका साकार स्वरूप।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 05, 2025 13:32:50
Sambalpur, Odisha:ଆଜି ପବିତ୍ର କାର୍ତିକ ପୂର୍ଣମୀ| ଏହି ଅବସରରେ ଏ ଧରାଧାମ ର ପରିବେଶ ଚାରିଆଡେ ଭକ୍ତିମయ| ସମ୍ବଲପୁର ମଧ୍ୟ ଏହି ଭକ୍ତିମୟ ପରିବେଶ ରୁ ବାଦ ପଡି ନାହିଁ | ପବିତ୍ର କାର୍ତ୍ତିକ ପୂର୍ଣମୀ ଅବସରରେ କେଉଁଠି ଭଜନ କୀର୍ତନ ହେଉଛି ତ କେଉଁଠି ମହାନଦୀ ଘାଟରେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ ହେଉଛି ତ କେଉଁଠି ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ମନ୍ଦିରରେ ଦିଅଁ ଦର୍ଶନ କରିବା सହ ପ୍ରସାଦ ସେବନ ମଧ୍ୟ କରୁଛନ୍ତି | ଆଜି ବଡି ଭୋର ସକାଳୁ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ସହ ଭଜନ କୀର୍ତନ ରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ|ମାନ୍ୟତା ରହିଛି କାର୍ତିକ ମାସ ହେଉଛି ସବୁଠାରୁ ପୁଣ୍ୟ ମାସ |ମାସ ସାରା ପୂଜାଧ୍ବଜା ଦାନ ଧର୍ମ ରେ ବ୍ୟତୀତ କରିବା କଥା କିନ୍ତୁ ଆଜିକାଲି ସମୟରେ ବ୍ୟସ୍ତ ତମ ଜୀବନ ରେ ମାସ ସାରା ନ ହେଲେ ମଧ୍ୟ ଗୋଟିଏ ଦିନ ଏହି ପୂର୍ଣମୀ ଦିନ ରେ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଦାନ ଧର୍ମ,ମନ୍ଦିର ଦର୍ଶନ,ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ କରୁଛନ୍ତି|ଏହା ଦ୍ୱାରା ପରିବାର ରେ ସୁଖ ସମୃଦ୍ଧି ବିରାଜମାନ ହୋଇଥାଏ ବୋଲି କୁହାଯାଏ|
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 05, 2025 13:32:22
Damoh, Madhya Pradesh:यूनिटी मार्च के तहत सांसद और मंत्री ने निकाली 16 किलोमीटर की पदयात्रा. देशभर में यूनिटी मार्च के तहत दमोह जिले में आयोजन शुरू हो गए और पीएम मोदी के निर्देश के बाद सांसद पदयात्रा पर हैं. दमोह जिले के शहीद ग्राम माने जाने वाले जेरठ गांव से पदयात्रा शुरू कर 16 किलोमीटर की यात्रा का समापन नरसिंहगढ़ के फसिया नाला में हुआ. फसिया नाला वह स्थान है जहां आजादी की लड़ाई के दौरान 21 लोगों को फांसी दी गई थी जिनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था. सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल तथा संसदीय क्षेत्र के विधायक गणों के अलावा जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शहीदों की स्मृतियों को साझा किया. इस मौके पर सांसद लोधी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में तीन बड़ी पदयात्राएं होंगी और इसका उद्देश्य सिर्फ नई पीढ़ी को शहीदों के साथ सरदार पटेल के देश को दिए योगदान को याद कराना है; वहीं मंत्री पटेल ने इस यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा करार दिया।
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 13:31:27
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 05, 2025 13:30:29
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडियनपुरवा के पास टेढ़ी नदी में नाव पलटने से मां और बेटी दोनों की मौत हो गई है। 4 घंटे बाद सूचना पाकर जब मौके पर गांव के लोग और परिजन देख पहुंचे तो देखा कि वहां पर नाव पलटी हुई है। मां और बेटी दोनों उसी में डूबी हुई है तत्काल देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर देर शाम पहुंची देहात कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर के सर्च अभियान चलाया गया। जहां 42 वर्षीय माता उर्मिला देवी और 14 वर्षीय बेटी नंदिनी दोनों की लाश टेढ़ी नदी में मिली है। मां और बेटी दोनों के शव को कब्जे में लेकर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भी दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय और देहात कोतवाल संजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। बताया जा रहा है कि मां और बेटी दोनों नाव पर खाद को रख करकेसुबह 10 बजे खेत के लिए लेकर गई हुई थी और वहां से दोपहर में वापसी लगभग 1:00 बजे के करीब आते समय नाव पलट गई। काफी देर बीत जाने म बावजूद जब मन और बेटी घर नहीं पहुंची। तो आसपास के लोगों को आशंका हुआ और जब लोग मौके पर जाकर देखें तो नव नदी में पलटी हुई थी और 4 घंटे बाद परिजनों को इस हादसे के बारे में जानकारी हो पाई है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 05, 2025 13:30:13
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बल्लमपुर गांव के पास मुंबई रेल लाइन की पटरी पर पत्थर टुकड़े रखते हुए तीन बच्चों को रेलवे कर्मचारी ट्रैकमैन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए बच्चे रेलवे कर्मचारी से माफी मांगते रहे और कहा हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। लेकिन रेल कर्मचारी बार-बार ही कहता रहा है कि तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे।बच्चों ने बताया कि पटरी के किनारे पड़ी गिट्टी को उठाकर उन्होंने रेलवे लाइन पर रखी थी। बच्चों को बिठाकर की जा रही पंचायत का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें दिखाई दे रहा कि रेल पटरी किनारे तीन नाबालिक बच्चे जमीन पर बैठे हुए हैं और रेलवे कर्मचारी सीमेंट के स्लीपर पर बैठकर बच्चों से बातचीत कर रहा है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 05, 2025 13:29:56
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा तटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक अलग-अलग घाटों पर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि बरमानघाट में केरपानी निवासी राजभोज पिता नारायण गौड़ उम्र 13 वर्ष नर्मदा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहीं, तेंदुखेड़ा थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी के अनुसार मोहित सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 13 वर्ष निवासी गाडरवारा, ककरा घाट में स्नान करने पहुंचे थे, जो गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से नदी में गहरे पानी तक न जाने की अपील की है।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Nov 05, 2025 13:29:39
Jaipur, Rajasthan:खास कार्यक्रम दिल से शख्सियत दीपराज सिंह भरतपुर और इसका परिवार परिचय ज़ी राजस्थान के खास प्रोग्राम में आज के खास मेहमान है दीपराज सिंह भरतपुर राजपरिवार के सदस्य है दीपराज सिंह ने भरतपुर को एक अलग पहचान दिलाई है भरतपुर में हैरिटेज होटल ट्यूरीज़्म की शुरुआत करने वाले दीपराज सिंह है वर्तमान में लक्ष्मी विलास पैलेस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शुमार है जहां देशभर के अलग -अलग राज्यों के लोग आलिशान शादी करवाते है दीपराज एक अच्छे होटेलियर के साथ ही एक सफल बिजनेसमेन भी है भरतपुर में बड़ी - बड़ी माईनस को सफल रूप से चला रहें है और लोकल लोगों को व्यापार भी उपलब्ध करवा रहें है दीपराज सिंह भरतपुर ने अपने जीवन की अलग रेखा पर काम किया है उन्होंने अपना एक व्यापार का हिस्सा ऑटो मोबाइल को भी बनाया जिसका शोरूम धौलपुर में है दीपराज सिंह ने जिस भी क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाया उसमें सफल भी हुए दीपराज सिंह की भूमिका राजनीती में बैकबोन की तरह मानी जाती है पॉलिटिक्स में फ्रंटफुट में न रहकर किंग मेकर की भूमिका निभाते है ,लेकिन आज के दिल से शो में जानेगें दीपराज सिंह भरतपुर के जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारें में शॉटिंग का शौक है जो देश के बाहर ही पूरा करता हूँ - हैरिटेज होटल ट्यूरिज़्म को 8 कमरों से शुर किया - दीपराज सिंह भरतपुर टूरिस्ट के लिए तोरण द्वार है - दीपराज सिंह सफल व्यापार के लिए धैर्य होना जरुरी है - दीपराज सिंह समय मिलते ही ओडियो बुक सुनता हूँ - दीपराज सिंह लक्ष्मी विलास पैलेस सौ साल से अधिक पुराना है - घर के आंगन से यादें जुड़ीं हैं - दीपराज सिंह लोकल लोगों को रोजगार देना मेरा धेय्य है - दीपराज सिंह व्यापार की शुरुआत में अड़चने आईं ,डटकर सामना किया- दीपराज सिंह सफल होने के लिए मेहनत और भाग्य काम आता है - दीपराज सिंह
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 05, 2025 13:29:23
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर अपडेट रायसेन बड़ी खबर सिलवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मातांबर पर गाली-गलौज और घटनाओं के मामले दर्ज पर अपडेट। सिलवानी में चक्काजाम ले रहा विकराल रूप। बीजेपी नेताओं के साथ-साथ नगर के सभी व्यापारी चक्काजाम में शामिल। सिलवानी थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर हो रही नारेबाजी। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए जा रहे हैं नारे। टीआई की तानाशाही नहीं चलेगी—टीआई हटाओ सिलवानी बचाओ के नारे जोर पकड़ रहे हैं। पिछले चार घंटों से चल रहे चक्काजाम को हटाने में प्रशासन नाकाम रहा। सिलवानी एसडीएम हर्षल चौधरी तहसीलदार सहित सभी अधिकारी चक्काजाम हटवाने में असमर्थ रहे। क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी चक्काजाम हटवाने में सक्षम नहीं हैं। सिलवानी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं? चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, राहगीर परेशान। रात में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर परिषद के दरोगा से हुए विवाद के बाद राजस्व कर्मियों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया, जिससे विवाद बढ़ गया। विरोध में सिलवानी थाने का घेराव किया गया और बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग 44 पर बैठकर तंत्र के खिलाफ नारे लगाए। घेराव में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस دوران भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय Shukla, जिला मंत्री संदीप शर्मा आदि पदाधिकारी व नागरिक मौजूद थे।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 05, 2025 13:29:02
Raisen, Madhya Pradesh:अपडेट रायसेन बड़ी खबर सिलवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मातांबर पर गाली-गलौज और का झूठा मामला दर्ज पर अपडेट। सिलवानी में चक्काजाम ले रहा विकराल रूप। बीजेपी नेताओं के साथ साथ नगर के सभी व्यापारी चक्काजाम में शामिल। सिलवानी थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर हो रही नारेबाजी। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए जा रहे हैं नारे। टीआई की तानाशाही नहीं चलेगी।टीआई हटाओ सिलवानी बचाओ के लगाए जा रहे हैं जमकर नारे। विगत चार घंटों से चल रहे चक्काजाम को हटाने में प्रशासन नाकाम। सिलवानी एसडीएम हर्षल चौधरी तहसीलदार सहित सभी अधिकारी चक्काजाम हटवाने में असमर्थ। क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी चक्काजाम हटवाने नहीं है सक्षम सिलवानी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल? चक्काजाम होने से वाहनों की लगी लंबी लंबी कतारें, राहगीर परेशान। देर रात अचानक अतिक्रमण हटाने पहुँचे नगर परिषद के दरोगा से हुए विवाद को लेकर रायसेन जिले के सिलवानी नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में आज सिलवनी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है。
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Nov 05, 2025 13:28:48
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण देश में 10 फीसदी आबादी यानी ऊंची जातियां के लोग सेना और बड़े संस्थानों को कंट्रोल करती है इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी पागल है और उनका बात मत करिए जो भी मुंह में आता हैं वही बोलते हैं अभी पाकिस्तान के साथ इंडिया का लड़ाई होगा तो सेना में भी अब 10% 20% कर लेगा किसको सुना होना चाहिए जो सबसे ताकतवर है जो पाकिस्तान को मार सकते हैं लेकिन राहुल गांधी क्या बोल रहा है ? की सेना में भी आप 10% 20% शुरू करो तो मैं चाहता हूं कि country राहुल गांधी को ऑफीशियली पागल डिक्लेयर कर दो । वहीं इन्होंने कहा कि ओसामा, बाबर औरंगजेब यह सब देश का कलंक है ओसामा तो मानव जाति का कलंक है बाबा औरंगजेब कलंक है है और ये सब लोगों को समुद्र में फेंक देना चाहिए साथ ही RSS के सौ साल पूरे होने पर कहा कि RSS 500 साल आगे बढ़ेगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top