Back
ज़ी न्यूज़ की खबर के बाद शहर में तुरंत कूड़ा-सफाई अभियान शुरू
KSKULWANT SINGH
Dec 19, 2025 11:02:20
Yamuna Nagar, Haryana
ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, शहर के बीच पड़े कूड़े के ढेर पर हुई त्वरित कार्रवाई
मीडिया की ताकत आई सामने, ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के बाद नगर निगम हरकत में
जनहित पत्रकारिता की जीत, ज़ी न्यूज़ की खबर से बदली इलाके की तस्वीर
ज़ी न्यूज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा और सकारात्मक असर देखने को मिला है। चार दिन पहले ज़ी न्यूज़ द्वारा शहर के बीचों-बीच पड़े कूड़ा-करकट के विशाल ढेर को लेकर प्रमुखता से खबर दिखाई गई थी। यह कूड़े का ढेर न केवल बदबू और गंदगी का कारण बन रहा था, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी पैदा कर रहा था। लंबे समय से लोग इस समस्या से परेशान थे, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिससे लोगो ने जी मिडिया और जी मिडिया के पत्रकार का दिल से आभार व्यक्त किया।
ज़ी न्यूज़ पर खबर प्रसारित होने के बाद यह मुद्दा तेजी से जी मिडिया की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहर के कई जागरूक नागरिकों ने इस खबर को शेयर किया, जिसके चलते यह वीडियो नगर निगम और प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। खबर की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और बिना किसी देरी के कूड़ा-करकट उठाने का काम शुरू कर दिया।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़े के ढेर को हटाया और क्षेत्र की सफाई करवाई। जैसे ही कूड़ा हटाया गया, आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने ज़ी मीडिया का खुले दिल से धन्यवाद किया। उनका कहना था कि अगर मीडिया इस तरह जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठाए, तो कई समस्याएं इसी तरह अनदेखी रह जाती हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि ज़ी न्यूज़ ने जिस जिम्मेदारी और ईमानदारी से कूड़े के ढेर से जुड़ी खबर को दिखाया, उसी का नतीजा है कि आज उन्हें साफ-सुथरा वातावरण मिला है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी ज़ी न्यूज़ इसी तरह शहर की समस्याओं को उजागर करता रहेगा।
राहुल भान, नागरिक
गौरव सब्ज़ीवाला
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ज़ी न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला हो। इससे पहले भी ज़ी न्यूज़ द्वारा दिखाई गई कई खबरों के बाद प्रशासन हरकत में आया है और समस्याओं का समाधान हुआ है। ज़ी न्यूज़ लगातार जनहित की आवाज़ बनकर सामने आ रहा है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowDec 19, 2025 12:30:560
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 19, 2025 12:30:470
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 19, 2025 12:30:330
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 19, 2025 12:30:200
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 19, 2025 12:29:570
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 12:27:310
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 19, 2025 12:26:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 19, 2025 12:26:270
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 19, 2025 12:26:120
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 19, 2025 12:25:520
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 19, 2025 12:25:390
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 19, 2025 12:25:170
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 19, 2025 12:24:440
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 19, 2025 12:24:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 19, 2025 12:24:060
Report