Back
यमुनानगर के चार युवाओं की यूपीएससी सफलता ने जिले में खुशियों की लहर
KSKULWANT SINGH
Mar 07, 2026 07:04:33
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर:संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में हरियाणा के यमुनानगर जिले के चार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मानसी गुप्ता ने 78वीं, कशिश कालड़ा ने 96वीं, जगाधरी में कार्यरत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपांशु जिंदल ने 38वीं और कृषि विभाग में कार्यरत अमनप्रीत ने 319वीं रैंक हासिल की है। चारों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और उनके घरों व कार्यालयों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वीओ:जगाधरी की रहने वाली मानसी गुप्ता ने यूपीएससी में 78वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है। मानसी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और लगातार की गई मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब आठ घंटे पढ़ाई करने और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने से उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली।
मानसी का जन्म 24 मई 2000 को हुआ था। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल से की और इसके बाद नेशनल लॉ कॉलेज बेंगलुरु से लॉ की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें लगा कि कोर्ट में बहस करने के बजाय प्रशासनिक सेवा में जाकर कानून को लागू करवाने का काम ज्यादा प्रभावी होगा, इसलिए उन्होंने यूपीएससी को अपना लक्ष्य बना लिया।
मानसी की मां शिवानी पेशे से डॉक्टर हैं, पिता राहुल गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और भाई रोहन गुप्ता वकालत करते हैं। मानसी अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। उनका कहना है कि मां को मरीजों की सेवा करते देखकर ही उनके मन में समाज सेवा की भावना पैदा हुई।
बाइट: मानसी गुप्ता, 78वीं रैंक
वीओ:वहीं यमुनानगर की ही बेटी कशिश कालड़ा ने 96वीं रैंक हासिल की है। कशिश के पिता गुलशन कालड़ा हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कशिश की प्रारम्भिक शिक्षा जगाधरी के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जबकि 12वीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। कशिश अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और बचपन से ही आईएएस बनने का सपना देखती थीं।
वीओ:जगाधरी में बीडीपीओ के पद पर कार्यरत दीपांशु जिंदल ने पूरे देश में 38वीं रैंक हासिल की है। वह इससे पहले हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में भी छठा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सब डिवीजनल एग्रीकल्चर अधिकारी अमनप्रीत ने 319वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। चारों युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग यमुनानगर में सब डिवीजनल एग्रीकल्चर अधिकारी के पद पर कार्यरत अमनप्रीत ने भी सिविल सेवा परीक्षा में 319वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर उपायुक्त प्रीति और कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
अमनप्रीत ने 10वीं की परीक्षा मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल पीपली से पास की। इसके बाद उन्होंने बीएससी कृषि विश्वविद्यालय कौल से की, एमएससी और पीएचडी की डिग्री चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार से प्राप्त की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 11:00:560
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 07, 2026 11:00:420
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 10:50:540
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 07, 2026 10:50:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 07, 2026 10:50:260
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 07, 2026 10:50:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 10:49:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 10:49:430
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 07, 2026 10:49:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 07, 2026 10:48:320
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 07, 2026 10:48:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 10:47:470
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 07, 2026 10:47:340
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowMar 07, 2026 10:47:210
Report