Back
यमुनानगर में सुरजेवाला का प्रदर्शन: महंगाई और घोटालों पर हमला
KSKULWANT SINGH
Dec 12, 2025 10:48:26
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में रणदीप सिंह सुरजेवाला का तूफानी दौरा, हजारों कार्यकर्ताओं संग सरकार पर बोला हमला
यमुनानगर में आज राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला हजारों कार्यकर्ताओं के साथ लघु सचिवालय के पास स्थित मंडी परिसर में पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पूरे जोश के साथ “कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। सुरजेवाला ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले बोले और कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अन्याय के खिलाफ जागे और अपनी आवाज़ बुलंद करे।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा ही नहीं, देशभर में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार महंगाई से बुरी तरह परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की राहत के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि खाद्य पदार्थों से लेकर गैस सिलेंडर तक, हर चीज़ की कीमत बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है।
सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के कांग्रेस पर मुआवजे को लेकर किए गए हमले के जवाब में कहा की मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने समय का ध्यान रखना चाहिए। उनकी सरकार 11 साल से सत्ता में है वह बताएं कि 2023, 24 और 25 का बाढ़ के नुकसान, फसलों के नुकसान का अभी तक मुआवजा क्यों नहीं दिया गया।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें 5000 करोड़ की हेरा फेरी हुई है। बिहार व उत्तर प्रदेश से 1500 रुपए धान लाकर हरियाणा में 2300 में दिया गया। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव दोषी नहीं है, दोषी हैं चंडीगढ़ सचिवालय में बैठ बड़े मगरमच्छ। इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए और 90 दिनों में रिपोर्ट आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मामले में मुख्यमंत्री ने अभी तक एक शब्द नहीं बोला, जिससे लगता है कि उनकी भी इस मामले में सहमति और सहभागिता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowDec 12, 2025 13:36:020
Report
AKAMAR KANE
FollowDec 12, 2025 13:35:440
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 12, 2025 13:34:210
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 12, 2025 13:34:020
Report
HBHemang Barua
FollowDec 12, 2025 13:33:530
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 12, 2025 13:33:300
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 12, 2025 13:33:210
Report
YMYadvendra Munnu
FollowDec 12, 2025 13:32:590
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 12, 2025 13:32:380
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 12, 2025 13:32:090
Report
0
Report
0
Report