यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नशा मुक्ति केंद्र का किया उद्घाटन
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशा बाकी जिलों के मुकाबले बेहद ज्यादा है। यमुनानगर पुलिस की कोशिशों के बावजूद नशा तस्करी पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती नशा पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे नशा करने के कारण, किस चीज का नशा करते हैं और उसकी कीमत के बारे में बातचीत की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
