Back
यमुनानगर में महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम
KSKULWANT SINGH
Mar 08, 2026 03:46:31
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर : Women's Day के अवसर पर यमुनानगर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी सुमन यादव यूनियन बैंक में पहुंचीं और छात्राओं व महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चियों और महिलाओं को जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करने और उसे पाने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन और स्टाफ ने भी महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।
वीओ : साइ सौभाग्य के अध्यक्ष निपुण गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, यमुनानगर स्थित Union Bank of India की ज्योति place शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम में कमिश्नर पद पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैंक में पहुंचे स्कूली बच्चों और छात्राओं ने उनसे खुलकर सवाल किए और उनके अनुभवों के बारे में जाना।
कार्यक्रम के दौरान सुमन यादव ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि इंसान अपने लिए एक स्पष्ट लक्ष्य तय करे। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे खुद पर विश्वास रखें और यह सोचें कि उन्हें जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाना है।
सुमन यादव ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका बचपन का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को और बड़ा बनाया। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की और आखिरकार Union Public Service Commission की परीक्षा पास कर आईएएस बनाने का सपना पूरा किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर वे ठान लें तो प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा या किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
बाइट – सुमन यादव, आईएएस (अंडर ट्रेनिंग)
“हर लड़की को अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए। जब आप मेहनत और ईमानदारी से उस लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। मैं भी पहले डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन मेहनत और लगन से यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने का मौका मिला।”
बाइट : मोहनलाल, बैंक प्रबंधक -
बैंक प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चियों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDhiraj Thakur
FollowMar 08, 2026 05:04:430
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 08, 2026 05:04:310
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 08, 2026 05:04:220
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 08, 2026 05:04:040
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 08, 2026 05:03:460
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 08, 2026 05:03:360
Report
JPJai Pal
FollowMar 08, 2026 05:03:230
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowMar 08, 2026 05:02:350
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 08, 2026 05:02:270
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 08, 2026 05:01:240
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 08, 2026 05:00:450
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 08, 2026 05:00:290
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 08, 2026 05:00:160
Report
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 04:49:420
Report