Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
International Women's Day पर Ranchi रेलवे में महिलाएं आज पूरी ट्रेन चलातीं
UMUJJWAL MISHRA
Mar 08, 2026 05:04:31
Ranchi, Jharkhand
आज International Women's Day के खास मौके पर Ranchi Railway Division की ओर से एक अनोखी पहल की गई। रांची से इरगांव तक आज एक महिला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की इस पहल को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर खास उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सीनियर डीसीएम Suchi Singh ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है और इसी को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर सुरक्षा कर्मियों और अन्य रेल कर्मचारियों तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है और समाज में महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बाइट: सूची सिंह (Senior DCM) बाइट: अन्य अधिकारी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 08, 2026 06:23:00
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र तिकोनिया चौराहे स्थित एक दुकान की छत पर एक युवक चढ़कर लोगों पर पथराव करने लगा बताया जा रहा है शनिवार देर रात एक युवक तिकोनिया चौराहे स्थित एक दुकान की छत पर चढ़ गया जहां से वह स्थानीय लोगों पर और रहागीरों पर पथराव करने लगा और हंगामा करने लगा वहां के लोग डर गए जब दुकानदारों ने उसको इस तरह हंगामा करते हुए देखा तो उसको पकड़ने की कोशिश की और पुलिस को तत्काल सूचना दी दुकानदारों ने उसको पकड़ लिया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया दुकानदारों का कहना है हो सकता है यह युवक चोरी करने की नीयत से दुकान पर चढ़ा था लेकिन वहां पर आहट होने के कारण वह छत पर चढ़ गया और लोगों पर पथराव करने लगा पुलिस का कहना है कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है पूछताछ जा रही है आगे की कार्रवाई की जाएगी
1
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Mar 08, 2026 06:22:39
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Mar 08, 2026 06:22:02
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 08, 2026 06:21:37
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मिली मुफ्त यात्रा की सौगात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इस पहल का महिलाओं और छात्राओं ने उत्साह के साथ लाभ उठाया। बूंदी बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं अपने जरूरी कामों, बाजार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए रोडवेज बसों में सफर करते नजर आईं। मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताया। महिलाओं का कहना था कि इस तरह की पहल से उन्हें सम्मान का एहसास होता है और यात्रा करने में भी सुविधा मिलती है। बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संभाली गईं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। महिला दिवस के अवसर पर दी गई इस सुविधा से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Mar 08, 2026 06:21:19
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 08, 2026 06:20:12
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में कैश से भरे एटीएम को उखाड़ कर ले गए चोर स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे चोरों ने रात्री को एटीएम उखाड़ कर स्कॉर्पियो गाड़ी पर लाद कर ले गए चोरी की पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने एटीएम उखाड़ कर ले जाने की घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप चोरी हुए एटीएम SBI बैंक का है घटना करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक की है सूचना के बाद करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाई गई है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितना कैश था जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा वही इस घटना के बाद करजा थाना की पुलिस की गश्ती पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 08, 2026 06:19:02
Morena, Madhya Pradesh:टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मुरैना में भी लोग टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। मुरैना के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और कप्तान की अगुवाई में टीम आज न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर विश्व विजेता बनेगी। लोगों ने खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम इंडिया मैदान में उतरे और देश को एक और वर्ल्ड कप की सौगात दे। कई जगहों पर युवाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भारत की जीत की कामना की, तो वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहा है। अब सबकी नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं और हर भारतीय यही दुआ कर रहा है कि टीम इंडिया जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 08, 2026 06:18:48
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 08, 2026 06:18:32
Jalore, Rajasthan:भीनमाल जालोर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जालोर जिले के भीनमाल में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं बसों में सफर करती नजर आईं। भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही बढ़ी रही। कई महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने परिजनों से मिलने, बाजार जाने और आगामी त्योहारों व मेलों में शामिल होने के लिए यात्रा करती दिखाई दीं। रोडवेज बसों में सफर कर रही महिलाओं ने बताया कि निशुल्क बस सेवा से उन्हें काफी सुविधा मिली है। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पा रही हैं। महिलाओं ने इसके लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top