Back
दुमका में अत्याधुनिक तारामंडंड उद्घाटन के करीब, शिक्षण-पर्यटन केंद्र बनेगा
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 08, 2026 05:04:04
Dumka, Jharkhand
दुमका उपराजधानी दुमका के लोगों को जल्द ही अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से राज्य का सबसे बेहतर तारामंडल (प्लैनेटेरियम) की सौगात मिलने वाली है । जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द यहां के लोग तारामंडल का आनंद लेंगे और खगोलिय पिंडो और उनसे जुड़ी काफी जानकारियां प्राप्त करेंगे । तारामंडल में लगाये जा रहे उपकरण जापान की प्रतिष्ठित कंपनी आरएसए कोसमोस के जरिये कोनिका-मिनोल्टा लगा रही है । इन्हीं कंपनी की ओर से जापान के दो एक्सपर्ट मिस्टर ताकेदा और मिस्टर उमेदा पिछले एक महीने से कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं साथ ही भारत के भी कई वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसमें लगे हुए हैं । दुमका के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कैम्पस में इसका निर्माण कराया जा रहा है । इसके भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और उपकरणों के इंस्टॉल होते ही इसके इंटेरियर डेकोरेशन का काम होना है । दुमका में बनने वाले इस तारामंडल को पूरी तरह डिजिटल तकनीक से लैस किया जा रहा है । इसका टॉप स्क्रीन लगभग 15 मीटर का होगा । इसमें एक साथ करीब 150 लोग बैठ सकेंगे । इसमें आधुनिक ऑप्टोमेके्निकल प्रोजेक्टर प्रणाली के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों और ब्रह्मांड से संबंधित दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे । यहां बन रहा तारामंडल हाइब्रिड होगा। तारामंडल बनने के बाद दुमका और आसपास के क्षेत्र के लोगों को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने का नया अवसर मिलेगा । स्टूडेंट्स पुस्तकों के अलावा प्रत्यक्ष दृश्य के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे । कुल मिलाकर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा। तारामंडल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है । दरअसल इसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था । इसके निर्माण कार्य में भी काफी शिथिलता बरती गई । अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पूर्ण होने जा रहा है । इस संबंध में जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया जा रहा है । बहुत तेजी से प्रोजेक्टर सहित अन्य उपकरण लगाये जा रहे हैं, ताकि दुमका के लोगों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सके ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 08, 2026 06:22:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 08, 2026 06:22:240
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 08, 2026 06:22:020
Report
KRKishore Roy
FollowMar 08, 2026 06:21:370
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 08, 2026 06:21:190
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 08, 2026 06:20:51Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड 2026 में प्रथम स्थान पाने वाले दिल्ली पुलिस के महिला बैंड कंटेंजेंट के सदस्यों से एक खास मुलाक़ात।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 08, 2026 06:20:310
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 08, 2026 06:20:120
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 08, 2026 06:19:530
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 08, 2026 06:19:020
Report
ADAnup Das
FollowMar 08, 2026 06:18:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 08, 2026 06:18:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 08, 2026 06:18:020
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 08, 2026 06:17:370
Report