Back
पोटली गांव में रास्ता नहीं मिलने पर किसान 12 जनवरी तक बड़ा धरना देंगे
KSKULWANT SINGH
Jan 03, 2026 05:45:53
Yamuna Nagar, Haryana
पोटली गांव में रास्ता न मिलने को लेकर 4 महीने से अंबाला-शामली नेशनल हाईवे पर किसान धरना दे रहे हैं लेकिन अब किसानों के सब्र का बांध टूटने जा रहा है भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने चेतावनी दी है कि अगर 12 जनवरी तक रास्ता नहीं मिलता तो BKU के हरियाणा प्रधान रतनमान की अगुवाई में एक बड़ा धरना दिया जाएगा और रास्ता खोलने के लिए किसान खुद कस्सी उठाएगा। यमुनानगर जिले के पोटली गांव में रास्ता न मिलने को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार महीनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 12 जनवरी तक किसानों को रास्ता नहीं मिला, तो मजबूरन किसान कस्सी से रास्ता खोदने का काम करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन अब सब्र की सीमा खत्म हो चुकी है। किसानों का आरोप है कि गांव पोटली के खेतों तक जाने का एकमात्र रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे खेती-बाड़ी, फसल ढुलाई और रोज़मर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन समाधान सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहा। इस धरने को और मजबूती देने के लिए BKU हरियाणा अध्यक्ष रतनमान भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह जानकारी BKU नेता सुभाष गुर्जर ने दी। फिलहाल रास्ता न मिलने के विरोध में किसान अंबाला-शामली नेशनल हाईवे पर धरना दे रहे हैं। देखना होगा 12 जनवरी को लेकर किसान नेताओं की तरफ से दिए गए इस चेतावनी का प्रशासन पर कोई असर पड़ता है या फिर किसान नेताओं को दोबारा बड़े धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 03, 2026 11:53:160
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 03, 2026 11:53:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 03, 2026 11:52:420
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 03, 2026 11:51:470
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 03, 2026 11:49:280
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowJan 03, 2026 11:48:400
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 03, 2026 11:48:07Baramati, Maharashtra:इंदापुरात कृषिमंत्र्यांच्या हस्ते महिला स्वयंसहायता समूहांना कर्ज धनादेशाचे वितरण.. इंदापूर शहरातील पुणे जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या विभागीय कार्यालयाच्या सभागृहात हा कार्यक्रम पार पडलाय...
0
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 03, 2026 11:47:510
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowJan 03, 2026 11:47:070
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 03, 2026 11:46:310
Report
NKNished Kumar
FollowJan 03, 2026 11:45:390
Report
NKNished Kumar
FollowJan 03, 2026 11:45:300
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 03, 2026 11:45:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 03, 2026 11:44:520
Report