Back
यमुनानगर में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ धरना: गरीब-हितैषी योजना को कमजोर करने का आरोप
KSKULWANT SINGH
Feb 06, 2026 10:01:32
Yamuna Nagar, Haryana
कांग्रेस कमेटी नगर, शहरी और ग्रामीण की ओर से मनरेगा बचाव संग्राम के तहत जिला यमुनानगर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा जैसी गरीब-हितैषी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की कोशिश की। प्रशासनिक कारणों से डीसी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिली।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की शुरुआत की थी। इस कानून के तहत ग्रामीण गरीबों को 100 दिन का रोजगार, 15 दिन के भीतर काम देने की गारंटी और न्यूनतम मजदूरी का प्रावधान था। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म कर एक नई योजना लेकर आई है, जिसमें न तो रोजगार की गारंटी है और न ही मजदूरी का स्पष्ट प्रावधान।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पहले मनरेगा में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार देते थे, लेकिन नई व्यवस्था में राज्य सरकार पर अधिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि प्रदेश पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके साथ ही सरपंच और ग्राम सभा के अधिकार भी सीमित किए जा रहे हैं।
बाइट – रेनू बाला, विधायक साडोरा
आज कांग्रेस पार्टी के माध्यम से मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। भाजपा सरकार कांग्रेस की ओर से शुरू की गई मनरेगा योजना को खत्म करने का काम कर रही है, जबकि हमारा शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी लगातार गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि पहले से समय लेने के बावजूद डीसी से मुलाकात नहीं कराई गई और ज्ञापन देने से रोका गया।
मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। इसमें 100 दिन का रोजगार और समय पर काम देने की गारंटी थी, जिसे भाजपा सरकार खत्म कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। हम गरीबों से उनका अधिकार छीने जाने नहीं देंगे। मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।
बाइट – देवेंद्र सिंह, जिला प्रेजिडेंट अर्बन कांग्रेस
कुल मिलाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मनरेगा बचाने की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि वह गरीबों के हित में इस योजना को मजबूत करे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:33:300
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 06, 2026 11:33:020
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 11:31:010
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 06, 2026 11:30:290
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 06, 2026 11:30:160
Report
हसनपुर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और तेज फेक जाने के मामले में कोतवाली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के क
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 06, 2026 11:24:360
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 11:24:23Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी की दालमंडी में हथौड़ा कार्रवाई के बाद चला बुलडोजर. दालमंडी गली में तेज हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई. PWD ने किया आज 3 मकानों को ध्वस्त. सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम.
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 06, 2026 11:24:13Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह के पास एक युवक के साथ मारपीट और उसके माथे से जबरन तिलक मिटाने के मामले में पुलिस का बयान।
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:23:590
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 11:23:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 06, 2026 11:23:360
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 06, 2026 11:23:220
Report