icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां में खाद संकट के खिलाफ किसान प्रदर्शन, नरेश मीणा कलेक्ट्रेट पहुंचे

Baran, Rajasthan:बारां में खाद संकट को लेकर हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे नरेश मीणा बारां। हाड़ौती में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आज बारां में बड़ा प्रदर्शन हुआ। युवा नेता नरेश मीणा हजारों समर्थकों और किसानों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारी झालावाड़ के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी से बाइक रैली निकालते हुए बारां कलेक्ट्रेट पहुंचे। सैकड़ों बाइकों के साथ निकली इस रैली में किसानों ने जमकर नारेबाज़ी की। किसानों का आरोप है कि पूरे हाड़ौती संभाग में डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत है। सरकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रहा, जबकि खुले बाजार में खाद की कालाबाजारी हो रही है। इससे बुवाई के सीजन में किसान परेशान हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हुए और किसानों की मांग का समर्थन किया। नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। जिला कलेक्ट्रेट पर फिलहाल धरना जारी है, मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है。
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

सीएम की गुरुग्राम समीक्षा, RMC और प्रदूषण बोर्ड के 2 Regional Officers सस्पेंड

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ सीएम ने कि समीक्षा बैठक 5 घंटे की लगातार मैराथन बैठके कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश हर विभाग के विकास कार्य को लेकर की गई चर्चा- सीएम मैं खुद जमीनी स्तर की जानकारी समय समय पर लेता हु- सीएम kahi bar मैं बिना अपना परिचय दिए लोगो से समस्या की जानकारी लेता हूं- सीएम गुरुग्राम में नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही है- सीएम गुरुग्राम शहर अब ग्लोबल शहर है- सीएम इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए है RMC प्लांट के लिए जोन वाइज क्षेत्र किया जाएंगे विकसित- सीएम कूड़े को लेकर भी सीएम सख्त दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा डालने वाले वाहनों को किया जाएगा जब्त गुरुग्राम की स्वच्छ्ता और पर्यावरण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दर्शत नही किया जाएगा- सीएम गुरुग्राम में विकास कार्यो की नजरअंदाजी स्वीकार नही की जाएगी- सीएम हमारी प्राथमिकता हर नागरिक को मिले सुविधा, यही हमारा मकसद प्रोएक्टिव होकर प्रसाशन को करना होगा काम- सीएम हर 2 महीने में मैं खुद करूंगा समीक्षा- सीएम ----------------------------------------- मुख्यमंत्री ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन पर बोला कांग्रेस झूठ फैलाने का रही है काम-सीएम वोट चोरी कांग्रेस के समय मे हुई- सीएम कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही बचा- सीएम गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 Regional Officer को किया सस्पेंड गुरुग्राम नार्थ की Regional Officer आकांक्षा और गुरुग्राम साउथ के Regional Officer मुकुल कुमार को किया गया सस्पेंड लगातार RWA द्वारा आ रही शिकायतों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन
0
0
Report
Advertisement

दुष्काळग्रस्त सोलापूर में विधायक आवताडे ने पानी और चारे के टैंकर भेजने का भरोसा दिया

Pandharpur, Maharashtra:solapur जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुक्यातील दुष्काळाच्या परिस्थितीची पाहणी आमदार समाधान आवताडे यांनी केली हुन्नूर ,लोणार , रेवेवाडी मानेवाडी पडळकरवाडी येथे मका बाजरी कांदा ऊस तूर या पिकांचे पाण्याअभावी नुकसान होत असल्याचा दिसून येत आहेत. या ठिकाणी पिके पूर्णपणे जळून गेली आहेत. जमिनीमध्ये भेगा पडल्या आहेत. पिकांचे नुकसान झाले आहे. पाण्याची टंचाई जनावरांच्या चाऱ्याचा प्रश्न गंभीर होत असल्याचं तक्रारी नागरिकांनी आमदारांसमोर मांडल्या. आमदार समाधान आवताडे यांनी तातडीने पाण्याचे टँकर तसेच चारा छावण्यासाठी आपण पाठपुरावा करू अस आश्वासन नागरिकांना दिला आहे
0
0
Report

बैतूल में विधायक आपके द्वार अभियान से जनता की समस्याओं का सीधा समाधान

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल विधानसभा में अब विकास और जनसमस्याओं को लेकर विधायक खुद जनता के बीच पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज से आपका विधायक आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है। विनोबा वार्ड में आयोजित बैठक में चार वार्डों के नागरिकों से विधायक ने सीधे संवाद किया। इस दौरान प्रशासनिक और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने सड़क, नाली, पानी और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर हेमंत खंडेलवाल ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खास बात यह रही कि वार्डों में चल रहे विकास कार्य, प्रस्तावित काम और विधायक स्तर से होने वाले कार्यों की जानकारी भी आम जनता को दी गई। विधायक ने बताया कि विधानसभा को अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है और हर शुक्रवार इन क्लस्टरों में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसी दौरान विधायक हेमंत खंडेलवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोन आया। विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद चारों वार्डों के नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इसी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्लस्टर बनाकर विधानसभा के गांवों तक पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे और मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों पर भी काम किया जा रहा है।
0
0
Report

प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रुड़की गांव का नाम रोशन किया

Rohtak, Haryana:रुड़की गांव की बेटी प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास गोल्ड मेडल जीतकर देश प्रदेश का नाम रोशन किया अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आना रोहतक जिले के रुड़की गांव की बेटी और भारतीय महिला मुक्केबाज प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीत लिया है इस जीत के साथ ही प्रवीण ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर नाम किया प्रवीण की इस उपलब्धि के बाद रुड़की गांव सहित उनके परिवार में खुशी का माहौल है फाइनल मुकाबले में प्रवीण ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया उन्होंने मुकाबले के दौरान शानदार पंच लगाते हुए पांचों जजों का समर्थन हासिल किया और 5-0 के स्पष्ट अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल जीतने के बाद अब पूरा परिवार और गांव को प्रवीण के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है परिजनों का कहना है कि प्रवीण जब घर से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी, तब उसने परिवार को पदक जीतकर लौटने का भरोसा दिया था। अब उसने गोल्ड जीतकर अपना वादा पूरा करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है  परिजनों ने बताया कि प्रवीण की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है परिवार के सदस्य लगातार मुकाबले से जुड़ी जानकारी लेते रहे और जैसे ही  फाइनल में उसकी जीत की खबर मिली, घर में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूकने के बाद अब एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने उस कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है  परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत और हौसले पर पूरा विश्वास है। बेटी ने उनका  सपना  पूरा किया है  प्रवीण फाइनल जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है  प्रवीण के गांव लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उसका भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की जाएगी  परिवार और गांव के लोगों को अब उस पल का इंतजार है, जब रुड़की की बेटी स्वर्ण पदक के साथ घर लौटेगी。 वॉक थ्रू -प्रवीण हुड्डा के परिवार के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

ABVP protests BHU administration with symbolic 19 corpses

JPJai Pal13m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• BHU में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मालवीय मूल्यों की हत्या और चीफ प्रॉक्टर की कथित तानाशाही को ABVP का हल्ला बोल! • BHU के विश्वनाथ मंदिर के सामने सफेद चादर में लिपटे 19 छात्र, प्रतीकात्मक 'शव' बनकर जताया विरोध. • प्रशासनिक मनमानी और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ उग्र हुआ ABVP کا प्रदर्शन. • लंका गेट तक निकाली गई थी विशाल मशाल यात्रा, जमकर हुई नारेबाजी. • 'चीफ प्रॉक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था ताक पर रखी', छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल. • छात्रों ने कहा— "विश्वविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक माहौल और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई. • "छात्रों की आवाज दबा रहा प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव. • छात्र पुनीत मिश्रा ने कहा हॉस्टलों में भारी अव्यवस्था, बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सो रहा BHU प्रशासन. • आंदोलनकारी छात्रों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई वापस ले प्रशासन, निष्पक्ष निस्तारण की मांग. • ABVP का अल्टीमेटम जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, छात्र स्वाभिमान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा लोकतांत्रिक आंदोलन.
0
0
Report

हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले, गांव में सनसनी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले,गांव में सनसनी हरदोई में देवर-भाभी की मौत से सनसनी फैल गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक ही कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा सामने आ रही है। महिला का देवर उससे करीब 13 साल छोटा और अविवाहित था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सीमा पत्नी देशराज और 22 वर्षीय रामरूप पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे और एक ही घर में रहते थे। शुरुआती जानकारी और ग्रामीणों के मुताबिक, घर के एक कमरे में दोनों के शव साड़ी के फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। सीमा के परिवार में पति देशराज और तीन बेटे आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं। बताया गया है कि देशराज अयोध्या में ठेकेदारी करता है। वहीं रामरूप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने के लिए पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

चन्दौसी दरगाह उर्स मैदान पर महिला थाने को लेकर विवाद

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल चन्दौसी में हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से विवाद .. चन्दौसी नगर पालिका परिषद ने महिला थाने के निर्माण के लिए उर्स मैदान की भूमि देने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया । उर्स मैदान की 2500 गज भूमि महिला थाने के निर्माण 2800 गज भूमि पार्किंग के लिए देने की तैयारी । दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से दरगाह के मौलाना भड़के .. मौलाना गुलाम साबिर का दावा ..उर्स मैदान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी ... कोर्ट ने उर्स मैदान पर पालिका के किसी भी तरह के निर्माण/ बाधा उत्पन करने पर लगा रखी है रोक .. नगर पालिका परिषद पर चोरी छिपे हजरत दरगाह गुलाम शाह मियां के उर्स मैदान की भूमि महिला थाने के निर्माण के लिए देने का आरोप । चन्दौसी थाना इलाके के कम्पनी बाग स्थित हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान का मामला । बाइट .. मौलाना गुलाम साबिर , हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह . के मौलाना
0
0
Report

गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला जारी रखा, मुसलमान पायलट के आधार पर राजनीति?

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है कि आज जब प्लेन को हाईजैक होने से स्मिथ मच्छार ने अपनी जान खेल कर बचाया। इस बात की जहां अमेरिका इजरायल सहित कई देश प्रशंसा कर रहे हैं और स्मिथ मच्छार ने भारत का नाम ऊंचा किया है। तो वही सोनिया प्रियंका या राहुल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा। वस्तु स्थिति तो यह है कि प्लेन को हाईजैक करने का प्रयास करने वाला पायलट एक मुसलमान था और जब मुसलमान अपराधी हो तो कांग्रेस की जवान बंद हो जाती है। कांग्रेस सिर्फ देश में और अराजकता फैलाने का काम कर रही है और इसी को लेकर वह चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साध रही है । जबकि चुनाव आयोग के द्वारा जब नाम काटने वालों की सूची मांगी गई थी तब कांग्रेस की ओर से एक भी नाम प्रस्तुत नहीं किया गया। आज यह लोग सिर्फ आंदोलन की धमकी देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्मिथ मच्छार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मच्छार की वजह से पूरे भारत अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उनसे संपर्क में हैं ।
0
0
Report

गांधी ग्राम अनंत पुरा में बापू की याद में गांधी जयंती के आयोजन

Sagar, Madhya Pradesh:सागर के गांधी ग्राम अनंत पूरा में लोगों ने याद क्या बापू और उनकी यात्रा को.. एंकर/ सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र का गांधी ग्राम अनंत पुरा बेहद ऐतिहासिक स्थल है और इस गांव से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें जुड़ी है। बापू ने 1933 में इसी गांव से अपनी हरिजन यात्रा की शुरूआत बुंदेलखंड क्षेत्र में की थी। गांव में गांधी की स्मृतियों को आज भी संजो कर रखा है तो आज गांधी जयंती पर यहां कई आयोजन किए गए, गांव में प्रभात फेरी निकाली गई तो पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में यहां गांधी प्रतिमा के सामने आयोजन हुए और बापू के संदेश को जन जन तक पहुंचाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top