Back
धर्म परिवर्तन के बाद प्रताड़ना, मरकरी प्वाइजनिंग से युवती की जिंदगी बदल गई
KSKULWANT SINGH
Jan 24, 2026 13:20:39
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर -- एक युवती की पहचान बदली, आस्था बदली और ज़िंदगी भी बदल गई। प्यार के वादों से शुरू हुई कहानी अस्पताल के बेड तक कैसे पहुंची, इसके पीछे छिपे सच ने हर किसी को झकझोर दिया है… और कई सवाल अब भी जवाब मांग रहे हैं।
वीओ -- रेखा उर्फ रुबीना ने मरकरी (पारा) का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह उपचाराधीन है और डॉक्टरों की निगरानी में है。
रुबीना का आरोप है कि उसका पति फुरकान और उसके परिवार के सदस्य भाई, बहन, भाभी, जीजा और माता-पिता उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे。
रेखा का कहना है कि वह हिंदू समुदाय से है और करीब पांच साल पहले उसने मुस्लिम युवक फुरकान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद फुरकान उसे लगातार धमकियां देता था कि जैसे अन्य लड़कियों की हत्या हुई है, उसका भी वही हश्र होगा。
• धमकियों का खौफनाक तरीका:
रुबीना के अनुसार फुरकान उसे हाल की एक हत्या की तस्वीरें दिखाकर डराता था, गैस जलाकर डराने, हाथ जलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था。
रेखा का दावा है कि फुरकान ने सेक्टर-17 में काम के दौरान उसका नंबर हासिल किया, पीछा किया और प्रेम व शादी के झूठे वादों में फंसाया। बाद में उसे देवबंद ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और रेखा से रुबीना बना दिया गया。
• धर्म परिवर्तन के बाद बढ़ा उत्पीड़न, फिर फुरकान का अचानक गायब होना:
रेखा का कहना है कि धर्म बदलने के बाद उस पर हिजाब थोप दिया गया और उसकी पूजा-पद्धतियों पर आपत्ति शुरू हो गई। देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों का अपमान किया गया, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। एक दिन फुरकान अचानक लापता हो गया। रेखा जब उसे ढूंढते हुए उसके गांव पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने उसे झूठे आरोपों और जेल भिजवाने की धमकी दी。
• सुनियोजित साजिश का शक:
रेखा का आरोप है कि फुरकान जानबूझकर अपनी बहन के घर छिपा हुआ था और पूरा परिवार उसके साथ था। अब उसे एहसास हुआ कि शादी के नाम पर उसके साथ एक सोची-समझी साजिश रची गई है। लगातार प्रताड़ना, डर और दबाव से टूटकर रेखा ने तनाव की हालत में मरकरी का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
• मेडिकल अपडेट:
इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार यह मरकरी प्वाइजनिंग का मामला था। रेखा दो दिन तक आईसीयू में गंभीर हालत में रही, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी स्थिति में अब लगातार सुधार हो रहा है और जल्द उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।
• पुलिस का पक्ष:
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी रेखा उर्फ रुबीना अब सिर्फ एक ही मांग कर रही है न्याय, ताकि उसकी तरह कोई और मासूम ऐसी साजिश का शिकार न बने।
बाइट: रुबीना उर्फ रेखा, पीड़िता
बाइट: सरकारी डॉक्टर, सिविल अस्पताल यमुनानगर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कर्नाटक से तीन दिन बाद झूसी लाया गया बालक मुजाहिद का शव,सफर के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने छोड़ा साथ
0
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 24, 2026 14:46:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 14:46:08Noida, Uttar Pradesh:माघ मेले में एक बार फिर आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया... सेक्टर 6 में लगी आग से पूरा शिविर जल उठा. माघ मेले में अब तक 4 बार आग लग चुकी है...
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 24, 2026 14:45:530
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 24, 2026 14:45:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 14:45:190
Report
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 24, 2026 14:37:110
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 24, 2026 14:37:000
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 24, 2026 14:36:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 24, 2026 14:36:360
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 24, 2026 14:36:220
Report
1
Report