Back
सोनीपत पुलिस ने 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गैंग को गिरफ्तार
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 28, 2026 06:17:58
Sonipat, Haryana
सोनीपत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ़्तार. विदेश में बैठे अपने बदमाशों के माध्यम से फिरौती की मांग करते थे आरोपी. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के तार विदेशों में बैठे बदमाशों से भी जुड़े हुए हैं. पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य खुलासे भी हो सके. यह गिरोह पहले लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता था, फिर उन नंबरों के जरिए वॉट्सएप अकाउंट हैक कर विदेश में बैठे अपने साथियों के माध्यम से फिरौती की मांग करता था. ओटीपी शेयर करवाकर अकाउंट पर कब्जा जमाने के बाद आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देते थे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी तक दी जाती थी. गत दिनों पहल संस्थान संचालक से भी 5 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई में हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे इस गिरोह के व्यापक नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा सकता है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था. कई बड़े और नामचीन लोगों को इस गिरोह ने निशाना बनाया था, जिससे इसका नेटवर्क काफी व्यापक माना जा रहा है. फिलहाल SUAG यूनिट सोनीपत मामले की गहराई से जांच कर रही है और भी अन्य कई खुलासे होने अभी बाकी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 07:19:110
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 28, 2026 07:19:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 28, 2026 07:18:320
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 28, 2026 07:18:180
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 07:16:320
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 28, 2026 07:16:120
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 28, 2026 07:15:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 28, 2026 07:15:510
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 28, 2026 07:15:330
Report
RSRahul shukla
FollowMar 28, 2026 07:15:150
Report
567
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 28, 2026 07:06:26429
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 28, 2026 07:06:00511
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 28, 2026 07:05:43578
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 07:05:27663
Report