Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001

भीषण हादसे में जामनगर-अमृतसर हाईवे पर थार पलटी, दो की मौत एक घायल

RVRaunak Vyas
Mar 28, 2026 07:06:00
Bikaner, Rajasthan
बीकानेर से खबर, जामनगर-अमृतसर हाईवे पर भीषण हादसा, थार गाड़ी का टायर फटने से पलटी, ओसिया और बीकानेर के बीच की घटना, दो जनों की मौके पर मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत सहित कई अधिवक्ताओं ने दिखाई तत्परता, घायलों व मृतकों को एम्बुलेंस से भिजवाया गया, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTMD. TARIQ
Mar 28, 2026 08:16:09
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है परिजनों का आरोप है कि आरोपीयों ने युवक को नशा देकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर पिटाई की है। पीड़ित युवक अधमरा हालत में किसी तरह बचकर घर पहुंचा। घटना खमरिया रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। पीड़ित के पिता शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है, जिसमें 3 लोगों पर नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि 24 मॉर्च को ग्राम पौटा का आरिफ टहलने खमरिया रेलवे स्टेशन की तरफ गया था। रास्ते में खमरिया गाव के तालिम, कैंसर, पप्पू और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर लात-घूंसे मारे और जान से मारने की धमकी दी। और बाइक पर कहीं ले जाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा है। हालांकि आरोपियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया यह वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 28, 2026 08:15:51
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद,ब्रेकिंग नगर निगम मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में नगर निगम की बजट को लेकर बैठक का आयोजन, महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है निगम सदन की बैठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा,विधायक धनेश अदलखा,विधायक सतीश फ़ागना,निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा,एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल,निगम सचिव जितेंद्र जोशी, वित्तीय नियंत्रक प्रदीप पूनिया सहित सभी जॉइंट कमिश्नर व निगम के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद । बैठक में सभी 49 पार्षद मौजूद, आज निगम के बजट पर हो रही है निगम सदन की बैठक।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 28, 2026 08:15:27
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधी ने उमेश मेहता नामक दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। उमेश मेहता ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक आया और सिगरेट व गुटखा मांगा; इसी दौरान उसने अचानक हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 28, 2026 08:09:08
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण नगर परिषद की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण क्रय - विक्रय सहकारी समिति पर अतिक्रमण करने का आरोप, नगर परिषद की टीम पहुंचे मौके पर, तहसील प्रशासन के सहयोग से कराया सीमाज्ञान, 72 घंटे में अतिक्रमण हटाने का समिति को नोटिस किया जारी, शाहपुरा के खसरा नंबर 3942/2 का है मामला एंकर ..शाहपुरा कस्बे में नगरपरिषद की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। प्रशासन अमले ने सीमाज्ञान करवाकर क्रय - विक्रय सहकारी समिति को नोटिस जारी किया। जानकारी के अनुसार शाहपुरा के समिति परिसर के पास नगर परिषद की सरकारी भूमि है। आरोप है कि शाहपुरा क्रय - विक्रय सहकारी समिति द्वारा नगरपरिषद की भूमि खसरा नंबर 3942/2 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी नगर परिषद प्रशासन को मिली तो नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तहसील प्रशासन के सहयोग से मौके पर सीमाज्ञान की कार्रवाई कराई। जांच में संबंधित भूमि नगरपरिषद की होने की पुष्टि के बाद नोटिस चस्पा कर सहकारी समिति को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नगरपरिषद आयुक्त शुभम गुप्ता ने बताया कि समिति को 72 घंटे का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगरपरिषद द्वारा मौके पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया जाएगा
123
comment0
Report
Mar 28, 2026 08:09:06
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना लाइनपार क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चंदवार गेट स्थित संत नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि यहां सुबह तड़के ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। थाना लाइनपार क्षेत्र के चंदवार गेट स्थित संत नगर इलाके में शराब के ठेके को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सुबह के समय ही ठेके के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है और कई लोग सड़कों पर खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेके के आसपास करीब 100 से 200 मीटर के दायरे में विद्यालय भी स्थित हैं, इसके बावजूद यहां शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह ठेके पर लगने वाली भीड़ और खुलेआम शराब पीने की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। निवासियों के मुताबिक इसका असर समाज और खासकर बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बेहतर वातावरण बनाया जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
143
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 08:08:54
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) रामनवमी मेले के मौके पर आज बपावर में होगा रावण दहन, रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले को दिया गया अंतिम रूप, आज रात को 8 बजे बाद होगा रावण के पुतले का दहन, रावण दहन से पूर्व निकाली जाएगी राम बारात, अधिकारियों ने बारात मार्ग का लिया जायजा, 5 बजे खड़े किए जाएंगे पुतले, भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात, कई प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे रावण दहन स्थल पर मौजूद。 इटावा – पिपल्दा 45 फीट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा इटावा पिपल्दा. कस्बे के दशहरा मैदान में शनिवार को 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन से पहले आतिशबाजी होगी। बैंडबाजे के साथ 12 से 13 झांकियों की शोभायात्रा निकलेगी। इस बार रावण का पुतला पीपल्दा के कलाकार भेरूलाल टाइटर ने तैयार किया है। शुक्रवार को उन्होंने पुतले को अंतिम रूप दिया। पुतले में तलवार हिलाने, आंखें टिमटिमाने, मुंह से आग निकालने और हंसने की भाव-भंगिमाएं रहेंगी। ये आकर्षण का केंद्र बनेंगी। रावण के पुतले तैयार करने में 8 से 10 कार्यक्रम दिन-रात कार्य कर रहे हैं मोनू बैरवा, सोनू, कन्हैया लाल आदि कार्य कर रहे हे। रामलीला अध्यक्ष सुरेन्द्र दाधीच ने बताया कि शनिवार शाम 7:30 बजे सब्जी मंडी पुढ़िया के पास रावण के पुतले दहन किया जाएगा। दहन के पहले आतिशबाजी की जाएगी। एक दर्जन से अधिक झांकियां निकाली जाएगी।
71
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 28, 2026 08:08:11
Banswara, Rajasthan:एंकर - भारत सरकार के केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री दुर्गादास ऊईके अपने एक दिवसीय बांसवाड़ा दौरे पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुचे। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उईके का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय जनजाति कार्यमंत्री दुर्गादास ऊईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहै। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने की। बैठक के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत पुरी, मनोहर पटेल, गोविंद सिंह राव, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, डूंगरपुर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बंसी कटारा, पूर्व प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा थे। बैठक में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री दुर्गादास ऊईके ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक प्रतिबद्धता राष्ट्र के लिए जिसमें सामाजिक समरसता अखंडता एकता और भावि लक्ष्य का निर्धारण इस संकल्प के साथ हो कि प्राणों को न्योछावर भी करना पड़े तो भी राष्ट्रधर्म निभाने की आवश्यकता है क्योंकि आने वाले बच्चों के लिए राष्ट्र सुरक्षित और संपन्न रह सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को यह दो कार्य आवश्यक रूप से करने चाहिए। ऊईके ने कहा की आने वाले पीढ़ी के मन और मस्तिष्क में राष्ट्र धर्म और प्रतिबद्धता का संचार सुचारू रूप से होता रहे इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किये जाते है।
209
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 28, 2026 08:07:50
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित किसी शान्ति अपार्टमेंट से एक गंभीर हादसा सामने आया है। करीब 21 वर्षीय युवक ऋषव निशांत छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवक को तुरंत धनबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि घायल युवक ऋषव निशांत, प्रोफेसर कामता प्रसाद का पुत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है और वे लगातार युवक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक छत से कैसे गिरा—यह दुर्घटना थी या कुछ और। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
171
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 28, 2026 08:07:37
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, सेल्फी के बहाने युवकों की हरकत! जलमहल क्षेत्र में घटना, पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी राजधानी जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक को गलत तरह से टच करने और सेल्फी लेने का एक और मामला सामने आया है। जलमहल क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला को घेरकर सेल्फी लेने के बहाने जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि युवकों ने महिला के साथ फोटो क्लिक करने के बहाने अभद्र व्यवहार किया और उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इस दौरान महिला उनसे बचने और वहां से निकलने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक महिला के बेहद करीब आकर उसके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक युवक महिला के गले में हाथ डालकर उसे अपनी तरफ खींचता दिख रहा है, जिससे महिला असहज होकर वहां से निकलने की कोशिश करती है।पूरे मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। SHO हेमंत जनागल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। साइबर सेल की मदद से वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है。
62
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 28, 2026 08:07:09
Baran, Rajasthan:बिजली विभाग की राजस्व वसूली करने गए तकनीकी कर्मचारी को पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठे बारां केområdet મોટपुर में बिजली विभाग के मोठपुर जीएसएस पर कार्यरत तकनीकी कर्मचारी पर हमले और पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने के विरोध में विभाग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। तकनीकी कर्मचारी दिनेश कुशवाह विभागीय आदेशानुसार बकाया राजस्व वसूली के कार्य से क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान सुनील शर्मा और उनके 6-7 अन्य साथियों ने दिनेश कुशवाह के साथ अभद्रता की और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान राजकार्य में बाधा पहुँचाते हुए उनके साथ मारपीट की गई, जिससे विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित कर्मचारी और उनके साथियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन थानेदार द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली और दोषियों को संरक्षण देने के विरोध में समस्त विद्युत कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज होकर सभी कर्मचारी Biggest GSS पर धरने पर बैठ गए हैं।
208
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 28, 2026 08:06:59
Noida, Uttar Pradesh:
111
comment0
Report
Advertisement
Back to top