Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonipat131001

सोनीपत में हाई अलर्ट: लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई

JRJAIDEEP RATHEE
Nov 11, 2025 08:17:52
Sonipat, Haryana
लाल किला के पास हुए धमाके के बाद सोनीपत में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी सोनीपत दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की घटना के बाद सोनीपत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं और जिलेभर में पुलिस ने गश्त तेज़ कर दी है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन पर आने-जाने वाली प्रत्येक गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को समय रहते पकड़ा जा सके। जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि फिलहाल सोनीपट में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अब तक किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। हर यात्री की निगरानी की जा रही है और स्टेशन परिसर में तैनात जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें। यदि रेलवे स्टेशन या उसके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाने या रेलवे पुलिस को सूचित करें। सोनीपत प्रशासन ने कहा है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Nov 11, 2025 09:49:09
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद की मसेनी में हवा भरने वाला कंप्रेसर सिलेंडर एक की हालत नाजुक फर्रुखाबाद की मसेनी इलाके में एक टायर की दुकान पर बड़ा हादसा हो गया। हवा भरने वाले कंप्रेसर सिलेंडर में धमाका होने से एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब दुकान पर टायर में हवा भरी जा रही थी। अचानक कंप्रेसर टैंक में अत्यधिक दबाव बन गया और सिलेंडर फट गया। धमाके से शिवम नामक कारीगर बुरी तरह झुलस गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। दुकान में टायर लगाने, एयर प्रेशर चेक करने और व्हील बैलेंसिंग की व्यवस्था थी, मगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। न तो प्रेशर गेज की नियमित जांच होती थी, न ही वॉल्व सिस्टम सुरक्षित था। यही लापरवाही अब जानलेवा साबित हो गई अचानक इतना बड़ा धमाका हुआ कि सब लोग भागकर बाहर निकले। बाद में देखा तो सिलेंडर के टुकड़े चारों तरफ फैले थे।” यह हादसा एक चेतावनी भी है कि कैसे औद्योगिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी छोटी दुकानों में आम है। जिला प्रशासन और श्रम विभाग के लिए यह समय है कि वे ऐसे वर्कशॉप्स की जांच करें—ताकि कोई और शिवम इस लापरवाही की कीमत अपनी जान से न चुकाए。
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Nov 11, 2025 09:48:58
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, कल शाम दिल्ली लाल किले के सामने हुए कार में विस्फोट के बाद भारत नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर जिला हाई अलर्ट पर है। भारत नेपाल सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सीमा तैनात एसएसबी के जवान हर आने जाने वाले पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। हर आने जाने वाले की सघन तलाशी के अभी बाद ही उन्हें यहां से जाने या यहां प्रवेश करने दिया जा रहा है। हालांकि भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवान हमेशा ही सतर्क रहते हैं लेकिन इस घटना के बाद और भी मुस्तैद हो गए हैं। 68 किलोमीटर की खुली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अपनी पैनी निगाहें बनाए हुए हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं。
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 09:48:00
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 11, 2025 09:46:17
Noida, Uttar Pradesh:श्री बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड का रहस्य जनश्रुतियों के अनुसार, शंकराचार्य के स्वप्न में भगवान बद्रीनाथ की मूर्ति नारद कुंड में दिखाई दी थी। वहाँ से मिली मूर्ति अलकनंदा नदी के किनारे और बद्रीनाथ मंदिर के ठीक नीचे स्थित गरुड़ गुफा में रखा गया था। मूर्ति को रखने के बाद दिव्य अग्नि प्रज्वलित हुई और साथ ही गुफा में तप्त कुंड भी उत्पन्न हुआ। आज भी तप्त कुंड गरुड़ गुफा में मौजूद है, लेकिन चारों ओर शिलाओं से घिरा होने के कारण आम जन उसे देख नहीं पाते हैं। इस दिव्य तप्त कुंड के जल से ही भगवान श्री नारायण की मूर्ति को स्नान कराया जाता है। तथा इसी तप्त कुंड से ही बद्रीनाथ क्षेत्र में स्थित अन्य तप्त कुंडों में जल प्रवाहित होता है। इन तप्त कुंडों में श्रद्धालु स्नान करने के बाद गरुड़ गुफा में जाकर दिव्य कुंड के जल से घिसे चंदन का लेप अपने माथे पर धारण करके भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन करने जाते हैं। आज भी यह दिव्यकुंड गरुड़ गुफा में मौजूद है और दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में हर मौसम में इस कुंड का जल एक समान गर्म रहता है, जबकि बद्रीनाथ मंदिर छ: महीने बर्फ से ढका रहता है, तब भी जल एक समान गर्म रहता है। लेकिन आज तक इस कुंड के जल का उद्गम का पता नहीं चल पाया है। आज भी इस स्थान पर तपस्वी कठिन सूर्या साधना और नारायण साधना करते हैं。
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 11, 2025 09:45:29
Jaipur, Rajasthan:एक शहर–एक निगम का मॉडल… लेकिन सिस्टम में अब भी दो हिस्से। एकीकृत नगर निगम जयपुर अब चलेगा दो पार्ट में-पार्ट-1 और पार्ट-2, एकीकृत निगम फिर भी ‘विभाजित’ मोड में काम करेगा। ग्रेटर और हैरिटेज का नाम भले खत्म, लेकिन व्यवस्था वही पुरानी। प्रशासनिक सुविधा के नाम पर निगम को बांटा गया दो हिस्सों में। पूर्व ग्रेटर को कहा जाएगा पार्ट-1, पूर्व हैरिटेज बनेगा पार्ट-2, आदेश तक दोनों हिस्से अलग-अलग काम करेंगे, अलग अधिकारी के जरिए फाइलें चलेंगी। पार्ट-1 की फाइलें जाएंगी अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र बंसल के जरिए। पार्ट-2 की पत्रावलियां जाएंगी अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के माध्यम से। यदि दोनों पार्ट से जुड़ा कोई संयुक्त आदेश होगा, तो फाइल जाएगी पार्ट-1 के रास्ते। एकीकृत निगम के बावजूद दो एडिशनल कमिश्नर, दो सिस्टम और दो चैनल ऑफ कम्युनिकेशन। अंदरखाने चर्चा-सिस्टम नहीं हुआ मर्ज, बस बोर्ड बदल गया। अफसरों को मिला नया टाइटल-पार्ट-1” और “पार्ट-2” अधिकारी। निगम में फाइलों की आवाजाही अब दो चैनल से-एकीकरण के बाद भी बंटवारा बरकरार। निगम मुख्यालय में कर्मचारी बोले—“नाम बदल गया, काम वही दो-दो रास्तों से। निगम प्रशासन का दावा-यह सिर्फ अस्थायी व्यवस्था”, लेकिन अंदरूनी असमंजस बरकरार।
0
comment0
Report

NPNishit Pancholi
Nov 11, 2025 09:40:52
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 09:40:46
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 11, 2025 09:40:21
Khordha, Odisha:କଟକ:- ସଦର ବ୍ଲକର ପରମହଂସ ଗ୍ରାମ ପଞ୍ଚାୟତ ର ରାଜହଂସ ଠାରେ କୃଷି ମନ୍ତ୍ରୀ କ୍ଷେତ ପରିଦର୍ଶନ କରିବା ସହିତ ଚାଷୀ ମାନଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ। କୃଷି ଏବଂ କୃଷକର ବିକାଶ ପାଇଁ କ୍ଷେତ କୁ ଯିବାକୁ ପଡିବ। କୃଷକ ମାନଙ୍କୁ ଭଗବାନ ବୋଲି ଗଣନା କରାଯାଏ । କ୍ଷେତ ରେ ପନିପରିବା ଚାଷ କଲାବେଳେ ପୋକ ଲାଗି ବହୁ ଚାଷୀ ଙ୍କ କ୍ଷୟ କ୍ଷତି ହେଉଛି। ତେଣୁ ସରକାର କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦେବାପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଅଛନ୍ତି। ପନିପରିବା ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ଧାନ ଚାଷ ଉପରେ ସରକାର ଗୁରୁତ୍ବ ଦେଉଛନ୍ତି। ସେହି ଭଳି କୋବି ଚାଷকri ଚାଷୀ ମାନେ ପାଉଥିବା ତିନି ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ରୁ ଚାରି ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା କୁ ବୃଦ୍ଧି ପାଇଁ ପ୍ରୟାସ ଜାରି ରହିଛି। ସୋଲାର ପଦ୍ଧତି କୁ କାର୍ଯ୍ୟ କାରୀ କରାଗଲେ ଚାଷୀ ମାନେ ବହୁ ପରିମାଣରେ ଉପ କୃତ ହୋଇ ପାରିବେ ବୋଲି ମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ଏహି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ରାଜ୍ୟ କୃଷି ମନ୍ତ୍ରୀ କନକ ବର୍ଦ୍ଧନ ସିଂହଦେଓ ଙ୍କ ସମେତ ଆଇ ସି ଆର୍ ଡିଡିଜੀ ଡି କେ ଯାଦବ, ଧାନ ଗବେଷଣା କେନ୍ଦ୍ର ର ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ଜି ଏ କେ କୁମାର, ଡକ୍ଟର ଏସ ଡି ମହାପାତ୍ର ଙ୍କ ସମେତ ବହୁ କୃଷି ବୈଜ୍ଞାନିକ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ ।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Nov 11, 2025 09:40:07
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - धार्मिक स्थल हटाए जाने पर बजरंग दल का बवाल, भट्टा मोहल्ला में चक्का जाम, टायर जलाकर किया प्रदर्शन! एंकर - कटनी में धार्मिक स्थल हटाए जाने को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क उठे। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ला इलाके में कार्यकर्ताओं ने मेन सड़क पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। रेल लाइन के किनारे बने एक धार्मिक स्थल को रेलवे के ठेकेदार द्वारा तोड़कर मलबा फेंक दिया गया, के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल, रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 7 दिनों के भीतर धार्मिक स्थल को पुनः निर्मित कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नज़र बनाए रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top