131301
सोनीपत में मुंडलाना चौकी के सामने ही बदमाशो ने दिया लूट की वारदात को अंजाम
Gohana, Haryana:सोनीपत में गोहाना-रोहतक नेशनल हाइवे पर मुंडलाना चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैटरी दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दें कि देर रात 3 बदमाशों ने युवक से मारपीट की और 32 हजार रुपए लूट लिए। वहीं सोनीपत पुलिस ने शिकायत पर लूट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CBI ने धनबाद में CISF अफसर के घर से सोना-नकद बरामद कर रिश्वत का पर्दाफाश
Dhanbad, Jharkhand:एंकर सीबीआई कार्रवाई के बाद धनबाद में घर की तलाशी 48,400 रुपये रिश्वत लेते दो CISF अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम ने धनसार थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित CISF अधिकारी सुमित सिंह के पुश्तैनी आवास को जांच में लाखों बरामद बताया जा रहा है कि करीब दोपहर दो बजे से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने सुमित सिंह के आवाससीबीआई तलाशी करने पहुंची सूत्रों के अनुसार, टीम को घर में प्रवेश करने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। तलाशी के दौरान सीबीआई ने नगद राशि और सोने के आभूषण बरामद किए, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई।सूत्रों की मानें तो तलाशी के दौरान आवास से करीब 10 लाख रुपये नकद और लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी सीबीआई की ओर से नहीं की गई है।रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम गिरफ्तार CISF अधिकारी सुमित सिंह को अपने साथ ले गई। मामले में रिश्वत लेने वाले दोनों अधिकारियों की भूमिका और बरामद संपत्ति को लेकर सीबीआई की जांच जारी है।0
0
Report
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सौगात, मुफ्त बस यात्रा4
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, जितिन प्रसाद ने किया तूफानी दौरा। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दिए जाने से बुजुर्ग महिलाओं में खुशी की लहर है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ के तहत शुरू की गई इस सुविधा को महिलाओं ने सरकार की ओर से सम्मान और राहत की बड़ी सौगात बताया। गुरुवार को बहेड़ी रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंची महिलाओं ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुफ्त यात्रा की सुविधा से उन्हें धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे यात्रा पर होने वाला आर्थिक खर्च भी कम होगा। इसी दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता बहेड़ी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और बसों में सफर कर रहीं माताओं एवं बहनों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं और किसी प्रकार की परेशानी के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने योजना को उपयोगी बताते हुए इसे रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से मिला सम्मान बताया। राहुल गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की पहल मातृशक्ति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर जवाहरपुर और राजू नगला में जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनसंवाद के बाद जितिन प्रसाद ने पूर्व सभासद विकास गुप्ता के साथ स्वर्गीय राकेश सक्सेना के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, सुरेश गंगवार, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बृजेश कुर्मी, आसेराम गंगवार, कुंवर सेन मौर्य, ललित शर्मा, सभासद सचिन प्रजापति, रूप किशोर, सरदार मेजर सिंह, महेश शर्मा, ओमवीर सिंह, दिनकर गुप्ता, दिनेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Mehandipur Balaji महंत की पट्टाभिषेक पंचम वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक आयोजन
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेंहदीपुर बालाजी महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के पट्टाभिषेक पंचम वर्षगांठ पर भव्य आयोजन ऋषिकेश के जानकी झूला स्थित वेद निकेतन आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन पट्टाभिषेक की पंचम वर्षगांठ पर पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने महंत महाराज का शॉल, माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन महंत महाराज ने पांच वर्षों की सेवा यात्रा में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा को बनाया प्रमुख आधार पार्थिवेश्वर चिंतामणि महायज्ञ के साथ विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए हो रहे धार्मिक अनुष्ठान बालाजी महाराज और महंत महाराज के जयकारों से गूंजा वेद निकेतन आश्रम योग नगरी ऋषिकेश के जानकी झूला स्थित वेद निकेतन आश्रम में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के पट्टाभिषेक की पंचम वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महंत की गद्दी पर आसीन हुए पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्माओं, महंतों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने महंत महाराज का शॉल, दुपट्टा व माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। वेद निकेतन आश्रम में चल रहे पार्थिवेश्वर चिंतामणि महायज्ञ के साथ विश्व शांति, मानव कल्याण और लोक मंगल की कामना को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।पट्टाभिषेक की पांचवीं वर्षगांठ पर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के पिछले पांच वर्षों के सेवा कार्य भी चर्चा का केंद्र रहे। उन्होंने पांच प्रमुख सेवाओं को केंद्र में रखकर निस्वार्थ भाव से समाज एवं सनातन परंपरा की सेवा को आगे बढ़ाया। मेहंदीपुर बालाजी में संस्कृत भाषा के संरक्षण और बालकों में अच्छे संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से महंत महाराज द्वारा रामेष्ठ वेद गुरुकुलम की स्थापना की गई। वहीं एमएनपी आयुर्वेद औषधालय एवं रिसर्च सेंटर के माध्यम से बालाजी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज बालिका शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, अग्नि पीड़ितों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी निरंतर सेवा कार्य करते रहे हैं। मेहंदीपुर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन राजभोग प्रसादी और भंडारे की सेवा भी अनवरत जारी है। वर्षगांठ कार्यक्रम के अवसर पर महंत महाराज द्वारा मेहंदीपुर बालाजी के पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए 21 किलो उन्नत बीज डलवाए गए। पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। पट्टाभिषेक की पंचम वर्षगांठ का यह आयोजन संतों के आशीर्वाद, धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा संकल्प के साथ महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज की पांच वर्ष की आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा यात्रा का प्रमुख पड़ाव बना।0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह ने शिक्षक वर्ग-2/3 की पदवृद्धि के समर्थन में भूख हड़ताल की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2 और 3 के शिक्षकों की पद वृद्धि की मांग का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का किया समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र शिक्षक भर्ती के रिक्त पद बढ़ाने की मांग का किया समर्थन वर्ग-2 में 14,200 और वर्ग-3 में 11,911 पद बढ़ाने की मांग दोनों वर्गो में 25-25 हजार पद करने की मांग शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लिखा सरकार को पत्र मांग पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर से 24 घंटे की भूख हड़ताल की चेतावनी दिग्विजय बोले- पात्र अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल कर नियुक्ति दी जाए0
0
Report
Mandvi हत्या: निधि पटेल का मोबाइल पानी की टंकी से मिला, पुलिस जांच तेज
Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લામાંાં માંડવીના ગોદાવાડી ગામે થયેલા લૂંટ વિથ મર્ડર કેસમાં પોલીસને મહત્વની કડી હાથ લાગી છે. ગુમ થયેલો 22 વર્ષીય યુવતી નિધિ પટેલનો મોબાઈલ બે દિવસ પછી ઘર Clean Water Tank માંથી મળી આવ્યો છે. મોબાઈલ બંધ હાલતમાં મળી આવતા તેને કબજે કરી વધુ તપાસ હાથ ધરાઈ છે. મોબાઈલ ફરી ચાલુ થતાં હત્યાના કેસમાં અનેક મહત્વના રાજ ખુલવા શક્યતા દેખાઈ છે. ગોદાવાડી ગામમાં નિધિ પટેલની હત્યા બાદ ગુમ થયેલો મોબાઈલ આખરે મળી આવ્યો છે. ઘરની નાની પાણીની ટાંકીમાંથી મોબાઈલ ફોન મળી આવતાં પોલીસ ચોંકી ગઇ હતી. મોબાઈલ બંધ હોવાથી કબજે કરી ફરી ચલાવવામાં આવી રહ્યો છે. મોબાઈલમાંથી મળતી માહિતી તપાસ માટે મહત્વની કડી બની શકે છે. આ કેસમાં હવે નજીકની વ્યક્તિની સંડોવણી હોવાની આશંકા વ્યક્ત થઈ રહી છે. માતા-પિતા ધાર્મિક યાત્રાએ ગયા હતા ત્યારે0
0
Report
पालनपुर के चंदीसर-दान्तीवाड़ा रोड पर परिवारिक विवाद के चलते युवक पर हमला, वीडियो वायरल
Palanpur, Gujarat:પણાસકાંઠા ... પાલનપુરના ચંડીસર - દાંતીવાડા રોડ પર મારામારીઓનો વીડિયો વાયરલ.. કૌટુંબિક સગામાં છૂટાછેડાની અદાવતને મામલે થયું હુમલો.. દાંતીવાડાના રામસીડા ગામના યુવક ઉપર પાલનપુરના શખ્શોએ lakdi અને dhoka વડે કર્યો જીવલેણ હુમલો.. ગાડી ઉભી રખાવીને યુવક ઉપર કરેલા હુમલાનો વીડિયો સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ... કારમાં સવાર શખ્સોએ રસ્તા વચ્ચે ગાડી ઉભી રાખાવી યુવક ઉપર કર્યો હુમલો... યુવક ઉપર હુમલો કરનાર શખ્સો વિરુદ્ધ ગઢ પોલીસ મથકે ફરિયાદ દાખલ કરવાની તજવીજ હાથ ધરાઈ...0
0
Report
Advertisement
वर्दी का फर्ज और मासूमों का प्यार! 👮♂️✨ PKS पब्लिक
Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट: भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर पी.के.एस. पब्लिक स्कूल ने सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश की। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से तैयार हैंडमेड (हस्तनिर्मित) राखियों के साथ चिरैयाकोट नगर में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों, बैंक कर्मचारियों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों को रक्षासूत्र बाँधकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। ड्यूटी पर तैनात रक्षकों को महसूस कराया 'घर जैसा अपनत्व' घर-परिवार से दूर रहकर 24 घंटे जनता की सुरक्षा में तैनात थाना चिरैयाकोट के पुलिसकर्मियों को जब मासूम बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखियाँ बाँधीं, तो वर्दीधारी जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके अलावा विद्यार्थियों ने HDFC बैंक व यियन बैंक के स्टाफ, शांति हड्डी अस्पताल, अखिलेश डेंटल क्लिनिक, हिमांशु क्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मियों तथा मौर्या मोबाइल के संचालक श्री सुनील मौर्य व समाजसेवी श्री श्रीनिवास गुप्ता सहित कई प्रमुख हस्तियों को राखी बाँधकर उनसे सुरक्षा और आशीर्वाद का वचन लिया। विद्यालय की एक अनुकरणीय सोच विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, कृतज्ञता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का संचार करना है। यह प्रयास उन सभी कर्मयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने का जरिया बना, जो अपनों से दूर रहकर नगर की सुरक्षा, स्वास्थ्य और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं।0
0
Report
खारघर में ठाकरे गट बनाम भाजपा पदाधिकारी की भिड़ंत, गिरफ्तारियाँ शुरू
Navi Mumbai, Maharashtra:खारघर मध्ये ठाकरे गट आणि भाजपा पदाधिकारी आमने सामने. भाजपा पदाधिकाऱ्यांनी SIR चे मतदारांनी भरलेले फॉर्म झेरॉक्स करण्यासाठी दिले होते. याची माहिती मिळताच शिवसेना ठाकरे गट पदाधिकारी यांनी झेरॉक्स दुकानात भाजपा पदाधिकाऱ्यांना रंगेहात पकडले. यावेळी पळून जाण्याचा प्रयत्न करणाऱ्या भाजपा पदाधिकाऱ्य आणि शिवसेना ठाकरे गटाच्या पदाधिकाऱ्यांमध्ये झटापट झालेय. खारघर पोलीसांनी सदर भाजप पदाधिकाऱ्याला ताब्यात घेतले असून अधिक तपास सुरु आहे. याबाबत खारघर पोलीस ठाण्यात कॉग्रेस ,शिवसेना सर्व पदाधिकारी उपस्थित असून गुन्हा दाखल करण्याची मागणी केली आहे0
0
Report
सड़क किनारे मिक्सचर मशीन ठीक कर रहे मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक की मौत, चार घायल।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर/ गागलहेड़ी : थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में अम्बुजा सीमेंट गोदाम के पास सड़क किनारे लैंटर मिक्सचर मशीन को ठीक कर रहे चार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि लैंटर मिक्सचर मशीन खराब हो गई थी जिसके चलते इमरान, सादाब, कुर्बान और भोट्टू सड़क किनारे खड़े होकर मशीन को ठीक कर रहे थे इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हो गए और एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख,पुकार मच गई आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी।0
0
Report
Advertisement
बस्तर में मां दंतेश्वरी को राखी अर्पण, परंपरा का अद्वितीय दृष्टांत
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर: - बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से जुड़ी कई ऐसी परंपराएं हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं… और जिनमें बस्तर की अनूठी संस्कृति और गहरी आस्था की झलक देखने को मिलती है। बस्तर दशहरा की अनोखी रस्म हो… या फिर फाल्गुन मड़ई की परंपरा… इन सबके बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको मां दंतेश्वरी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी को राखी चढ़ाई जाती है。 जी हां… भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन से पहले, मां दंतेश्वरी को कच्चे धागे से बनी राखी अर्पित करने की यह अनूठी परंपरा आज भी निभाई जाती है。 हर साल मंदिर के पुजारी और सेवादार पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां दंतेश्वरी को यह राखी चढ़ाते हैं。 स्थानीय मान्यता और आस्था के अनुसार, रक्षाबंधन से पहले माता को राखी अर्पित करना भाई-बहन के पवित्र स्नेह और रक्षा के इस पर्व को देवी के चरणों में समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है。 मंदिर में जब यह रस्म निभाई जाती है, तो श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और आस्था का अलग ही माहौल देखने को मिलता है यह परंपरा सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं… बल्कि बस्तर की उस सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जिसे पीढ़ियों से श्रद्धा और विश्वास के साथ संजोकर रखा गया है。0
0
Report
गोंडा: पूर्व SDM विश्वामित्र सिंह समेत 8 के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में मुकदमा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में तरबगंज थाने में शत्रु संपत्ति में हुए फर्जीवाड़े को लेकर कोर्ट के आदेश पर 20 अगस्त को आठ लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे में पूर्व एसडीएम विश्वामित्र सिंह का नाम छूट गया था। ऐसे में तरबगंज थाने की पुलिस द्वारा 26 अगस्त को पूर्व एसडीएम विश्वामित्र सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करते हुए इस पूरे मुकदमे में विश्वामित्र सिंह का भी नाम बढ़ाया गया है। मुकदमे में नाम बढ़ाए जाने और मुकदमा दर्ज होने की जानकारी आज वादी मुकदमा को गुरुवार देर शाम 8:00 बजे के करीब विवेचक द्वारा दी गई है। तरबगंज थाने में बीते 20 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर अजय कुमार पांडे और राजू सिंह ने तहरीर देकर तरबगंज तहसील में तैनात आर.आर. के,तत्कालीन हल्का लेखपाल इसके साथ ही साथ स्वामी नाथ,ओमप्रकाश,नरसिंह, रामदयाल तिवारी, राजेश कुमार और गीता देवी के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करते समय पूर्वी एसडीएम विश्वामित्र सिंह का नाम छूट गया था। पूर्व एसडीएम विश्वामित्र सिंह और इन लोगों पर आरोप है कि तरबगंज तहसील क्षेत्र के गौहानी गांव में 0.138 हेक्टेयर भूमि मूल रूप से ऐसे परिवार के नाम दर्ज थी जो वर्ष 1945 से पहले पाकिस्तान चला गया था। यह भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज होनी चाहिए थी,लेकिन चकबंदी के बाद कथित कूटरचना,धोखाधड़ी और राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर इसे कुछ लोगों के नाम दर्ज करा दिया गया। बाद में भूमि की बिक्री कर उस पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। सुनवाई के बाद सीजेएम ने तत्कालीन एसडीएम तरबगंज विश्वमित्र सिंह,तहसील के तत्कालीन आरआरके,गौहनी के तत्कालीन हल्का लेखपाल तथा स्वामीनाथ,ओमप्रकाश, रामदयाल,राजेश कुमार और गीता देवी के खिलाफ मुकदमा का आदेश दिया था。0
0
Report
झांसी के धायपुरा में बाढ़ ने छह ग्रामीणों को फंसाया, सेना-एसडीएम ने रेस्क्यू किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के तहसील मऊरानीपुर के ग्राम धायपुरा से नकली कुरार नदी की जलस्तर लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ गया। अचानक नदी में पानी आ जाने से बीच टापू पर दो महिला समेत 6 ग्रामीण फस गए। दिन भर से नदी में फंसे होने की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार, पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंचे और रात के समय पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने मोटरबोट की मदद से नदी के बीचों-बीच फंसे दो महिलाएं और 4 पुरुषों को सकुशल बाहर निकाला गया। तब जाकर ग्रामीणों के अलावा तहसील प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में भतीजे की मारपीट से चाचा की हत्या, आरोपी फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में भतीजे से हो रही मारपीट का विरोध करना एक चाचा को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा की नशे में धुत युवक ने लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र के बसंतपुर गांव का है। दरअसल, देहरादून में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले 45 वर्षीय रामपाल रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव बसंतपुर आए हुए थे। बीती शाम रामपाल अपने बेटे शिव कुमार के साथ घर के लिए रेता-बजरी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके भतीजे सूरज का गांव के ही अमित से विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होता देख रामपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि नशे में धुत अमित ने लोहे की सरिया से रामपाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरिया के हमले में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची न्यूरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। बाइट :- नताशा गोयल, सीओ सदर पीलीभीत0
0
Report
अग्रवाल समाज के शिरोमणि परम डेयरी के एमडी डॉ राजीव अग्रवाल के जन्मदिन पर जुटे गणमान्य ।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: परम डेयरी के एमडी अग्रवाल समाज के शिरोमणि डॉ.राजीव अग्रवाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन। व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनील देशभक्त,मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, युवा समाजसेवी रिंकू मित्तल, अनुज अग्रवाल सर्राफ, शारिक आजाद आदि के साथ केक काटा। उधमियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं। इस अवसर पर युगल गोस्वामी, मनोज सिंह,अमित भारद्वाज, नीरज जिंदल,अजीत सिंह,राजीव अग्रवाल, पत्रकार राहुल सक्सेना, सौरभ शर्मा, संदीप तायल आदि रहे मौजूद ।0
0
Report
पिहोवा में कचरा उठाने पर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच तनाव, 45 हिरासत में
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- जिले के पिहोवा में जमा कचरे के उठान को लेकर गुरुवार को प्रशासन और आंदोलनरत सफाई कर्मचारी आमने-सामने हो गए। शहर के सरकारी बॉयज स्कूल के सामने पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठाना शुरू किया तो इसकी सूचना मिलते ही धरना स्थल से सफाई कर्मचारी मौके के लिए निकल पड़े। रास्ते में उन्हें कूड़ा उठाकर ले जा रही ट्रॉली दिखाई दी। कर्मचारियों ने ट्रॉली को रोककर उसे खाली करवा दिया। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने विरोध कर रहे 45 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को रोकने की कोशिश करते कर्मी। ढाई घंटे बैठाकर रखा कर्मचारियों को Polizei ने रोडवेज की बस में बैठाकर करीब ढाई घंटे तक अपनी हिरासत में रखा। कचरा उठाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल के सामने सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेर हटवाए गए。 पता चलते ही निकले कर्मचारी सफाई कर्मचारों को पता चला कि प्रशासन स्कूल के सामने से कूड़ा उठवा रहा है तो धरना स्थल से कई कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कूड़े से भरी ट्रॉली दिखाई दी। कर्मचारियों ने ट्रॉली को कैथल रोड पर ले जाकर उसमें पड़ा कूड़ा खाली करवा दिया। फिर उन्होंने सरकारी स्कूल के पास पहुंचकर कूड़ा उठाने का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने 45 सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया। सहमति के बाद भी नोटिफिकेशन नहीं कर्मचारी नेता राजकुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। आरोप लगाया कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उनका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे。 शहर में जमा कचरा हटाना जरूरी वहीं, प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। पुलिस बल की तैनाती के बीच सरकारी स्कूल के सामने कई दिनों से जमा कचरे को हटवाया गया। कचरा उठने के बाद सड़क साफ हुई और आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी से राहत मिली。 उधर, थाना सिटी पिहोवा थाने के SHO सुनील वत्स ने बताया कि हंगामे को देखते हुए पहले ही बंदोबस्त किए गए थे। विरोध कर रहे 45 कर्मियों को पुलिस ने डिटेन किया था। करीब ढाई घंटे बाद उनको छोड़ दिया। बाइट :- सुनील वत्स SHO थाना सिटी पिहोवा बाइट :-ड्यूटी मजिस्ट्रेट बाइट :- सफाई कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
