icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

KGMU हॉस्टल में मांस पर रोक पर कांग्रेस के अंशू अवस्थी का तंजदार हमला

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: KGMU द्वारा वहां के हॉस्टल में मांस बनाने की रोक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का बयान किसी के खान - पान और रहन सहन को नियंत्रित करने का भाजपा को कोई अधिकार नही, ये फैसला तानाशाही वाला है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा सरकार ने भारत को दुनिया में नंबर वन मांस निर्यातक बना और दादागिरी कर रहे छात्रों के मांस खाने पर - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी सरकार के विधायक & मंत्री मांस निर्यात का व्यापार कर रहे और देश के अन्दर लोगों को रोका जा रहा ये अग्रेजों वाली नीति है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस तानाशाही है भाजपा सरकार और के.जी.एम.यू. प्रशासन की, किसी के रहन-सहन, खान - पान पर रोक लगाने का बीजेपी RSS को कोई अधिकार नही, यह पूरी तरह से असंवैधानिक है, - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा के नेता पहले अपने नेताओं से सवाल क्यों नहीं करते कि असम के मुख्यमंत्री कहते हैं कि गौमांस घर में काट कर खाओ ,- अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा के केंद्रीय मंत्री किरण रिजू कहते हैं कि मैं गौमांस खाता हूं, मुझे कोई रोक नही सकता - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीवर सफाई: नोएडा प्राधिकरण ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ब्लैकलिस्टिंग शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत पर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, ठेकेदार पर मुकदमा नोएडा के गेझा गांव के पास सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मी शिवा की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने, उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही एक संविदा अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 14 जुलाई को जलखंड-3 क्षेत्र के सेक्टर-93बी और गेझा गांव के पास टी-पॉइंट पर गहरी सीवर लाइन की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाईकर्मी शिवा सुरक्षा बेल्ट, ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ सीवर में उतरे थे। सफाई के दौरान जब फील्ड स्टाफ ने उन्हें ऊपर खींचने का प्रयास किया तो वह सीवर के अंदर मौजूद तारों में फंस गए। इसके बाद पुलिस और फायर सर्विस की मदद से तत्काल रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा कि यह कार्य ठेकेदार M/s Shivji Constructions Co. के माध्यम से कराया जा रहा था। घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने, उसे ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित अवर अभियंता (संविदा) राकेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा संबंधित प्रबंधक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि तथा वरिष्ठ प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि मृतक सफाईकर्मी के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दनकौर, ग्रेटर नोएडा: विदेशी नागरिकों के वीडियो में 14वीं मंजिल से उतरता युवक वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-22डी की एक आवासीय सोसायटी में रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ, जिसमें एक विदेशी मूल का युवक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से बालकनी के सहारे नीचे उतरता दिखाई दे रहा है। सोसायटी के कुछ निवासियों का दावा है कि युवक ने यह कदम पुलिस और एलआईयू के सत्यापन अभियान से बचने के लिए उठाया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं हुई है हालांकि उसे विदेशी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है,
0
0
Report

गढ़वा के चूतरु हाई स्कूल के रास्ते पर कब्जे के खिलाफ छात्र सड़क जाम

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे पढ़ाई छोड़ सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आंदोलन का रास्ता चुना, तीन घंटे तक सड़क जाम किया. विद्यालय का रास्ता कब्ज़ाने पर आक्रोषित हुए बच्चे. रंका थाना क्षेत्र के चूतरु हाई स्कूल की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दूसरे पक्ष द्वारा हल जोतने और विद्यालय के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप सामने आया है. इस घटना से आक्रोशित स्कूली छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि विद्यालय परिसर से सटी जमीन को खेत के रूप में जोत दिया गया है, जिससे स्कूल का रास्ता प्रभावित हो गया है. छात्रों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय का आवागमन बाधित हो जाएगा, जिससे पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. पुलिस और प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से जानकारी ली और भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है. एसडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी; यदि कब्जे की पुष्टि हो तो कब्जा हटाने और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top