icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow21 Jun 2024, 06:55 am

जब तक एसवाईएल का समाधान नहीं होगा तब तक दिल्ली को एक घूंट भी पानी हरियाणा सरकार को नहीं देना चाहिए

Sonipat, Haryana:

सोनीपत लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक्शन में INLD नेता अभय सिंह चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। INLD की लोकसभा चुनावों में हार पर उन्होंने कहा कि लोकसभा नेशनल स्तर के मुद्दों पर लड़ा गया। जहां इंडि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य NDA को सत्ता से हटाना था। हम आगामी चुनावों में हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे। दिल्ली में पानी की किल्लत पर उन्होंने आप सरकार पर तंज कसा कि जब तक SYL का समाधान नहीं होगा तब तक एक घूंट पानी भी हरियाणा को नहीं देना चाहिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या में नवरात्र से दीपोत्सव तक सुरक्षा तैयारी तेज, प्रशासन सजग कदम उठाए

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि नवरात्र के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गोंडा और बस्ती समेत आसपास के जनपदों से भी प्रतिमाएं नया घाट पहुंचती हैं। सरयू में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने कहा कि फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता नवरात्र और दशहरा के आयोजन को सकुशल संपन्न कराना है। इसके बाद दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अलग से बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव को उसकी परंपरागत दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। हनुमानगढ़ी, राम मंदिर, देवकाली सहित प्रमुख मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन में आधुनिक मीटिंग हॉल तैयार करने के लिए एसएसपी और उनकी टीम की सराहना भी की।
0
0
Report

भूपेंदर चौधरी के बयान से राजनीतिक तकरार: कांग्रेस, संविधान और आंतरिक चर्चा पर केंद्रित सीधी कार्रवाई

Moradabad, Uttar Pradesh:कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे दी याचिका में कमियाँ निकलने पर यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बयान, देश की न्यायपालिका मे हम सबका विश्वास, न्यायपालिका के निर्णय का भाजपा और हमारी सरकारे उसका पालन करती है, जैसा कांग्रेस का व्यवहार है और कांग्रेस भीड़तंत्र के सामने संविधान को दबाना चाहती है, देश की जनता कांग्रेस के चरित्र को समझ चुकी, नेगेटिव और नकारात्मक एजेंडा, देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का कांग्रेस का एजेंडा है वो सफल नहीं होगा। CEC को लेकर राहुल गांधी के विपक्षी सांसदों संग चाय पर चर्चा पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, ये उनका आतंरिक विषय वो चर्चा कर सकते हैं, लेकिन देश संविधान के हिसाब से चलेगा, हमारे यहाँ संवैधानिक संस्थाएं है और भारत निर्वाचन आयोग भी संवैधानिक संस्था, वो संवैधानिक दायरे मे रहकर अपने काम कर रही। राहुल गांधी की लगातार महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की वीडियो वायरल होने पर भूपेंद्र चौधरी का हमला, ये लोग अराजक है यह अभी उसी विरासत को आगे बढ़ाने में लगे है, इन्हे लगता है हम राजा है हमारे बाप दादा राजा थे और हमें ही राज करना है, कांग्रेस के युवराज को गलतफहमी है कि हम राजा है और हमें ही राज करना है, अब राज जनता के चुने प्रतिनिधि करेंगे, अब राजा... रानी की कोख से पैदा नहीं होते... अब राजा जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही राज करते है, इन्हे अपनी गलतफहमी निकालनी चाहिए, मुझे विश्वास है राहुल गांधी इस गलतफहमी को निकालेंगे और देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलेंगे। सपा कार्यालय के बाहर महिला सुरक्षा को लेकर लगाए पोस्टर पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, सपा ने हमेशा जैसा उनके राज में अराजकता जारी रही और जैसे महिलाओं के प्रति अपराध हुए सब जग जाहिर है, मान्य मुलायम सिंह जी ने जो बयान दिया वो सब जग जाहिर है, प्रदेश की आधी आबादी कैसे उनके राज में असुरक्षा की जिंदगी जीती है वो सब जानते है।
0
0
Report

नवाबाद में टक्कर के बाद चारों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में कार की मामूली टक्कर के बाद 4 लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिट रहा युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन चारों लोग उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि आगे चल रही एक कार में पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। जैसे ही टक्कर लगी, तभी आगे वाली कार में सवार लोग नीचे उतरे और पीछे वाली कार चला रहे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 4 लोग मिलकर एक युवक को घेर कर लात-घूंसों और बेल्टों से बेरहमी से पीट रहे हैं। पिट रहा युवक रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन चारों लोग उसकी एक नहीं सुन रहे हैं और लगातार मारपीट कर रहे हैं। वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख भोला निषाद की गाड़ी पर गोली, इलाके में हड़कंप

Basti, Uttar Pradesh:कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर सोमवार की देर रात कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुख भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ महाराजगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन में लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत ने घटनास्थल के निरीक्षण और पुलिस की ओर से की जा रही अग्रिम कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में बस किराए में बढ़ोतरी: नई दरें जारी, यात्रियों की जेब ढीली

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी. परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना. डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बस संचालकों की मांगों के बाद फैसला. यात्रियों की जेब अब होगी पहले से ज्यादा ढीली नई बस किराया दरें- साधारण बसें: न्यूनतम किराया शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये तय किया गया है, और इसके बाद 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी डीलक्स बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर डीलक्स एसी (स्लीपर व सेमी-स्लीपर): शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर डीलक्स नन एसी (स्लीपर व सेमी-स्लीपर): शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये और इसके बाद 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर रात्रि सेवा: रात के समय चलने वाली साधारण बस सेवा के किराए का 10 प्रतिशत ज्यादा......
0
0
Report

पहला अजगर कैंसर सफल सर्जिकल उपचार, सत्यम द्विवेदी की पहल से जान बची

Kusu, Chhattisgarh:देश में पहली बार अजगर के कैंसर का सर्जिकल उपचार हुआ हैं। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी की पहल से बची वन्यजीव की जान बचाई जा सकी हैं। आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जहां इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ का सर्जरी के माध्यम से उपचार किया गया। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं स्नेक मैन ऑफ सरगुजा सत्यम द्विवेदी की पहल से अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी ले जाया गया। यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों से उसका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं उप संचालक डॉ. चंदन ने अजगर की स्थिति का आकलन किया और बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ. पियूष दुबे के पास भेजा। डॉ. पियूष दुबे, जो पेट मेडिक्स के संचालक हैं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने अनुभव की मदद से अजगर की सर्जरी की। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके मुंह के अंदर बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख में रखा गया है।
0
0
Report
Advertisement

ANTF ने लखनऊ में हेरोइन निर्माण से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ANTF यूनिट लखनऊ द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को जनपद लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं हेरोइन के अवैध निर्माण में संलिप्त 02 अभियुक्तों मो0 जुहैल एवं मो0 अमजद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई बरामदगी तथा हेरोइन निर्माण में प्रयुक्त प्रमुख रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट। Update: ANTF की लखनऊ टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल (जिगाना) 32 बोर 6 कारतूस, 16,170 रुपए नगद, 3.600 KG सूखा पाउडर, 2.800 KG पिंडी नुमा गीला पदार्थ बरामद किया। दोनों पदार्थो का कुल वजन 6.400 KG बताया जा रहा। 1 स्कूटी, 1 हुंडई वेन्यू कार, 6 मोबाइल फोन भी बरामद। थाना दुबग्गा अंतर्गत अंधे की चौकी क्षेत्र का मामला।
0
0
Report

झांसी महिला व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow9m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने किया। आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों और गरबा की आकर्षक धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि व्यापार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा महिलाओं को एक मंच पर लाना मंडल का प्रमुख उद्देश्य है। डांडिया महोत्सव महिला सशक्तिकरण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवरात्रि में शक्ति की उपासना के साथ ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, नेहा झा, रजनी सेठ, मीनू चावला, अनामिका टंडन, नीना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कुसुम साहू, रामश्री गुप्ता, सीमा तिवारी, पल्लवी चतुर्वेदी, मंजू सहगल, मधु गुप्ता सहित महिला व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रश्मि महेंद्रू एवं वंदना अग्रवाल ने किया, जबकि आभार सह सचिव रजनी सेठ ने व्यक्त किया। महोत्सव ने महिलाओं को उत्सव, संस्कृति और आपसी मेल-मिलाप का यादगार अवसर प्रदान किया।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में सफाई कर्मी 25 सूत्री मांगों के लिए मशाल जुलूस, हड़ताल की चेतावनी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जिला परिषद मैदान से नगर निगम तक मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने बोनस की राशि 2 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और सफाई मित्रों को जोखिम भत्ता देने की मांग की। इसके अलावा ईएसआई मेडिकल कार्ड, पीएफ की नियमित जमा, अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई गई। यूनियन के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क उद्घाटन, MSME को रोजगार और निर्यात में बढ़ावा

Muzaffarpur, Bihar:स्थानीय समाचार: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर पार्क उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. MSME और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 21 सौ लोगों को रोजगार अवसर मिलने की बात है. मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में नवनिर्मित लेदर पार्क का 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे. लेदर पार्क की तैयारी तेज हैं. मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के साथ अधिकारीयों की टीम ने निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SPJ की टीम ने जायजा लिया. इस लेदर पार्क के माध्यम से MSME को बढ़ावा मिलेगा और करीब 21 सौ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलने की बात है. इसके अलावा मोतीपुर के महवल में लेदर उद्योग से जुड़ी पांच कंपनियाँ लगने जा रही हैं. बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस लेदर पार्क में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगी हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी.
0
0
Report
Advertisement

सीवान के सकरा गांव में अतिक्रमण हटाने के विरोध से पत्थरबाजी, प्रशासन सफल नहीं

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंची थी,लेकिन कार्रवाई के दौरान ऐसा हंगामा और पत्थरबाजी हुआ कि प्रशासन जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा सका। अब इस मामले में 14 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला जीरादेई अंचल के सकरा गांव का है।बताया जा रहा है कि अतिक्रमण वाद संख्या 04/23-24 के तहत निर्धारित जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की जानी थी।इस कार्रवाई के लिए सीवान सदर के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसको लेकर जीरादेई अंचल अधिकारी अजमत अली अंसारी पुलिस बल के साथ सकरा गांव में अवैध दखल कब्जा को हटवाने के लिए पहुंचे थे।अतिक्रमण हटवाने के दौरान असामाजिक तत्वों ने विरोध करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके कारण सरकारी कार्य बाधित हुआ और प्रशासनिक टीम अतिक्रमित स्थल को खाली नहीं करा सकी।इसके बाद अंचल अधिकारी ने असाव थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।इस मामले में 14 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

बाइक सवार फाइनेंस कर्मी से लूट: ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ा और पिटाई की

Masaurhi, Bihar:बाइक सवार फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर लूटपाट। वारदात के बाद भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई। आरोपियों के पास से हथियार बरामद। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार。 । मसौढ़ी।। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में यमुनापार के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को खंभे से बांध कर पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया गया। घटना पाली मोड के समीप हुईं। पीड़ित शक्श एक फाइनेंस कर्मी है। जो कंपनी का डेढ़ लाख लेकर बाइक से ऑफिस जा रहा था। रास्ते ने कुछ लुटेरों ने रास्ता रोककर पिस्टल के बल पर उससे रकम का बैग छीन लिया। इस दौरान फाइनेंस कर्मी ने शोर मचाया। इस पर अपराधी फायरिंग करते हुए भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। जिनके द्वारा हिम्मत कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पोल से बांध दिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
0
0
Report

भूमि विवाद के बदले में हत्या: दो आरोपी हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Buxar, Bihar:बक्सर के डुमरांव में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान मुलायम सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूमि विवाद और एक महिला से छेड़खानी की बात हत्या की वजह बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ था। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को वहां फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो गांव के ही दो युवकों के साथ लंबे समय से भूमि विवाद होने की जानकारी मिली। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोनम कुमार और प्रतीक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि भूमि विवाद के दौरान मृतक मुलायम सिंह यादव पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top