131001
सोनीपत में मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले में मौके पर पहुंचे बीडीपीओ
Sonipat, Haryana:सोनीपत के गांव मकिमपुर में एक मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले के बाद प्रशासन हरकत में आया। बीडीपीओ ने युवक से बात की और आश्वासन दिया कि समाधान जल्द होगा। यदि समाधान नहीं होता है तो दो दिनों में दोबारा टावर पर जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागपुर से इंडिया एलायंस मार्च, शिंदे की मोदी मुलाकात, राइस घोटाला और सूखा-जल संकट
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): VIJAY WADETTIWAR (CONGRESS LEADER) ON INDIA ALLIANCE MARCH / SIR PROCESS / FORM NO. 6 / MPSC PROTEST / MVA REBELLION / SHINDE'S MEETING WITH PM MODI / GONDIA RICE SCAM / EL NIÑO AND DROUGHT SITUATION / WASHING MUMBAI ROADS WITH WATER0
0
Report
प्रकाश पाल राजसभा उम्मीदवार: नेतृत्व के आशीर्वाद से सभी आठ उम्मीदवार जीतेंगे
Noida, Uttar Pradesh:प्रकाश पाल राज्यसभा के उम्मीदवार हमको मौका दिया है नेतृत्व ने इसके लिए सभी का आभार। सपा का पैसा देकर आओ टिकट लोहै हमारे eight के eight उम्मीदवार जीतेंगे0
0
Report
रामप्रताप सिंह चौहान भाजपा उम्मीदवार: 8 प्रत्याशी जीतेंगे, भरोसा जताया
Noida, Uttar Pradesh:रामप्रताप सिंह चौहान राज्यसभा के भाजपा के उम्मीदवार टिकटेक नेतृत्त्व में मुझ पर भरोसा किया है इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा और हम लोग आराम से 8 प्रत्याशी जीतेंगे।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लैबर रूम में आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): FIRE BREAKS OUT IN LABOUR ROOM AT CHAUDHARY CHARAN SINGH AIRPORT/ VISUALS0
0
Report
मनोरमा नदी पानी घुसा: अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों को परेशानी
Noida, Uttar Pradesh:बस्ती(उत्तर प्रदेश): हर्रैया तहसील के बसहवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय परिसर में मनोरमा नदी और बारिश का पानी घुस गया है। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन: निवेश सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर नीति 2026
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन एक दर्जन से अधिक सिंगापुर कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री कर रहे हैं राउंड टेबल कांफ्रेंस सिंगापुर बिज़नेस फोरम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संबंधी मुख्यमंत्री ने की चर्चा हरियाणा में सिंगापुर कंपनियों के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाना है लक्ष्य गुरुग्राम के अलावा पंचकूला, करनाल, हसार, सोनीपत और रोहतक जैसे शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और Technology-led Businesses के अगले Growth Centres के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य- मुख्यमंत्री भविष्य की योजना को देखते हुए हम Data Centre Policy 2026 लेकर आए- मुख्यमंत्री Manufacturing और logistics के क्षेत्र में हरियाणा के पास विशेष Advantage- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
रजिनगर उपचुनाव: AITC प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी मैदान में
Noida, Uttar Pradesh:Murshidabad (West Bengal): Rabiul Alam Chowdhury (AITC Candidate) on Rejinagar bypoll0
0
Report
नहरी पानी घटने से झुंझुनूं में पेयजल संकट गहरा, डैम में छह दिन स्टॉक
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नहरी पानी की आवक घटते ही झुंझुनूं में गहराया पेयजल संकट मलसीसर डैम में पानी की आवक 100 एमएलडी से घटकर 45 एमएलडी हुई जिले में रोजाना करीब 83 एमएलडी पानी की हो रही सप्लाई आवक से ज्यादा सप्लाई के चलते डैम में महज 6 दिन का स्टॉक बचा जिला मुख्यालय पर अब रोजाना की बजाय एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई झुंझुनूं, खेतड़ी और मंडावा क्षेत्र के गांव-ढाणियों में अब चौथे दिन होगी जल सप्लाई नहरी पानी की आवक में लगातार कमी के चलते झुंझुनूं जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। तारानगर से कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के माध्यम से मलसीसर डैम में पहुंचने वाले पानी की मात्रा में भारी गिरावट आई है। पहले जहां डैम में करीब 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आवक हो रही थी, वहीं अब यह घटकर महज 45 एमएलडी रह गई है।इसके मुकाबले जिले में प्रतिदिन करीब 83 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पानी की आवक और खपत के बीच बड़ा अंतर होने से मलसीसर डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। विभाग के अनुसार डैम में अब महज छह दिन का पानी का स्टॉक शेष रह गया है। यदि पानी की आवक में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पेयजल व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है।बिगड़ते हालात को देखते हुए जलदाय विभाग ने जिले में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय झुंझुनूं में अब रोजाना की बजाय एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी। यानी दो दिन में केवल एक दिन लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं झुंझुनूं, खेतड़ी और मंडावा विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों और ढाणियों में भी जल सप्लाई का अंतराल बढ़ाया गया है। जिन गांवों और ढाणियों में फिलहाल हर दूसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही थी, वहां अब चौथे दिन पानी की सप्लाई होगी। मलसीसर डैम में फिलहाल प्रतिदिन केवल 45 एमएलडी पानी पहुंच रहा है, जबकि जिले में करीब 83 एमएलडी पानी की खपत हो रही है। यानी प्रतिदिन सप्लाई की तुलना में करीब 38 एमएलडी पानी कम आ रहा है। इसी वजह से डैम में जमा पानी लगातार कम हो रहा है।जलदाय विभाग अब पानी की उपलब्धता के अनुसार सप्लाई व्यवस्था को नियंत्रित कर रहा है। यदि नहर से पानी की आवक जल्द नहीं बढ़ी तो जिले में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है।0
0
Report
पाकुड़ दुर्गापूजा सुरक्षा के लिए समिति की बैठक, शांति व व्यवस्था की सख्त तैयारी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई...दुर्गापूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनु दीप सिंह ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की... जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए पूजा कमिटी के सदस्य, शांति समिति के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्रों में दुर्गापूजा की तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई...समिति के सदस्यों ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जा रही है और सभी समुदाय आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ पर्व मना रहे हैं...इस दौरान समिति के सदस्यों से स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की भी जानकारी ली गई...प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया...जिसमें कहा शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर प्रशासन-पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है...डीसी, एसपी ने कहा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी... डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है...सभी पूजा स्थलों एवं मंदिरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी...डीसी ने कहा कि पाकुड़ जिले में पर्व-त्योहार हमेशा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाते रहे हैं...इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से दुर्गापूजा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा...साथ ही अपील किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अथवा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित करें...डीसी ने कहा कि विसर्जन मार्ग, प्रमुख सड़कों एवं आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य पूजा से पूर्व पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है...ट्रैफिक व्यवस्था, रूट प्लान तथा प्रवेश-निकास की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी...ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारियों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी...उन्होंने पूजा स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पड़े निर्माण सामग्री को हटाने तथा विशेषकर नंगे पैर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया...उन्होंने कहा कि विसर्जन, रावण दहन अथवा किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा... पूजा समितियों से पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की पहचान के लिए कैप तथा आवश्यकता के अनुसार सीटी की व्यवस्था रखें, ताकि आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन के साथ त्वरित समन्वय किया जा सके... वही एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं...पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता को देखते हुए उपलब्ध बल का आंतरिक पुनर्संयोजन किया जा रहा है...और जिले के बाहर से आवश्यक अतिरिक्त बल की मांग मुख्यालय को भेज दी गई है...असामाजिक तत्वों की पहचान, सत्यापन एवं निरोधात्मक פעולה की जा रही है... संवेदनशील क्षेत्रों एवं पूजा पंडालों के रूट का सत्यापन भी किया जा रहा है...उन्होंने पूजा समितियों से अपील किया कि पारंपरिक एवं पूर्व निर्धारित जुलूस मार्ग में बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी प्रकार का परिवर्तन न करें... मार्ग में बदलाव आवश्यक होने पर संबंधित एसडीओ से पूर्व अनुमति प्राप्त करें... एसपी ने बताया कि पर्याप्त संख्या में क्यूआरटी का गठन, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, मॉक ड्रिल एवं जिला नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जा रही है...उन्होंने कहा कि डीजे के प्रयोग को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश प्रभावी हैं.... पूजा समितियों को संबंधित दिशा-निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी और उसका अनुपालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है...निर्देशों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के छोटा मानपुर में चोरी: सोना-3 लाख नकदी लूट, महिला के साथ हाथापाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- कौलारी थाना क्षेत्र के गांव छोटा मानপুর में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोर राजाराम बैसला के घर से सोने के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान जाग होने पर बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के साथ हाथापाई भी की। जानकारी के अनुसार राजाराम बैसला का बेटा अमित किसी काम से बाहर गया हुआ था। राजाराम और उनकी पत्नी मीरा घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे रात करीब 1:30 बजे मीरा देवी को घर के अंदर कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह अंदर गई तो वहां दो लोगों को देखा। मीरा देवी ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। उसी दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई की, जिससे वह चोटिल हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हो-हल्ला और चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायर भी किया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और कौलारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और एफएसएल टीम द्वारा फिंगर प्रिंट्स लिए गए। ग्रामीणों ने आरोपियों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों से रात में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द खुलासा किया जाएगा0
0
Report
बीट पुलिसिंग को तकनीक-आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने BPR&D के साथ MoU किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान पुलिस में बीट पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं तकनीक-आधारित बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राजस्थान पुलिस और गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस MoU के तहत आधुनिक तकनीक और नए आयामों को जोड़कर बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। इस पहल से आने वाले समय में सुदृढ़, जनसहभागी और सूचना-आधारित पुलिसिंग का नया स्वरूप सामने आएगा।_BEJ_ बीट प्रणाली पुलिसिंग का मूल आधार है। पहले से चली आ रही पारंपरिक प्रणाली में अब तकनीक का समावेश होने से धरातल पर बड़ा और सकारात्मक बदलाव दिखेगा। प्रथम चरण में हर रेंज के चुनिंदा जिलों में नवीन बीट प्रणाली को लागू किया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।0
0
Report
SHYAM RAJAK (JDU) ke EC march, CJI statement v Rahul Gandhi virodh Bihar mein
Noida, Uttar Pradesh:Patna (Bihar): Shyam Rajak (JDU) on India Bloc march to EC/ CJI statement on Gyanesh Kumar/ Rahul Gandhi’s joint resistance call/ India Bloc Akrosh march in Bihar/ Lalan Singh’s statement on Neeraj Kumar and Anant Singh0
0
Report
Advertisement
जोधपुर: 1418 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा की शपथ लेकर दी संयुक्त दीक्षांत परेड
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (RPTC), जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को नव आरक्षकों की संयुक्त दीक्षांत परेड का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में RPTC बैच संख्या 92/26 और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) बैच संख्या 41/26 के कुल 1418 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण), राजस्थान, एच. जी. आर. सुहास (IPS) रहें। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में एसपीयूपी, जोधपुर के प्रो. वी.सी. एवं उप महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। RPTC जोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ. महावीर सिंह राणावत (IPS) ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। दीक्षांत समारोह में नव आरक्षकों ने अपनी शारीरिक दक्षता, समन्वय और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों ने परेड के साथ-साथ लेजिम डांस, सेल्फ डिफेन्स (आत्मरक्षा कौशल) और पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभावान नव आरक्षकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके ये सभी 1418 जवान अब कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ राजस्थान पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण के एडीजी एच जी आर सुहास ने बताया कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए आरक्षकों में एकरूपता लाने के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग के तहत पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस, नारकोटिक्स, गैंगस्टर निरोधक उपाय और नए कानूनों को शामिल किया गया है। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करने की सलाह दी। बाईट एच जी आर सुहास ए डी जी प्रशिक्षण, राजस्थान पुलिस0
0
Report
खूँटी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Khunti, Jharkhand:खूँटी में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर बना रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के लिए जिले के उपायुक्त जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग सोमवार की शाम दल-बल के साथ निकले। इस दौरान शहर के बीच बन रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंडाल निर्माण किये जा रहे स्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। वहीं पुरुषों और महिलाओं का प्रवेश द्वार और निकासी पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही दर्शन करनेवाले आगंतुकों के लिए परेशानी न हो इसपर आयोजक समिति के लोगों से जानकारी ली गई। साथ ही पंडालों की मजबूती, भीड़ को संभालने की क्षमता आदि पर चर्चा की गई। उपायुक्त और एसपी ने आयोजन समिति को सुरक्षा एवं सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए निर्देश भी दिया।0
0
Report
भाजपा प्रवक्ता Debjit Sarkar ने नंदीग्राम और रेझिनगर बायपोल में मतदान पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): DEBJIT SARKAR (BJP WEST BENGAL CHIEF SPOKESPERSON) ON POLLING IN NANDIGRAM AND REJINAGAR BYPOLLS0
0
Report
Advertisement
