Back
सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की सख्त टिप्पणियाँ: 4 कैंसिल वोट पर कार्रवाई की मांग
VKVIJAY KUMAR
Mar 24, 2026 14:37:19
Sirsa, Haryana
एंकर रीड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द डालने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ अब पार्टी के ही विधायकों के बयान भी सामने आ रहे है। सिरसा से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार बने विधायक गोकुल सेतिया ने भी ऐसे विधायकों के खिलाफ बिगुल बचा दिया है। सिरसा में अपने निवास पर विधायक गोकुल सेतिया ने पानी हाथ में लेकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को ही वोट डालने की कसम खाई है। गोकुल सेतिया का कहना है कि वे शुरू से ही कांग्रेसी रहे है और कांग्रेस की टिकट पर ही उन्होंने चुनाव लड़कर जीत हासिल की है ऐसे में पार्टी से अलग किसी भी हालत में नहीं हो सकते है।
वोल 1 राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर हो गए है लेकिन अभी तक कैंसिल हुए विधायकों के नाम जारी नहीं किए गए है । इसी पर सियासी रार छिड़ी हुई है। सभी पार्टी के नेता इसी बात पर तंज कस रहे हैं। इसी पर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की प्रतिक्रिया आई है।
वोल 2 विधायक सेतिया ने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि पार्टी अगर नेमा धर्मी कराए 4 कैंसिल वोटों के लिए तो सबसे पहले उसके लिए सिरसा का विधायक गोकुल सेतिया तैयार है यह उन विधायकों पर कटाक्ष किया गया है, जिनका नाम पार्टी ने नहीं लिया है। गोकुल सेतिया ने पार्टी हाईकमान से उन विधायकों का नाम भी उजागर करने की मांग की है।
इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया ने मीडिया को दिए बयान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा, इतने दिन तक हम सभी कांग्रेस विधायक साथ रहे। ये साथ रहने की बात नहीं, जिस पार्टी ने यहां पहुंचाया है।
वोल 3 विधायक गोकुल सेतिया का कहना है कि मेरी पार्टी से अपील है कि जिन 4 के वोट कैंसिल हुए हैं, उनको पार्टी क्लीयर नहीं करेगी। इससे उन लोगों के हौसले और ज्यादा बुलंद होंगे कि अपना वोट किस प्रकार से कैंसिल किया। जिसके लिए मेरा नाम वायरल किया गया, उसके लिए स्पष्ट तौर पर चंडीगढ़ में धरना दिया था। इस पर हमारे नेता प्रतिपक्ष ने क्लीन चिट दी थी।
वोल 4 विधायक सेतिया ने हाथ में जल उठाकर नेमा धर्मी पर आए और कहा-मैंने ईमानदारी से पार्टी के लिए वोट किया और कोई गलत नहीं थी। वो बिलकुल सही तरीके से डाला गया। ये निष्ठा और पार्टी के प्रति कर्मठता से पार्टी उम्मीदवार को वोट दिया। पहले उसकी डिटेल निकलवाइए कि वो कैंसिल कैसे हुए। किसी के पीछे कोई मार्क हो या तथ्य नहीं खुलेंगे। जब तक इसके पत्ते नहीं खुलेंगे, ये पार्टी के लिए खतरनाक है। हाईकमान से कहूंगा कि सीरियस ले। पार्टी के भितरघात करने वालों का पता नहीं चलेगा तो उनके हौंसले बुलंद होंगे और ये लोग पेंशन लेते रहेंगे और किसी को आगे नहीं आने देंगे। पार्टी हाईकमान इन पर सख्त एक्शन ले।
वोल 5 हरियाणा के राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है, और इसी बीच सिरसा से कांग्रेस विधायक Gokul Setia ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो विधायक पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वोटिंग करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे विधायकों को तुरंत निष्कासित करना चाहिए, जिन्होंने चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी की है। उनका मानना है कि पार्टी की खिलाफत करने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं और जनता को सच्चाई पता चल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन विधायकों के वोट कैंसिल हुए हैं, उनके नाम भी उजागर किए जाएं। सेतिया ने कहा कि उन्होंने खुद “पानी हाथ में लेकर” कांग्रेस उम्मीदवार Karmveer Boudh को ही वोट देने की कसम खाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 4 विधायकों के कैंसिल वोट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे गलत संदेश जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है। सेतिया ने कहा कि पहले ही 5 विधायक खुलेआम क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं और 4 विधायकों के वोट कैंसिल हुए हैं। अगर पार्टी ने अभी सख्ती नहीं दिखाई, तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि जल्द से जल्द ऐसे विधायक की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप को खारिज करते हुए सेतिया ने कहा कि उनका पार्टी के खिलाफ वोट डालने में कोई रोल नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें बीजेपी की तरफ से किसी तरह का प्रलोभन या दबाव नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ जरूर की और कहा कि वह पहले भी उनकी सराहना करते थे और आगे भी करते रहेंगे।
वोल 6 वहीं, हथीन से विधायक Mohammad Israil के कांग्रेस से अगला चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर भी सेतिया ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ना चाहते है तो फिर इतने समय तक पार्टी की बैठकों में क्यों शामिल होते रहे। सेतिया ने कहा कि अगर पार्टी ऐसे नेताओं को बाहर करती है, तो उनकी सदस्यता भी समाप्त हो सकती है।
बाइट गोकुल सेतिया , विधायक , कांग्रेस , सिरसा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 24, 2026 15:36:300
Report
JPJai Pal
FollowMar 24, 2026 15:36:220
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 24, 2026 15:35:560
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 24, 2026 15:35:460
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 24, 2026 15:35:230
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 24, 2026 15:35:030
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 24, 2026 15:34:380
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 24, 2026 15:34:260
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 15:34:050
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 24, 2026 15:33:410
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 24, 2026 15:33:280
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 15:33:110
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 15:32:220
Report