Back
MDU रोहतक: सफाई कर्मियों के साथ कथित अत्याचार पर हंगामा, जांच शुरू
RTRAJ TAKIYA
Oct 27, 2025 12:03:39
Rohtak, Haryana
एंकर रीड़-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में महिला सफाई कर्मचारी और अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। इसके चलते महिलाओं ने अपने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे माहवारी के चलते स्वास्थ्य खराब होने पर कुछ देर का ब्रेक लेना चाह रही थीं और इस बारे में अधिकारियों को बताया गया, लेकिन एक सुपरवाइजर ने कथित तौर पर उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें कपड़े उतारकर पीरियड (मासिक धर्म) की जांच करवाने को कहा गया। इस पर महिला कर्मियों का गुस्सा बढ़ गया और वे हंगामा करने लगीं। वहीं अधिकारियों का दावा है कि महिला कर्मी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। विश्वविद्यालय के मौके पर रजिस्टर ने जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने आला अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई।
वाय-1- आरोप है कि सुपरवाइजर ने महिला सुरक्षा कर्मी के माध्यम से महिला सफाईकर्मी के कपड़े उतरवाकर जांच कराने के लिए महिलाओं की सलवार उतरवाकर उनकी फोटो तक ली गईं और ये सब जांच के नाम पर किया गया। ऊपर से असिस्टेंट रजिस्टर के आदेश बताए गए। मामला गर्म होने पर जब महिला कर्मी ने इसका निषेध किया, तो उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। इसके बाद अन्य सफाईकर्मियों ने इसे गंभीरता से लिया और हंगामा शुरू कर दिया। छात्र संगठन भी महिला सफाईकर्मियों के समर्थन में सामने आए और आरोपियों के सस्पेंड होने की मांग करने लगे। डायल 112 भी मौके पर पहुंची। छात्र नेता दिनेश कांगड़ा, विक्रम डुमोलिया और प्रदीप मोटा मौके पर पहुंचे और प्रो. भगत सिंह से मामले में शिकायत की। उन्होंने बताया कि सफाई सुपरवाइजर ने कौशल रोजगार निगम के तहत लगी अन्य सफाईकर्मियों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सफाई के लिए बुलाया था। महिला कर्मियों का कहना है कि दो महिलाएं माहवारी के कारण असुविधा महसूस कर रही थीं, जिसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी गई थी, फिर भी अनुचित कार्रवाई की गई। डा. भगत सिंह ने मौके पर आकर स्थिति संभाली और कहा कि गलत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। जांच में अगर कोई गलती मिली तो तुरंत नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा।
वहीं गैर शिक्षण कर्मचारी संघ के महासचिव अजमेर सिंह ने बताया कि एमडीयू के गैर शिक्षण कर्मचारी की इस मामले में कोई गलती नहीं है और पूरे मामले की छानबीन कराई जाएगी।
बयािट -सुनीता, पीड़ित महिला सफाई कर्मचारी, एमडीयू रोहतक
बयािट -सीमा, पीड़ित महिला सफाई कर्मचारी, एमडीयू रोहतक
बयािट -गीता, पीड़ित महिला सफाई कर्मचारी, एमडीयू रोहतक
वाय-2- मौके पर आए कुलसचिव के के गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी में महिलाओं के साथ जो भी गलत काम हुआ है, उसकी जांच होगी। वर्तमान में सुपरवाइजर को हटा दिया गया है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी; जरूरत पड़ी तो आरोपियों के ऊपर एससी/एसटी कानून के तहत भी मामला दर्ज कराया जाएगा। भविष्य में किसी भी महिला कर्मचारी के साथ ऐसी हरकत की गई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
बयािट -के.के. गुप्ता, रजिस्टर एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAMIT SONI
FollowOct 27, 2025 15:08:54Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए..इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई
मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है
2
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 27, 2025 15:08:420
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 27, 2025 15:06:510
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 27, 2025 15:06:100
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 27, 2025 15:05:530
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 27, 2025 15:04:31Jaipur, Rajasthan:राजस्थान फाउंडेशन कोलकाता के अध्यक्ष संतोष राजपुरोहित
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 27, 2025 15:04:03Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान फाउंडेशन कोलकाता के अध्यक्ष संतोष राजपुरोहित के बारे में जानकारी; साथ में ये फोटो जोड़ लीजिए
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowOct 27, 2025 15:03:500
Report
BMBiswajit Mitra
FollowOct 27, 2025 15:02:48Ranaghat, West Bengal:এস আই আর ঘোষণা হতেই শান্তিপুর শহরে বিক্ষ প্রদর্শন একটি সংগঠনের পক্ষ থেকে। নেতাজি মূর্তির পাদদেশে কুশ পুতুল দাহ করলেন তারা।
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 27, 2025 15:01:540
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 27, 2025 15:01:340
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 27, 2025 15:01:130
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 27, 2025 15:00:490
Report
0
Report
