Back
कतर में रोहतक के युवक बोले- धमाकों की आवाजें, इमरजेंसी सायरन बज रहे
RTRAJ TAKIYA
Mar 01, 2026 06:17:20
Rohtak, Haryana
कतर में फंसे रोहतक के युवा, बोले- आ रही धमाकों की आवाजें फोन पर बज रहे इमरजेंसी सायरन
कतर की राजधानी दोहा में ऑयल एंड गैस फील्ड में काम करने वाले रोहतक (हरियाणा) के गांव मायना निवासी काला भी हमले के बीच फंस गए हैं। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि कतर के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने मिसाइल से हमला किया है। रुक-रुककर यहां धमाकों की आवाजें आ रही हैं। उनके फोन पर भी इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं काला ने फोन पर बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी लोगों को कतर सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह की दी है। फिर भी, चारों ओर डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।बकौल काला, यह वर्ल्डवार की आहट लग रही है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 8 देशों पर अटैक किया है। वे बताते हैं कि उनका 15 साल से यूएई के देशों में काम के लिए आना-जाना रहा है। बीते 3 साल से दोहा में आना-जाना है। फिलहाल वह कतर सरकार के ऑयल व गैस फील्ड में काम कर रहे हैं।
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान में कहा कि वह सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 01, 2026 07:32:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 07:32:07Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
प्रतापगढ़ से 50 हजार के ईनामी को आमिर को यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार
गोवंश निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी मो आमिर गिरफ्तार
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 07:32:010
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 01, 2026 07:31:400
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 01, 2026 07:31:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 01, 2026 07:31:190
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 01, 2026 07:30:580
Report
1
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 01, 2026 07:17:320
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 01, 2026 07:17:120
Report
JPJai Prakash
FollowMar 01, 2026 07:16:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 01, 2026 07:16:430
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 01, 2026 07:16:290
Report
