हरियाणा में सुधा यादव ने दिए विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत
Rasooli, Haryana:भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य और पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। रेवाड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया है, लेकिन रेवाड़ी सीट से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा स्तर पर कांग्रेस से अधिक सीटें जीती हैं। सुधा यादव ने विश्वास जताया कि जैसे केंद्र में मोदी सरकार तीसरी बार बनी है, वैसे ही हरियाणा में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
